Showing posts with label IAS. Show all posts
Showing posts with label IAS. Show all posts

Friday, March 4, 2011

कंप्यूटर टीचर बना 8 साल का आफ़ताब


बिहार: क्या आपने कभी 8 साल के टीचर को देखा है। शायद आपको सुनने में अजीब लगे लेकिन यह बिल्कुल सच है। कक्षा तीन में पढ़ने वाला 8 साल का नन्हा आफ़ताब एक निजी संस्थान में शिक्षक है, और अपने से दुगुनी-तिगुनी अधिक उम्र के लोगों को कंप्यूटर सिखाता है। जब वह कक्षा लेने क्लास के अन्दर दाखिल होता है लोग चौंक जाते हैं। नए छात्रों को तो यकीन ही नहीं होता कि यह बच्चा उन्हें पढ़ाने आया है। लेकिन जब चंद मिनटों में ही आफताब एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, एमएस पावर प्वाइंट, डाटा इंट्री, करेक्टर मैंप, वीडियो इंप्रेशन, विंडो मिडिल प्लेयर, पेज मेकर, फोटो शॉप और फोटो इंप्रेशन की बात करना शुरू कर देता है अब उनका भ्रम टूट जाता है।

एक टेलर मास्टर मो. आशिक का पुत्र आफ़ताब अपने सात भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसके पिता का कहना हैं कि जब वह छह साल का था, तभी उसे कम्प्यूटर सीखने की चाहत हुई थी। इसके बाद उसके पिता ने मेन रोड स्थित काम्पैक्ट कम्प्यूटर एजुकेशन प्वाइंट में उसका रजिस्ट्रेशन करा दिया। जब संस्थान के निदेशक ने उससे कुछ सवाल-जवाब किये तो आफ़ताब की इस छोटी उम्र में इतनी प्रतिभा देख वो भी हैरत में पड़ गए और उन्होंने उसे मुफ्त शिक्षा देने का फैसला किया। अभी कुछ ही माह बीते थे कि उसने कम्प्यूटर में निपुणता हांसिल कर ली। अब वह इतना कुछ सीख गया कि संस्थान में ही पढ़ाने लगा। वह पिछले एक साल से वह संस्था में छात्रों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दे रहा है।

इतनी कम उम्र में एडिशनल डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन की डिग्री लेने वाले आफताब का सपना आईएएस बनने का है। हालांकि, इसके बारे में उसे ज़्यादा जानकारी नहीं है लेकिन उसका कहना है कि वह डीएम बनेगा। वहीं सेंटर के निदेशक का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसी प्रतिभा अब तक नहीं देखी। एडिशनल डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन सिर्फ इंटर पास छात्रों को दिया जाता है। इतना ही नहीं आफ़ताब से पढ़ने वाले छात्र भी कहते हैं कि वह काफी सरल और सहज भाषा का उपयोग करता है। उससे पढ़ने में किसी कोई कोई दिक्कत नहीं आती। सभी बातें आसानी से समझ में आ जाती हैं।

Friday, June 11, 2010

पूर्व आईजी के खिलाफ केस दर्ज कराने वाली महिला हुई गायब


चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व आईजी महेंद्रसिंह अहलावत के जुल्मों के खिलाफ आठ साल से ल़डाई ल़ड रही अरविंदर कौर पुलिस सुरक्षा के बीच अचानक से लापता हो गई है।
हाल ही में उस महिला की शिकायत पर अहलावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अरविंदर के परिजनों ने आरोप लगाया है कि है कि उसे साज़िश के तहत लापता कर दिया गया है। हालांकि हरियाणा पुलिस ने अरविंदर कौर की सुरक्षा में तीन सुरक्षाकर्मी तैनात किए हुए थे। यमुना नगर निवासी अरविंदर कौर ने आठ साल तक अपने ऊपर हुए यौन उत्पी़डन के जुल्म के आरोपी को सजा दिलवाने के लिए एडी चोटी एक कर दी। अरविंदर कौर को आंशिक सफलता उस समय मिली जब पूर्व आईजी महेंद्रसिंह अहलावत के खिलाफ छे़डछ़ाड और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। मगर अरविंदर के सुरक्षा व्यवस्था के बीच से अचानक गायब हो जाने से पुलिस सुरक्षा पर कई सवालिया निशान लगा दिये हैं | इस घटना ने एक बार फिर " ख़ाकी " को " दाग़दार " कर दिया है |

Thursday, June 10, 2010

कलेक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज


लखनऊ. उत्तरप्रदेश के जालौन में मधेपुरा (बिहार) के कलेक्टर वीरेंद्र यादव (आईएएस) के खिलाफ एक युवती ने तीन साल तक झांसा देकर यौन शोषण करने और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से मुकरने का आरोप लगाया है
। आईएएस अधिकारी व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कोर्ट के आदेश से एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित युवती जालौन जिले के सुशील नगर की रहने वाली है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York