Showing posts with label Toyota Cars. Show all posts
Showing posts with label Toyota Cars. Show all posts
Thursday, July 22, 2010
टोयोटा की आल्टिस का डीज़ल वर्ज़न मार्केट में
टोयोटा ने गुरूवार को सेडान श्रेणी की लग्ज़री कार कोरोला एल्टिस का डीजल वर्ज़न बाज़ार में उतारा है। इसकी कीमत 10.95 लाख से 13.75 लाख के बीच है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कार्यकारी निदेशक हिरोशी नाकागावा ने कहा, भारत में बेहतर तकनीक की गाड़ियां लाने की हमारी दीर्घकालीन रणनीति के तहत हम कोरोला अल्टिस डीजल को यहां लाकर काफी खुश हैं। यह कार एक लीटर डीजल में 21.43 किलोमीटर दूरी तय करेगी और इसमें 1.4 लीटर क्षमता का चार सिलेंडर वाला डी-4 डी इंजन लगा है जिसमें बार-बार गियर बदलने की आवश्यकता नहीं प़डती। नाकागावा ने कहा, कोरोला अल्टिस डीजल में डी-4डी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, और यह अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर ईंधन दक्षता वाली कार है। कोरोला अल्टिस को सितंबर 2008 में बाजार में उतारा गया था। इसके डीजल मॉडल में भी उसी डी-4डी तकनीक का इस्तेमाल हुआ है जो कि इनोवा, फाच्र्यूनर, प्राडो और लैंड क्रूजर 200 में उपयोग की गई है।
Monday, July 5, 2010
टोयोटा ने ली 90 हजार कारें वापस

कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने जापान सरकार को सूचित किया है कि वह वॉल्व स्प्रिंग में ख़ामी वाले 91,903 वाहन वापस ले रही है। कंपनी टोयोटा ने जापान में इंजन में गड़बड़ी वाली 90,000 से ज़्यादा लग्जरी लेक्सस और क्राउन कारों को वापस ले लिया है, और कंपनी का कहना है कि अन्य देशों में भी इस प्रकार की गड़बड़ियों वाली कारों को जल्दी ही वापस ले लिया जाएगा। कंपनी टोयोटा ने पिछले साल अक्टूबर में तकनीकी ख़ामियों वाले अपने वाहनों को बाज़ार से वापस लेने का सिलसिला शुरू किया था। विभिन्न वजहों से कंपनी अब तक 85 लाख वाहन बाज़ार से वापस ले चुकी है।
Labels:
05-07-2010,
Hindi,
Hindi News,
Japan,
Toyota Cars
Subscribe to:
Posts (Atom)