Showing posts with label 11-6-2010. Show all posts
Showing posts with label 11-6-2010. Show all posts

Friday, June 11, 2010

नक्सलियों के खिलाफ फिलहाल नहीं होगा सैन्य प्रयोग

नक्सलियों से निपटने के लिए सेना के प्रयोग पर गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के बीच मतभेद अभी तक जारी हैं। गुरुवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति में इस मसले पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बारे में हालांकि आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के खिलाफ सेना के प्रयोग की संवेदनशीलता को देखते हुए अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया। संकेत मिले हैं कि प्रधानमंत्री ने रक्षा और गृह मंत्रालयों को आपसी समझ में बेहतराई विकसित करने को कहा है।
सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय नक्सल प्रभावित राज्यों में सुरक्षा बलों की एकीकृत कमान के गठन के अलावा मेजर जनरल रैंक के अधिकारियों की मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्ति का पक्षधर है। साथ ही मंत्रालय ये भी चाहता है कि स्पेशल कमांडोज एवं राष्ट्रीय रायफल्स की तैनाती सहित बारूदी सुरंगों को हटाने में सेना की मदद ली जाए। वह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस व अर्धसैनिक बलों के आवागमन के लिए वायुसेना के हेलीकाप्टरों के इस्तेमाल और मानव रहित टोही विमानों की सेवाएं भी चाहता है।
" न्यूज़लाइन नेशनल ब्यूरो "

मेक्सिको-दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच ड्रॉ पे समाप्त

जोहानिसबर्ग।। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको के बीच शुक्रवार को सॉकर सिटी स्टेडियम में खेला गया फीफा विश्व कप-2010 का उद्घाटन मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। इस तरह ग्रुप-ए के पहले मुकाबले में दोनों टीमें अंक बांटने पर मजबूर हुईं। विश्व कप के 19वें संस्करण में पहला गोल दक्षिण अफ्रीका ने 55वें मिनट में किया जबकि मेक्सिको ने शानदार खेल दिखाते हुए 79वें मिनट में पहला गोल दाग़ कर मैच को बराबरी पे पहुंचाया | ' न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क '

जवाब दें अर्जुन सिंह : शिवराज चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल गैस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए उनकी सरकार हर क़दम उठाएगी. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह पर भी सवाल उठाए. शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अर्जुन सिंह को जवाब देना होगा कि उनके मुख्यमन्त्री कार्यकाल के दौरान यूनियन कार्बाइड के पूर्व प्रमुख वॉरन एंडरसन कैसे भारत छोड़कर जाने में सफल हुए | Newsline National Desk

पति-पत्नी के झगडे में बेटियों को ज़हर

Bulandshahar/बुलन्द्शहर: थाना ख़ुर्जा के ईदगाह रोड इलाके में पति-पत्नी के झगडे में पिता ने दिया २ बेटियों को ज़हर. 1 की मौत, 1 की हालत गम्भीर | Newsline Bulandshahar Bureau

आगरा में दबंगई की हद, ख़ाकी और खादी पर लगा दाग़

आगरा: थाना ताजगंज के ज्योति नगर में सत्ता-धारी नेताओं की शय पर दबंगो ने पार की हैवानियत की सारी हद| नेत्रहीन का घर जलाया. घर पे किया क़ब्ज़ा। आरोपियों के खिलाफ़ अब तक कोई कार्यवाही नहीं | पीडितों ने लगाई " डी आई जी " से गुहार |

सही वक्त आने पर खोलूंगा जुबान : अर्जुन सिंह

विपक्षी पार्टियों से लेकर अपनी पार्टी के नेताओं का निशाना बन रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि मीडिया में उनकी भूमिका पर आ रही खबरें गलत हैं और वक्त पर आने वह इसका जवाब देंगे।
एक पत्रकार से बातचीत में उन्होंने कहा कि भोपाल गैस कांड के बारे में आ रही खबरें सही नहीं हैं। गौरतलब है कि यूनियन कार्बाइड के पूर्व प्रमुख वॉरेन एंडरसन को देश से भगाने में मदद करने को लेकर तत्कालीन मध्य प्रदेश सरकार की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पूर्व सांसद और पत्रकार संतोष भारतीय के अनुसार, अर्जुन ने कहा कि वह भोपाल गैस कांड के 3 दिन बाद राज्य सरकार द्वारा एंडरसन को भोपाल से निकालकर भागने में मदद करने में अपनी कथित भूमिका से जुड़ी रपटों से परेशान हैं |
उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कहा कि उन्होंने उन हालात में सर्वश्रेष्ठ तरीके से अपनी भूमिका निभाई थी। अर्जुन सिंह ने सही वक्त आने पर इस मामले पर बोल कर अपना पक्श रखने की बात कही |

अवैध सम्बन्ध के चलते भाई की हत्या


बदायुं: सिटी कोतवाली के नई सराय में पत्नी से अवैध सम्बन्ध के चलते तहेरे भाई को मारकर लाश तालाब में फेंकी. पुलिस ने किया गिरफ़्तार

ड्रोन हमले में 13 की मौत: पाकिस्तान


इस्लामाबाद, 11 जून पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली इलाके में अमेरिका के चालक रहित विमान ड्रोन के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हमले में 12 लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह मिरान शाह के दत्ता खेल इलाके के एक मकान को निशाना बनाकर ड्रोन द्वारा चार मिसाइलें दागी गईं। इनमें कुल 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। सभी घायलों को निकट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी कि ड्रोन ने दो मिसाइलें दागीं।
गौरतलब है कि गुरुवार को भी मिराली इलाके में आतंकवादियों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी गई थीं जिनमें कम से कम तीन लोग मारे गए थे। पाकिस्तान के कबायली इलाकों में अमेरिकी सेना की ओर से अक्सर ड्रोन के जरिए हमले किए जाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

पूर्व आईजी के खिलाफ केस दर्ज कराने वाली महिला हुई गायब


चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व आईजी महेंद्रसिंह अहलावत के जुल्मों के खिलाफ आठ साल से ल़डाई ल़ड रही अरविंदर कौर पुलिस सुरक्षा के बीच अचानक से लापता हो गई है।
हाल ही में उस महिला की शिकायत पर अहलावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अरविंदर के परिजनों ने आरोप लगाया है कि है कि उसे साज़िश के तहत लापता कर दिया गया है। हालांकि हरियाणा पुलिस ने अरविंदर कौर की सुरक्षा में तीन सुरक्षाकर्मी तैनात किए हुए थे। यमुना नगर निवासी अरविंदर कौर ने आठ साल तक अपने ऊपर हुए यौन उत्पी़डन के जुल्म के आरोपी को सजा दिलवाने के लिए एडी चोटी एक कर दी। अरविंदर कौर को आंशिक सफलता उस समय मिली जब पूर्व आईजी महेंद्रसिंह अहलावत के खिलाफ छे़डछ़ाड और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। मगर अरविंदर के सुरक्षा व्यवस्था के बीच से अचानक गायब हो जाने से पुलिस सुरक्षा पर कई सवालिया निशान लगा दिये हैं | इस घटना ने एक बार फिर " ख़ाकी " को " दाग़दार " कर दिया है |

सायना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में

चेन्नई। सायना नेहवाल और सयाली गोखले गुरूवार को इंडिया ओपन ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। वहीं पांच पुरूष खिलाडियों ने भी अंतिम आठ में प्रवेश किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त सायना ने हमवतन धान्या नायर को 21-9, 21-9 से हराया जबकि सयाली ने एक अन्य भारतीय गायत्री वर्तक को 21-5, 21-12 से हराया।

मुरादाबाद में अधेड की गोली मार कर हत्या

मुरादाबाद:थाना भोजपुर के बेगमपुर में शराफ़त(55) की गोली मार कर हत्या. 4 हत्यारे बदमाश फ़रार . पुलिस जांच में जुटी । Newsline Moradabad Bureau

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York