Showing posts with label 24-06-2010 "Newsline National News" Newsline SMS Alerts. Show all posts
Showing posts with label 24-06-2010 "Newsline National News" Newsline SMS Alerts. Show all posts

Thursday, June 24, 2010

पाकिस्तान की जेलों में बंद 17 भारतीय रिहा

अटारी बॉर्डरः लंबे समय से पाकिस्तान की जेलों में बंद ये भारतीय बयां कर रहे है अपने साथ हुए जुल्मों को। 17 में से एक ने कहा सज़ा खत्म होने के बाद भी उसे जानवरों की तरह कैद करके रखा गया और खाना पीना तो दूर की बात रूह फना कर देने वाली सजा भी उसे दी गई। कैदियों ने खुलासा किया कि पाक की कोट लखपत जेल में करीब 35 भारतीय कैदी मानसिक तौर पर विक्षिप्त हो चुके हैं। रिहा होने वाले अमृतसर के बिल्ला और राशिद मसीह का कहना है कि उन्हें 2007- 08 में सरकंडे की कटाई करते समय पाक रेंजर्स ने जबरन पकड़ लिया था। उन्हें कई जेलों में रख कर प्रताड़ित किया गया। पाक की जेल से रिहा होकर आए होशियारपुर के विजय कुमार ने बताया कि उसे तो फर्जी ट्रैवल एजेंट ने जेल भिजवा दिया। उसे लाखों कमाने का सपना दिखाकर 1992 में मस्कट भेजा गया था, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यहां तरह-तरह के जुल्म उस पर किए गए।
पंजाब के अन्य कैदियों ने बताया कि वह लोग सरबजीतसिंह से भी मिले थे। सरबजीत ने अपने परिजनों के लिए संदेश भेजा है कि वह उसकी रिहाई के लिए पहल करें।

विभाग का छापा:बड़ी आयकर चोरी की संभावना



रायपुर: बुधवार को आयकर विभाग ने चार बिल्डरों के 31 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा जिसमें भाजपा के राजीव अग्रवाल और छगन मूंदड़ा के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष अग्रवाल के घर और दफ्तर भी थे। राजीव अग्रवाल और मूंदड़ा के आरती बिल्डकान के 17 ठिकानों पर जांच चल रही है। इनमें एक दिल्ली, एक पटना, दो झारसुगड़ा और 13 रायपुर में हैं। कुछ समय पहले तक अटलानी ग्रुप के सुरेश अटलानी भी आरती बिल्डकान के साथ काम कर रहे थे। इसलिये अटलानी को आरती बिल्डकान से जोड़कर ही छापामार कार्रवाई की है। संतोष अग्रवाल के परिवार के अनिवाश बिल्डर्स के 14 ठिकानों पर जांच चल रही है। इनमें एक-एक मुंबई व बिलासपुर और 12 ठिकाने रायपुर में हैं। कलसुबह मुख्यालय और शहर के कुछ होटलों में पहले से ही मोर्चे पर जाने के लिए तैयार अफसरों ने गोपनीय तरीके से कुछ ठिकानों पर रेकी की और ताबड़तोड़ छापे मारे। अब तक की जांच में बैंक के 10 लॉकर, करोड़ों की जमीन के दस्तावेज, शेयर के दस्तावेज, कई बैंकों के पासबुक, भारी मात्रा में नगदी और ज्वेलरी, निवेश के कागजात, बोरो में भरे गए कागजात मिले है छापों में बड़ी आयकर चोरी मिलने की संभावना है।


ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York