Showing posts with label Newsline National Bureau. Show all posts
Showing posts with label Newsline National Bureau. Show all posts

Thursday, June 24, 2010

पाकिस्तान की जेलों में बंद 17 भारतीय रिहा

अटारी बॉर्डरः लंबे समय से पाकिस्तान की जेलों में बंद ये भारतीय बयां कर रहे है अपने साथ हुए जुल्मों को। 17 में से एक ने कहा सज़ा खत्म होने के बाद भी उसे जानवरों की तरह कैद करके रखा गया और खाना पीना तो दूर की बात रूह फना कर देने वाली सजा भी उसे दी गई। कैदियों ने खुलासा किया कि पाक की कोट लखपत जेल में करीब 35 भारतीय कैदी मानसिक तौर पर विक्षिप्त हो चुके हैं। रिहा होने वाले अमृतसर के बिल्ला और राशिद मसीह का कहना है कि उन्हें 2007- 08 में सरकंडे की कटाई करते समय पाक रेंजर्स ने जबरन पकड़ लिया था। उन्हें कई जेलों में रख कर प्रताड़ित किया गया। पाक की जेल से रिहा होकर आए होशियारपुर के विजय कुमार ने बताया कि उसे तो फर्जी ट्रैवल एजेंट ने जेल भिजवा दिया। उसे लाखों कमाने का सपना दिखाकर 1992 में मस्कट भेजा गया था, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यहां तरह-तरह के जुल्म उस पर किए गए।
पंजाब के अन्य कैदियों ने बताया कि वह लोग सरबजीतसिंह से भी मिले थे। सरबजीत ने अपने परिजनों के लिए संदेश भेजा है कि वह उसकी रिहाई के लिए पहल करें।

Monday, June 14, 2010

FIFA 2010: जर्मनी ने आस्ट्रेलिया को दी पटखनी 4/0 से जीते


डरबन। तीन बार विश्‍व कप चैंपियन रह चुकी जर्मनी की टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को 4-0 के भारी अंतर से हराते हुए फीफा 2010 में शानदार आगाज किया। मैच में पहला गोल करने वाले लुकास पोडोल्‍स्‍की को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
स्थानीय डरबन स्टेडियम में खेले गए मैच के आठवें मिनट में ही लुकास पोडोल्स्की ने पहला गोल दागा। इसके बाद स्टार खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोजा भी जोश से भर गए और उन्होंने जर्मनी की ओर से 26वें मिनट में दूसरा गोल किया

Sunday, June 13, 2010

नित्यानंद का, आग की लपटों के बीच तपस्या का ढोंग

बंगलुरू। बलात्कार सहित आपराधिक आरोपो में 53 दिन जेल में रहने के बाद सेक्स स्केंडल में फंसे स्वामी नित्यानंद ने रविवार को खुद के चारों ओर जल रही अगि्न के बीच आत्मशुद्धि की तपस्या की। कर्नाटक हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद नित्यानंद को शनिवार को रामनगर जेल से रिहा किया गया था। नित्यानंद को हिमाचलप्रदेश के सोलन से 21 अप्रेल को गिरफ्तार किया गया था । कर्नाटक हाई कोर्ट ने शुक्रवार को नित्यानंद को जमानत देते हुए किसी तरह का प्रवचन देने पर प्रतिबंध लगा दिया था। उधर, नित्यानंद के वापस आने से श्रद्धालुओं में खुशी है। उन्होंने आश्रम में नित्यानंद का स्वागत कर बेहयाई की सारी हदों को पार कर दिया । : न्यूज़लाइन नेशनल ब्यूरो

Friday, June 11, 2010

नक्सलियों के खिलाफ फिलहाल नहीं होगा सैन्य प्रयोग

नक्सलियों से निपटने के लिए सेना के प्रयोग पर गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के बीच मतभेद अभी तक जारी हैं। गुरुवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति में इस मसले पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बारे में हालांकि आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के खिलाफ सेना के प्रयोग की संवेदनशीलता को देखते हुए अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया। संकेत मिले हैं कि प्रधानमंत्री ने रक्षा और गृह मंत्रालयों को आपसी समझ में बेहतराई विकसित करने को कहा है।
सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय नक्सल प्रभावित राज्यों में सुरक्षा बलों की एकीकृत कमान के गठन के अलावा मेजर जनरल रैंक के अधिकारियों की मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्ति का पक्षधर है। साथ ही मंत्रालय ये भी चाहता है कि स्पेशल कमांडोज एवं राष्ट्रीय रायफल्स की तैनाती सहित बारूदी सुरंगों को हटाने में सेना की मदद ली जाए। वह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस व अर्धसैनिक बलों के आवागमन के लिए वायुसेना के हेलीकाप्टरों के इस्तेमाल और मानव रहित टोही विमानों की सेवाएं भी चाहता है।
" न्यूज़लाइन नेशनल ब्यूरो "

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York