Showing posts with label 23-08-2010. Show all posts
Showing posts with label 23-08-2010. Show all posts

Monday, August 23, 2010

पाकिस्तान में दो हमलों में 27 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में दो अलग अलग हमलों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। पहला हमला दक्षिण वजीरिस्तान के शहर वना में एक मस्जिद के सामने हुआ जहां 20 लोग मारे गए, और अन्य 25 घायल हो गए। आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद के द्वार के सामने अपने आप को उस वक्त उड़ा लिया जब सरकार के समर्थक मौलाना नूर मोहम्मद मस्जिद से बाहर निकल रहे थे।
दूसरी घटना कुर्रम जिले में हुई, जहां एक धमाके में सात लोग मारे गए। यह धमाका रिमोट कंट्रोल के जरिए किया गया। अधिकारियों के मुताबिक धमाका एक स्कूल में हुआ जहां कई कबायली नेता एक बैठक के लिए जमा हुए थे। माना जा रहा है कि नेताओं के बीच स्कूल को लेकर झगड़ा चल रहा था| लेकिन हमले और नेताओं के बीच झगड़े के संबंध की पुष्टि नहीं हो पाई है|

एक और बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा

हैदराबाद में आज पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया जिसमें 9 लड़कियों को रंगे-हाथों वेश्यावृति करते हुए पकड़ा गया। इनमें दो तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्रियों के अलावा सात अन्य लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई अभिनेत्रियों में से एक सायरा बानो है, जो कुछ तेलुगु फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुकी है। और दूसरी ज्योति है, जिसने कई तेलुगु फिल्मों में सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाई है। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट को कुंदन बाग इलाके से पकड़ा है जो हैदराबाद का वीआईपी इलाका माना जाता है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों में से अन्य की पहचान नहीं हो पायी है। अनुमान के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में से ज्यादातर बड़े परिवारों से हैं, सोमवार की सुबह सूचना मिलने पर एक अपार्टमेंट में छापा मारा जहां से अभिनेत्री और अन्य काल गर्ल्स को ग्राहकों के साथ गिरफ्तार किया गया।
पहले भी तेलुगु फिल्म की अभिनेत्री सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है। 2009 में अभिनेत्री सीमा को हैदराबाद के तरनाका इलाके से गिरफ्तार किया गया था।



डेढ़ लाख की अनोखी राखी

एक कहावत है "जितना गुड उतना मीठा" जिसे सच कर दिखाया है भोपाल के मोहम्मद अजीज ने।
राखी के त्योहार पर हर बहन को अपने प्यारे भाई के लिए सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखने वाली ऱाखी चुनती है। अब बाजार में एक स्पेशल राखी मौजूद है, जिसे भोपाल के मोहम्मद अजीज ने चार दिन लगाकर तैयार किया है। इस ऱाखी की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। राखी में चारों ओर नोट लगे हैं वहीं बीच में सोना, चांदी व अमेरिकी हीरे लगाए गए हैं। इस राखी का वजन 150 ग्राम है। इस राखी में एक-एक हजार के 105 नोट लगाए गए हैं। राखी की कीमत एक लाख 51 हजार रुपये इसके ठीक बीचों बीच दर्ज है। किसी भी भाई की कलाई पर बंधने से पहले ये ऱाखी बहन की जेब पर भारी पड़ेगी। पिछले साल भी अजीज ने 60 हजार रुपये की राखी बनाई थी और उसका खरीदार मिल गया था। उनका मानना है कि इस बार उन्हे अपनी विलक्षण राखी का खरीददार मिल ही जाएगा।

ढाई लाख कर्मचारी हड़ताल पर

छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर बिहार के करीब ढाई लाख अराजपत्रित कर्मचारी सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गये। बिहार राज्य के अराजपत्रित कर्मचारी संघ के नेताओं का मानना है, कि इस हड़ताल से बिहार सरकार को काम में नुकसान होगा और राज्य भी प्रभावित होगा। हालांकि राज्य सचिवालय के कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हैं लेकिन उनका कहना है कि अगर हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को जल्द नहीं माना गया तो वो भी इस हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।
इससे पहले राज्यकर्मी सात जनवरी 2009 को बेमियादी हड़ताल पर चले गये थे और 34 दिनों के बाद नौ फरवरी को सरकार से समझौते के बाद उनकी हड़ताल खत्म हुई थी
।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York