महिला टीम के पदाधिकारियों पर यौन शोषण और रंगरेलियां मनाने के आरोप लगने के बाद भारतीय हॉकी में भूचाल आ गया है। हालांकि कोच एमके कौशिक के खिलाफ पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं लेकिन भारतीय हॉकी फेडरेशन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बार भी लग रहा है कि भारतीय हॉकी फेडरेशन कोच एमके कौशिक के प्रति नरम रवैया अख्तियार कर रहा है। याने पूरे मामले की लीपापोती की तैयारी है। जांच टीम के एक सदस्य जफर इकबाल ने तो जांच के पहले ही कह दिया है कि कोशिख के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं हैं। इसी बीच कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी सामने आकर कौशिक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। यौन शोषण के आरोपी कोच एमके कौशिक ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। इसकी घोषणा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली टी. रंजीता देवी, कोचिंग स्टाफ और महिला हाकी के अधिकारियों की सुनवाई के बाद हाकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने की। उन्होंने बताया कि कौशिक ने इस्तीफा हाकी इंडिया की अंतरिम अध्यक्ष विद्या स्टोक्स को सौंपा।
Thursday, July 22, 2010
Friday, July 9, 2010
औक्सीटोसिन इंजेक्शन के गोदाम पर प्रशासन का छापा
.jpg)
बुलन्दशहर : सिटी कोतवाली के देवीपुरा में औक्सीटोसिन के गोदाम में सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने छापा मारा । 50 हज़ार औक्सीटोसिन के इंजेक्शन बरामद हुए हैं । गोदाम मालिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है ।
Thursday, July 8, 2010
ऑनर किलिंग पर सरकार असमंजस में
नई दिल्ली - इज़्ज़त के लिए जान लेने का फरमान सुना देने वाली खाप पंचायतों पर लगाम कसने को लेकर सरकार दो फाड़ हो गई है। सरकार के दो मंत्री, कपिल सिब्बल और कमलनाथ, चाहते हैं कि इस मामले से निपटने के लिए अलग कानून बनाया जाए। उसी तरह जैसे सती के मामलों से निपटने के लिए अलग कानून बनाया गया था । दोनों मंत्रियों का मानना है कि मौजूदा कानून ऑनर किलिंग के गुनहगारों से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। पर सरकार मौजूदा कानून में ही संशोधन करने के पक्ष में है। इससे संबंधित विधेयक संसद के मानसून सत्र में रखा जाएगा । गुरुवार को इस मामले पर विचार के लिए कैबिनेट की बैठक हुई। पर एक राय नहीं होने के चलते कोई ठोस फैसला नहीं हो सका। तय हुआ कि ऑनर किलिंग के मामलों से निपटने के सुझाव देने के लिए मंत्रियों का एक समूह बना दिया जाए। यह समूह संबंधित कानून में संशोधन के बारे में सुझाव देगा ।Wednesday, July 7, 2010
आस्ट्रेलिया में भारतीय रैस्टोरेंट पर हमला

Monday, July 5, 2010
नक्सलियों का आतंक जारी, बस्तर में पुल उड़ाया

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 221 पर बने पुल को विस्फोट से उड़ा दिया है, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है ।
बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक सुंदरराज पी. के मुताबिक़, जिले के दरभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोंगपाल घाटी के पास एक छोटे पुल को नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 221 में बने इस पुल को विस्फोट से उड़ाए जाने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है । विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए पुलिस दल रवाना किया गया है तथा पुल को सुधारने का कार्य शुरू किया जा रहा है। जल्द ही इस पुल को सुधार लिया जाएगा।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस को आशंका है कि मार्ग को अवरुद्ध करने के लिए नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर से दंतेवाड़ा के सुकमा, कोंटा होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 221 छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश को सड़क मार्ग से आपस में जोड़ता है।
इस सड़क को सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस सड़क से होकर ही दंतेवाड़ा जिले के अधिकांश हिस्से तक पहुँचा जा सकता है । इस महत्वपूर्ण सड़क में बने पुल को विस्फोट से उड़ाकर नक्सलियों ने इस सड़क पर अपना अधिकार जमाने की कोशिश की है ।
Sunday, July 4, 2010
सहारनपुर में ज़हरीले मावे का क़हर

रिशवत लेते हुए तहसीलदार रंगे हाथ गिरफ़तार

मुरादाबाद : तहसीलदार को ठाकुर से रिशवत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया । एन्टी-क्रपशन टीम ने मौक़े पे पहुंच कर रिशवत ले रहे तहसीलदार को किया गिरफ़तार ।
Saturday, July 3, 2010
हंगामों से भरा होगा मॉनसून सत्र
शुक्रवार को कैबिनेट की संसदीय मामलों की समिति ने मॉनसून सत्र की तारीख़ें फ़ाइनल कर दीं है। मॉनसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होकर 27 अगस्त तक चलेगा। संसद का यह सत्र सरकार के लिए मुशकिलो से भरा होगा, क्योकि विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए बहुत सारे मुद्दे हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की क़ीमतों में वृद्धि को लेकर विपक्ष हमले की तैयारी कर रहा है। ख़ासतौर पर मिट्टी के तेल के दाम बढ़ाने से कांग्रेस के अंदर ही असंतोष हैं, और यूपीए के सहयोगी दल भी सरकार से ख़ुश नहीं हैं। जहां विपक्ष में बैठी बीजेपी और लेफ़्ट सरकार के अंदर के इन विरोधाभासों का फ़ायदा उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे वहीं कांग्रेस भी इसमें राजनीतिक लाभ तलाश रही है। वह बीजेपी और लेफ्ट को एक साथ दिखाकर लेफ़्ट की धर्मनिरपेक्षता पर सवाल उठा रही है। संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने बताया कि संसदीय मामलों की समिति सत्र की तारीख़ों की अपनी सिफ़ारिशें प्रधानमंत्री को भेजेंगी। जहां से वे अंतिम मंज़ूरी के लिए राष्ट्रपति के पास जाएंगी। संसद का सत्र राष्ट्रपति ही बुलाते हैं। महंगाई के अलावा इस सत्र में जम्मू - कश्मीर की स्थिति, नक्सलवाद , जाति आधारित जनगणना , भोपाल गैस कांड जैसे सवालों पर भी हंगामा होगा। पिछले सत्र में भारी हंगामे और हिंसा के बीच महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में पास हो गया था। मगर सरकार इसे लोकसभा में लाने का साहस नहीं जुटा पा रही है। महिला बिल का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों के बड़े नेता लोकसभा के सदस्य हैं। लालू प्रसाद यादव, मुलायम यादव, शरद यादव ने कहा कि अगर मार्शल के सहारे बिल को लोकसभा में पास करवाने की कोशिश की जाएगी, तो सदन में युद्ध जैसी स्थिति बना दी जाएगी। राज्यसभा में बिल का भयानक विरोध कर रहे एसपी, आरजेडी और जेडी यू के सदस्यों को संभालने के लिए मार्शल बुलाना पड़े थे। फ़िलहाल सरकार इसे लोकसभा में लाने से बचना चाह रही है। कांग्रेस को लगता है कि महिला बिल का राजनीतिक लाभ वह हासिल कर चुकी है।
न्यूज़लाइन अपडेट 'अभी-अभी'
.jpg)
.jpg)
सहारनपुर : इन्ड़िका कार से जा रहे एस ओ ननौता रिशिपाल राघव का महेशपुर के पास ट्रक से एक्सीड़ेन्ट, एस ओ गम्भीर रूप से घायल |
Friday, July 2, 2010
अब मशीन दूर करेगी अनिद्रा

मेलबोर्न - इनसोम्निया,यानी नींद न आने की बीमारी के शिकार लोगों को चैन की नींद सुलाने के लिए मशीन तैयार की गई है। ऑस्ट्रेलियाई खोजकर्ताओं के दिमाग की उपज यह मशीन व्यक्ति को ठीक उसी तरह से सुलाती है, जैसे मां अपने बच्चे को थपकी मारकर सुला देती है ।
इसकी कीमत 440 डॉलर (20,500 रु.) है ।
खाप पंचायत का तुग़लकी फ़रमान, प्रेमी युगल सांसत में

गाजियाबाद - अब एक बार फिर पंचायत ने अपना तालिबानी फरमान सुनाकर कानून की धज्जियां उड़ा दी हैं। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक शादी-शुदा जोड़े को पंचायत ने भाई-बहन बनने का आदेश दे दिया है। और ऐसा न करने पर उन्हें गांव से बेदखल करने का भी फरमान सुनाया गया है।
Thursday, July 1, 2010
मेरठ में अवैध असलाह फ़ैक्ट्री पकड़ी गई

मेरठ : परीक्षित गढ़ पुलिस ने अवैध असलाह बनाने की फ़ैकट्री पर छापा मारा. 2 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है । भारी मात्रा में डोडा, अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं ।
दिनदहाड़े गोलियों से भून कर हत्या

न्यूज़लाइन रिपोर्ट 'अभी-अभी'
अब भिखारियों की भी जानकारी जुटाई जाएगी

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘भास्कर’ को बताया कि देश में भिखारियों की संख्या सरकार के लिए चिंता का विषय है। सबसे गंभीर बात यह है कि इन दिनों भिखारियों के संगठित गिरोह की खबरें प्रकाश में आने लगी हैं, जो तीर्थ यात्रियों और विदेशियों को अपना निशाना बना रहे हैं। भिक्षावृत्ति के इस धंधे में मासूम बच्चों और महिलाओं का इस्तेमाल भी खूब हो रहा है। मंत्रालय का कहना है कि अभी तक भिक्षावृत्ति से निबटने के लिए केंद्र सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है। इसीलिए मंत्रालय ने सभी राज्यों की एक बैठक बुलाई है।
हाल में कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं के शोध से पता चलता है कि दिल्ली में करीब ६८ हजार भिखारी मौजूद हैं। एक अनुमान के मुताबिक, देश में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा और जम्मू-कश्मीर में भिखारियों की संख्या चिंताजनक स्तर पर है।
Wednesday, June 30, 2010
स्पेन क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचा

केपटाउन - स्टार स्ट्राइकर डेविड विला के दूसरे हाफ़ में किये गये गोल की बदौलत खिताब के प्रबल दावेदार स्पेन ने मंगलवार को पुर्तगाल को 1-0 से हराकर फ़ुटबॉल विश्व कप के क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया. स्थानीय ग्रीन प्वाइंट स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में दोनों टीमें हाफ़ टाइम तक कोई गोल नहीं कर सकीं लेकिन विला ने 63वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया |
मैच में इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और स्पेन ने क्वार्टर फ़ाइनल की ओर कदम बढ़ा दिया. दुनिया की दूसरे नंबर की टीम स्पेन का क्वार्टर फ़ाइनल में मुकाबला दक्षिण अमेरिकी टीम पाराग्वे से होगा जिसने जापान को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से हरा कर टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार अंतिम आठ में जगह बनायी. मैच के आखिरी मिनट में पुर्तगाल के राइट बैक रिकाडरे कोस्टा को स्पेन के डिफ़ेंडर जोआन केपडेविका के चहरे पर कोहनी मारने के आरोप में लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया. लेकिन इससे पहले ही मैच पुर्तगाल के हाथ से निकल चुका था.
टीम के अंतिम आठ में पहुंचने से खुश स्पेन के कोच विसेंट डेल बास्क ने कहा- ‘मैच ज्यादा मुश्किल नहीं था. लेकिन फ़िर भी संभलकर खेलना जरूरी था क्योंकि पलभर में ही स्थिति बदल सकती थी. हमें पता है कि टीम अच्छा खेल रही है और हम खिताब जीत कर इतिहास बनायेंगे.’ विश्व की तीसरे नंबर की टीम पुर्तगाल ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी गोल नहीं खाया था. आइवरी कोस्ट और ब्राजील के साथ उसके मुकाबले गोलरहित ड्रॉ रहे थे जबकि उत्तर कोरिया को उसने 7-0 से रौंदा था. लेकिन स्पेन के खिलाफ़ पहला गोल खाने के साथ ही विश्व कप से उसकी विदाई हो गयी. पुर्तगाल के कोच कालरेस क्विरोज ने कहा - ‘स्पेन के खिलाड़ी गेंद ज्यादा बेहतर तरीके से खेल रहे थे. हमने भी चार मौके बनाये, लेकिन गोल करने में नाकाम रहे |
:
मेरठ पुलिस को मिली क़ामयाबी

मेरठ : सदर बाज़ार पुलिस ने अंतर-राज्यीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 5 नई कारों के साथ 6 चोरों को गिरफ़तार किया गया है ।
अलीगढ़ में कालेज के मैनेजर की हत्या

नक्सलियों का तांडव जारी, अब कांग्रेसी नेता को मारी गोली

रांची/कोलकाता/भुबनेश्वर - नक्सलवादियों ने अपने दो दिन के बंद के पहले ही दिन पांच राज्यों में जमकर तांडव मचाया। उन्होंने झारखंड के गड़वा जिले के एक स्थानीय कांग्रेसी नेता को मौत के घाट उतार दिया तो वेस्ट बंगाल के वेस्ट मिदनापुर जिले में हमला कर के कुछ जवानों को घायल कर दिया।
गड़वा के पुलिस अधीक्षक रिचर्ड लाकरा के अनुसार, इलाके के ख्यात आदिवासी कांग्रेसी नेता बर्धन कछू का पहले तो उनके गांव से अपहरण लिया गया था किया । बाद में देर रात के समय उन्हें गोली मार दी गई।
छत्तीसगढ़ में 26 जवानों की जान लेने के बाद नक्सलियों ने बुधवार से पांच राज्यों में बंद का ऐलान किया है। बिहार, झारखंड, पं. बंगाल, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा को पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया गया है। नक्सलियों के इस ऐलान के बाद केंद्र से लेकर राज्य सरकारें तक सतर्क हो गई हैं । रेलवे ने भी खुद को हाई अलर्ट रखा हुआ है । कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है । नक्सल बंद के दौरान कोई भी ट्रेन 65 किलोमीटर से अधिक गति से नहीं दौड़ेगी ।
: न्यूज़लाइन ब्यूरो
श्रीश्री रविशंकर से मांगी 42 करोड़ की रंगदारी

रांची - आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर से 42 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। झारखंड एपेक्स सेंटर के प्रवक्ता रोहित ने बताया कि कल शाम इस संबंध में बेंगलुरु स्थित आश्रम में किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उस अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर रंगदारी की मांग की।
हालांकि इस संबंध में बेंगलुरु स्थित आश्रम से भी विज्ञप्ति जारी की गई है । रोहित ने बताया कि फोन करने वाले ने यह धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं मिले तो वह श्रीश्री रविशंकर को बदनाम कर देगा । मालूम हो कि श्रीश्री रविशंकर एक जुलाई से झारखंड दौरे पर हैं। उनका बोकारो में कार्यक्रम है । इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई है ।
नव-विवाहिता बनी ज़हरीली नागिन

