Showing posts with label Sex Scandal. Show all posts
Showing posts with label Sex Scandal. Show all posts

Tuesday, February 15, 2011

इटली के अय्याश प्रधानमंत्री पर चलेगा मुकदमा


अपनी अय्याशी के कारण आरोपों से घिरे इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लूस्कोनी के ख़िलाफ़ अब अदालती कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग लड़की के साथ पैसे देकर सेक्स करने और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लूस्कोनी पर मुकदमा चलेगा। मिलान में अभियोजन पक्ष के वकीलों ने अपील की थी कि बर्लूस्कोनी के खिलाफ सेक्स स्कैंडल मामले में मुकदमा चलाया जाए. इटली में नाबालिग लड़की के साथ पैसे देकर सेक्स करना अपराध है। मुकदमे की पहली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी।

इटली में जज क्रिस्टिना दी सेन्सा ने अपने आदेश में प्रधानमंत्री बर्लूस्कोनी के खिलाफ मुकदमा शुरू करने का आदेश दिया। बर्लूस्कोनी के वकील के मुताबिक़ उन्हें इस बात की आशंका थी कि जज द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ मुकदमा शुरू करने के लिये हरी झंड़ी दी जाएगी। बर्लूस्कोनी पर आरोप है कि उन्होंने मोरक्को मूल की करीमा अल महरूग के साथ तब पैसे देकर सेक्स संबंध बनाए जब वह 17 साल की थीं. बर्लूस्कोनी पर आरोप है कि उन्होंने करीमा को 7000 यूरो दिए।

करीमा अल महरूग, रूबी के नाम से भी जानी जाती हैं. रूबी को जब एक चोरी के मामले में पुलिस ने हिरासत में ले लिया तो उस मामले में बर्लूस्कोनी ने पुलिस पर रूबी को रिहा कराने का दबाव डलवाया। हालांकि, रूबी के साथ पैसे देकर सेक्स करने और अपने पद के दुरुपयोग करने के आरोपों को बर्लूस्कोनी ने इनकार किया है। लेकिन साथ ही उन्होंने इस बात को माना है कि उन्होंने पुलिस को तब फोन किया जब रूबी चोरी के एक मामले में हिरासत में थीं।

74 साल के सिल्वियो बर्लूस्कोनी ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को घिनौना और शर्मनाक करार दिया है. हालांकि वेटिकन और इटली के व्यवासायिक संगठन उन पर दबाव डाल रहे हैं. जनतम सर्वेक्षण में भी बर्लूस्कोनी को लोकप्रियता में कमी आती दिख रही है। इटली में रविवार को महिलाओं ने एक मोर्चा निकाल कर बर्लूस्कोनी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। लेकिन इससे बेपरवाह बर्लूस्कोनी इस विवाद के चलते अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर चुके हैं।

बर्लूस्कोनी ने अपने बचाव में कहा है कि वह महिलाओं के साथ हमेशा सम्मान से पेश आए हैं और उन्होंने महिलाओं का ख्याल रखा है. "मैंने हमेशा महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव किया है कि हर महिला को लगे कि वह खास है." लेकिन मीडिया रिपोर्टों में प्रधानमंत्री बर्लूस्कोनी की एक और तस्वीर भी सामने आती है. मिलान के पास उनके बंगले में बड़ी पार्टियां होती हैं जिसमें सेक्स पार्टियों के आयोजन के आरोप लगते है.

बर्लूस्कोनी ने युवा महिलाओं के प्रति अपने आकर्षण को कभी छिपाने की कोशिश नहीं की है और उनका कहना है कि इसमें गैरकानूनी कुछ भी नहीं है. उनके वकीलों ने ऐसे गवाहों के बयान पेश किए हैं जिससे यह साबित करने की कोशिश की गई है कि उनके बंगले पर होने वाली पार्टियां सिर्फ खाने पीने तक ही सीमित रहती हैं।

Tuesday, September 14, 2010

सभी कुंवारी लड़कियां मेरे जैसा जीवनसाथी चुनें:बर्लुस्कोनी

रोम: पिछले साल हुए इटली सेक्स स्कैंडल से सुर्खियों में आए इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने इस बार कुंवारी लडकियों को सलाह दी है कि अगर वो जीवनसाथी की तलाश में हैं, तो उन्हें सबसे पहले अपने होने वाले शौहर के बैंक बैलेंस को तवज्जो देना चाहिए। यही नहीं बर्लुस्कोनी ने यहां तक कह डाला कि सभी लड़कियां उनके जैसा ही जीवनसाथी चुनें।
गौरतलब है कि सिल्वियो बर्लुस्कोनी अपने बडबोले अंदाज़ और विवादास्पद जीवनशैली के लिए मशहूर है।

Monday, August 23, 2010

एक और बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा

हैदराबाद में आज पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया जिसमें 9 लड़कियों को रंगे-हाथों वेश्यावृति करते हुए पकड़ा गया। इनमें दो तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्रियों के अलावा सात अन्य लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई अभिनेत्रियों में से एक सायरा बानो है, जो कुछ तेलुगु फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुकी है। और दूसरी ज्योति है, जिसने कई तेलुगु फिल्मों में सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाई है। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट को कुंदन बाग इलाके से पकड़ा है जो हैदराबाद का वीआईपी इलाका माना जाता है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों में से अन्य की पहचान नहीं हो पायी है। अनुमान के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में से ज्यादातर बड़े परिवारों से हैं, सोमवार की सुबह सूचना मिलने पर एक अपार्टमेंट में छापा मारा जहां से अभिनेत्री और अन्य काल गर्ल्स को ग्राहकों के साथ गिरफ्तार किया गया।
पहले भी तेलुगु फिल्म की अभिनेत्री सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है। 2009 में अभिनेत्री सीमा को हैदराबाद के तरनाका इलाके से गिरफ्तार किया गया था।



Thursday, July 22, 2010

भारतीय महिला हाकी से कब हटेगा सेक्स का कीचड़?

महिला टीम के पदाधिकारियों पर यौन शोषण और रंगरेलियां मनाने के आरोप लगने के बाद भारतीय हॉकी में भूचाल आ गया है। हालांकि कोच एमके कौशिक के खिलाफ पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं लेकिन भारतीय हॉकी फेडरेशन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बार भी लग रहा है कि भारतीय हॉकी फेडरेशन कोच एमके कौशिक के प्रति नरम रवैया अख्तियार कर रहा है। याने पूरे मामले की लीपापोती की तैयारी है। जांच टीम के एक सदस्य जफर इकबाल ने तो जांच के पहले ही कह दिया है कि कोशिख के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं हैं। इसी बीच कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी सामने आकर कौशिक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। यौन शोषण के आरोपी कोच एमके कौशिक ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। इसकी घोषणा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली टी. रंजीता देवी, कोचिंग स्टाफ और महिला हाकी के अधिकारियों की सुनवाई के बाद हाकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने की। उन्होंने बताया कि कौशिक ने इस्तीफा हाकी इंडिया की अंतरिम अध्यक्ष विद्या स्टोक्स को सौंपा।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York