Showing posts with label Assam. Show all posts
Showing posts with label Assam. Show all posts

Tuesday, March 15, 2011

उग्रवादियों के हमले में बीएसएफ के 8 जवान शहीद


गुवाहाटी : असम में उग्रवादियों ने हमला कर बीएसएफ़ के 8 जवानों को शहीद कर दिया। असम के कोकराझर जिले में सोमवार को गश्त कर रही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक बटालियन पर नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के वार्ता विरोधी गुट ने घात लगाकर हमला बोल दिया। एनडीएफबी के इस हमले में आठ जवान शहीद हो गए, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।

शहीद जवानों के नाम कुबेर बोरा, नरेश कुमार, हीरा सिंह, बोलोराम लांबा, अरबिंदा डार, एसके शर्मा, संता रामठरी और विजय कुमार हैं। कुछ घायल जवानों को बोंगईगांव के ‘लोअर असम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर तौर पर जख्मी जवानों को गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, एनडीएफबी में रंजन डेमरी गुट ने असम के कोकराझर जिले में बीएसएफ के जवानों को निशाना बनाकर हमला बोल दिया। हमला उस वक्त किया गया जब बीएसएफ की 10वीं बटालियन असम के चिरांग जिले से कोकराझार जिले के उलटापानी के लिए गश्त पर थी।

शिलांग में बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले में तीन जवानों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि अन्य पांच की मौत अस्पताल लाते समय हुई। एनडीएफबी के इस हमले के बाद इंडो-भूटान सीमा पर सेना की अगुआई में राहत अभियान चलाया गया है।

Thursday, July 22, 2010

पुलिस की गोली से 4 की मौत

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अखिल असम अल्पसंख्यक छात्र संघ (एएएमएसयू) के 5,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी बारपेट की सड़कों पर हिंसा पर उतर आए थे। भीड़ हिंसा पर उतारु हो गई थी और दुकानों व निजी वाहनों पर हमले करने शुरू कर दिए थे। साथ ही जिला मजिस्ट्रेज कार्यालय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगे।
पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और लोगों को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोली चलाई। इसके बाद भीड़ पर गोली चलानी पड़ी। इसमें तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 70 से अधिक घायल हो गए। बाद में एक जख्मी व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने दर्जनों निजी वाहनों और 20 से ज्यादा दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिए।
एएएमएसयू ने बारपेटा में राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) को अद्यतन करने की प्रक्रिया को रोकने की मांग कर रहा है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York