
सहारनपुर : थाना बेहट के फूल वाली गली में ज़हरीले मावे का क़हर. खीर खाने से 10 बच्चों की हालत गम्भीर हो गई । बच्चों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । ज़हरीले मावे ने गांव के शांतिपूर्ण माहौल में अफ़रा-तफ़री मचा दी ।
उत्तर प्रदेश के ज़िला सहारनपुर में हुई इस घटना से साफ़ ज़ाहिर होता है कि हमारे देश में हर कहीं मिलावटी कारोबार ज़ोर-शोर से चल रहा है । हमारे देश, राज्यों की सरकारों, विभागों द्वारा मिलावट पर लाख अंकुश लगाने के बावजूद, बाज़ार में असली सामान के ’दाम और नाम’ पर नक़ली सामान बेचा जा रह है । इन मिलावट खोरों के लिये सिंथेटिक दूध से मावा बनाने तो अब आम बात हो गई है ।
साफ़ बात तो ये है कि मिलावट के इस खेल में धड़ल्ले से इंसानों की ज़िंदगी के साथ खेला जा रहा है । इन पदार्थों के इस्तेमाल से भले ही किसी की जान पर बन आये, इन मिलावट खोरों को तो बस अपनी जेब भरने से मतलब है ।
: न्यूज़लाइन ब्यूरो
No comments:
Post a Comment