Showing posts with label 22-07-2010. Show all posts
Showing posts with label 22-07-2010. Show all posts

Thursday, July 22, 2010

हेडली ने बढाई अमेरिका की चिंता

मुंबई हमले के अभियुक्त डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ में हुए खुलासों के सार्वजनिक होने से अमेरिका ने नाखुश होने के संकेत दिए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले ने बुधवार को कहा, हम विधि व्यवस्था और आतंकवाद के खिलाफ ल़डाई में भारत और अमेरिका के आपसी सहयोग को महत्व देते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है। हेडली के खुलासे सार्वजनिक होने पर अमेरिका की नाराजगी से जु़डी खबरों पर सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा, यह दोनों देशों की जिम्मेदारी है। हमें उम्मीद है कि दोनों अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाएंगे। हेडली के खुलासे के अनुसार मुंबई हमले की साजिश में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका पर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन के बयान पर क्राउले ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। यद्यपि उन्होंने कहा कि भारतीय गृह सचिव जी. के. पिल्लई और मेनन के हेडली के खुलासे संबंधी बयानों से अवगत हैं।
क्राउले ने कहा, मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि दोनों देशों के बीच संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारे संबंध बहुआयामी हैं। यह दोनों के लिए महत्वूपर्ण है।

ऐसा भी होता है???? धोखे से बलात्कार??

इसराइल में बलात्कार का दोषी ठहराए गए एक अरब व्यक्ति ने कहा है कि फ़ैसला 'नस्लवादी' है। तीस वर्षीय सब्बार कशूर पर आरोप है कि उन्होंने एक यहूदी महिला के साथ उसकी मर्ज़ी से यौन संबंध बनाए लेकिन उन्होंने स्वयं को यहूदी बताया था।
अदालत ने कशूर को धोखाधड़ी से बलात्कार का दोषी ठहराते हुए 18 महीने की जेल की सज़ा सुनाई है महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वे दोनों 2008 में यरुशलम की एक सड़क पर मिले और फिर उसी दिन उन्होंने यौन संबंध बनाए, जब उन्हें पता चला कि कशूर यहूदी नहीं बल्कि अरब हैं तो वह पुलिस के पास गईं।कशूर को गिरफ़्तार कर लिया गया और उन पर बलात्कार और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए जिन्हें बाद में बदल कर धोखाधड़ी से बलात्कार का नाम दे दिया गया। कशूर का कहना है कि उन्होंने कभी भी स्वयं को यहूदी नहीं बताया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनके दोस्त और परिवार उन्हें प्यार में डूडू के नाम से पुकारते हैं जो यहूदी आमतौर पर डेविड के लिए इस्तेमाल करते हैं। उनका कहना है कि उन्हें दो साल से घर में नज़रबंद किया हुआ है. एक स्थानीय समाचार पत्र ने उन्हें कहते बताया कि, "अगर मैं यहूदी होता तो मुझसे सवाल भी नहीं किया जाता". उन्होंने कहा, "इसे बलात्कार नहीं कहा जा सकता. ऐसा नहीं है कि मैंने जंगल में उसका बलात्कार किया और फिर उसे निर्वस्त्र छोड़ दिया. जो भी हुआ उसकी रज़ामंदी से हुआ". अदालत में न्यायाधीश ज़्वी सेगल ने अपने फ़ैसले में लिखाः अगर यह महिला अभियुक्त को गंभीर संबंध में रुचि रखने वाला यहूदी कुंवारा युवक नहीं समझती तो कभी राज़ी नहीं होती. फ़ैसले में कहा गयाः अदालत का दायित्व है कि वह आधुनिक दिखने वाले और चिकनी-चुपड़ी बातें करने वाले अपराधियों से रक्षा करे जो मासूम लोगों को धोखा देते हैं और इन लोगों को भारी क़ीमत चुकानी पड़ती है--अपने शरीर और आत्मा की पवित्रता. लेकिन कशूर का कहना है कि मामला कुछ और ही है. वह कहते हैं, "मैं तो यह कहूँगा कि उसने मुझे अपने जाल में फांसा. उसकी नज़र मेरी मोटरसाइकिल पर थी". इसराइल में इस तरह का मामला पहले भी हो चुका है जब एक पुरुष ने महिला के साथ संबंध बनाने से पहले कहा कि वह न्यूरोसर्जन है. उस पर भी धोखाधड़ी का मुक़दमा चल चुका है. वैसे बचाव पक्ष के एक वकील का कहना है कि अदालत ने हद ही कर दी. जब भी कोई व्यक्ति किसी महिला से कहेगा कि वह उसे प्यार करता है और इस आधार पर महिला उससे यौन संबंध बना ले, तो उस पर भी बलात्कार का आरोप लगाया जा सकता है.

पुलिस की गोली से 4 की मौत

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अखिल असम अल्पसंख्यक छात्र संघ (एएएमएसयू) के 5,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी बारपेट की सड़कों पर हिंसा पर उतर आए थे। भीड़ हिंसा पर उतारु हो गई थी और दुकानों व निजी वाहनों पर हमले करने शुरू कर दिए थे। साथ ही जिला मजिस्ट्रेज कार्यालय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगे।
पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और लोगों को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोली चलाई। इसके बाद भीड़ पर गोली चलानी पड़ी। इसमें तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 70 से अधिक घायल हो गए। बाद में एक जख्मी व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने दर्जनों निजी वाहनों और 20 से ज्यादा दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिए।
एएएमएसयू ने बारपेटा में राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) को अद्यतन करने की प्रक्रिया को रोकने की मांग कर रहा है।

भारतीय महिला हाकी से कब हटेगा सेक्स का कीचड़?

महिला टीम के पदाधिकारियों पर यौन शोषण और रंगरेलियां मनाने के आरोप लगने के बाद भारतीय हॉकी में भूचाल आ गया है। हालांकि कोच एमके कौशिक के खिलाफ पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं लेकिन भारतीय हॉकी फेडरेशन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बार भी लग रहा है कि भारतीय हॉकी फेडरेशन कोच एमके कौशिक के प्रति नरम रवैया अख्तियार कर रहा है। याने पूरे मामले की लीपापोती की तैयारी है। जांच टीम के एक सदस्य जफर इकबाल ने तो जांच के पहले ही कह दिया है कि कोशिख के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं हैं। इसी बीच कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी सामने आकर कौशिक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। यौन शोषण के आरोपी कोच एमके कौशिक ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। इसकी घोषणा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली टी. रंजीता देवी, कोचिंग स्टाफ और महिला हाकी के अधिकारियों की सुनवाई के बाद हाकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने की। उन्होंने बताया कि कौशिक ने इस्तीफा हाकी इंडिया की अंतरिम अध्यक्ष विद्या स्टोक्स को सौंपा।

गुलशन का हत्यारा बरी

मुंबई की एक अदालत ने कैसेट किंग गुलशन कुमार की हत्या के प्रमुख आरोपी को बुधवार को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। यह जानकारी उसके वकील ने दी। आरोपी अब्दुल कयूम शेख को वर्ष 2007 में दुबई से यहां लाया गया था। उस पर 12 मार्च 1997 को गुलशन कुमार की हुई हत्या और 12 मार्च, 1993 को मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में शामिल होने का आरोप था। वकील राम पावडे ने ने कहा कि शिव़डी त्वरित अदालत के न्यायाधीश एस.जी.कानबरकर ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं पेश कर सका और इस आधार पर उसे बरी कर दिया।"" पावडे ने कहा कि जिस एक गवाह को पुलिस ने प्रस्तुत किया था, वह मर गया और उसके बाद अभियोजन पक्ष हत्या की साजिश में शेख की संलिप्तता साबित नहीं कर सकी। इस कारण उसे संदेह का लाभ मिल गया। पावडे ने कहा कि सुनवाई के दौरान नौ गवाहों से पूछताछ की गई। अभियोजन का आरोप था कि शेख दुबई में हुई उस बैठक में मौजूद था, जिसमें गुलशन कुमार की हत्या की साजिश रची गई थी। बैठक संभवत: अनीस इब्राहिम कासकर के कार्यालय में हुई थी। अनीस माफिया डान दाऊद इब्राहिम कासकर का छोटा भाई है। पावडे ने कहा कि फिर भी चूंकि शेख (50) अभी भी मुंबई श्रृंखलाबद्ध विस्फोट मामले में आरोपी है, लिहाजा वह तत्काल मुक्त नहीं हो पाएगा। ज्ञात हो कि सुपर कैसेट इंडस्ट्रीज के मालिक गुलशन कुमार की 13 वर्ष पहले अंधेरी में एक मंदिर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी

मुरली का 799 वां विकेट, 800 से मात्र 1 विकेट दूर

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन भारत ने आठ विकेट खोकर 246 रन बना लिए हैं। अभिमन्यु मिथुन 25 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेल कर आउट हुए। भारत ने बढ़त लेकर पारी की हार को टाल दिया है। भारत का सातवां विकेट हरभजन के रूप में गिरा। हरभजन आठ रन बनाकर मुरलीधरन की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। पहले सत्र में मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चार रन बनाकर मलिंगा का चौथा शिकार बने। वीवीएस लक्ष्मण और अभिमन्यु मिथुन क्रीज पर मौजूद। सभी क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस मुकाबले के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले ऑफ स्पननर मुथैया मुरलीधरन पर होगी। वे 800 विकेट का आंकड़ा छूने से 1 कदम दूर हैं। लगातार दो पारियों में निराशाजनक बल्लेबाजी के बाद भारत पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। मैच के चौथे दिन बुधवार को फॉलोआन खेलने उतरी टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 181 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इस प्रकार उसे पारी की हार टालने को कम से कम 63 रन और बनाने होंगे। इससे पहले भारतीय टीम सहवाग (109) व युवराज (52) की संघर्षपूर्ण पारियों के बावजूद पहली पारी में 276 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 520 रन बनाकर घोषित की है।

टोयोटा की आल्टिस का डीज़ल वर्ज़न मार्केट में

टोयोटा ने गुरूवार को सेडान श्रेणी की लग्ज़री कार कोरोला एल्टिस का डीजल वर्ज़न बाज़ार में उतारा है। इसकी कीमत 10.95 लाख से 13.75 लाख के बीच है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कार्यकारी निदेशक हिरोशी नाकागावा ने कहा, भारत में बेहतर तकनीक की गाड़ियां लाने की हमारी दीर्घकालीन रणनीति के तहत हम कोरोला अल्टिस डीजल को यहां लाकर काफी खुश हैं। यह कार एक लीटर डीजल में 21.43 किलोमीटर दूरी तय करेगी और इसमें 1.4 लीटर क्षमता का चार सिलेंडर वाला डी-4 डी इंजन लगा है जिसमें बार-बार गियर बदलने की आवश्यकता नहीं प़डती। नाकागावा ने कहा, कोरोला अल्टिस डीजल में डी-4डी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, और यह अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर ईंधन दक्षता वाली कार है। कोरोला अल्टिस को सितंबर 2008 में बाजार में उतारा गया था। इसके डीजल मॉडल में भी उसी डी-4डी तकनीक का इस्तेमाल हुआ है जो कि इनोवा, फाच्र्यूनर, प्राडो और लैंड क्रूजर 200 में उपयोग की गई है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York