
सिड़नी: एक बार फिर अपनी नस्लभेद की परंपरा के कारण आस्ट्रेलिया बदनाम होने के कगार पर खड़ा है। सूत्रों के अनुसार एक भारतीय रैस्टोरेंट पर आज बम ब्लास्ट किया गया। रैस्टोरेंट के मालिक के अनुसार 2 हफ़्ते पहले उसे धमकी दी गई थी कि भारत वापस चले जाओ नहीं तो बम से उड़ा देंगे जिसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों से कर दी थी।
अब पुलिस अपना दामन बचाने के लिये इसे महज़ लूट की कोशिश के दौरान हुआ हादसा बताकर पल्ला झाड़ने की फ़िराक में है।सच क्या है ये तो वक्त ही बतायेगा, लेकिन फिलहाल आस्ट्रेलिया में भारतीयों का रहना मुश्किल होता जा रहा है।
No comments:
Post a Comment