Showing posts with label newslinene. Show all posts
Showing posts with label newslinene. Show all posts

Thursday, June 10, 2010

फ़र्ज़ी वाड़े की इंतेहा। आगरा के कागज़ी स्कूल


Agra/ आगरा :: मुख्य संवाददाता एक्स्क्लूसिव रिपोर्ट::

फ़र्ज़ी वाड़े की तमाम हदें उस समय पार हो गईं जब बी एस ए की जांच में आगरा में 427 स्कूल केवल कागज़ों में चलते पाये गये। उनके छात्र, बिल्डिंग आदि का कोई अता पता नही।
जांच के आदेश जारी।
रिपोर्ट अज़हर उमरी:
न्यूज़लाईन
आगरा ब्यूरो चीफ़

ईरान सुरक्षा परिषद के प्रतिबंध के घेरे में

संयुक्त राष्ट्र.ईरान को कथित तौर पर परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुधवार को उस पर नए प्रतिबंध लगा दिए। संबंधित प्रस्ताव को 12-2 से पारित कर दिया गया। 15 सदस्यों की सुरक्षा परिषद में अमेरिका और ब्रिटेन सहित 12 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। विरोध में ब्राजील और तुर्की के दो वोट पड़े जबकि लेबनान गैर हाजिर रहा।

पंजाब में बड़ी साज़िश का खुलासा

अमृतसर: आज सुबह पंजाब के अमृतसर में नार्कोटिक्स विभाग की टीम ने 6 KG आर डी एक्स, 2KG हेरोईन व डेटोनेटर्स के साथ 5 लोगों को गिरफ़्तार किया, इन लोगों के पास से टाईमर भी बरामद हुआ है। नार्कोटिक्स टीम पूछताछ में जुटी।
न्यूज़लाईन डेस्क

Wednesday, June 9, 2010

एक और वर्दी पर लगा बदनुमा दाग


यमुनानगर: हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौ़ड की संलिप्तता वाले रूचिका छे़डछ़ाड मामले के बाद अब ऐसा ही एक और नौ वर्ष पुराना मामला सामने आया है जिसमें एक पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक महिला के साथ छे़डछ़ाड व डराने-धमकाने का मामला दर्ज हुआ है। तब यह अधिकारी एसपी था। एक पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया, हमने पूर्व आईजी एमएस अहलावत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि आरोपों की गहन जांच की जाएगी। पीडिता ने बताया कि जब अहलावत ने उनके साथ छे़डछ़ाड की तब वह एसपी था और राठौ़ड डीजीपी। पीडि्ता ने दावा किया कि अगर राठौ़ड जीजीपी नहीं होता तो अहलावत की उससे छे़डछ़ाड करने की हिम्मत ही नहीं होती। अहलावत में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह उस महिला से छे़डछ़ाड करे जो उसके पास दहेज के मामले में मदद के लिए आई हो। उसने कहा कि अहलावत के खिलाफ मामला दर्ज करवाना उसके लिए आसान नहीं था और उसे कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। News line Yamunanagar bureau

मुंबई: इमारत के नीचे दबने से बालिका की मृत्यु!


मुंबई। मुंबई में बुधवार को एक इमारत की छत ढहने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमोत्तर मुंबई के गोरेगांव में भारत भवन इमारत में बाल्कनी की एक स्लैब गिरने से फागुन गोहिल की मौत हो गई। इस हादसे में कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं। इन्हें समीप के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन दस्ते के एक अधिकारी ने बताया कि राहत और बचाव के लिए तीन दमकल वाहन घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शी सूर्यप्रकाश शेट्टीगार ने बताया कि इमारत 60 साल से ज्यादा पुरानी और जर्जर हालत में थी। कई बार अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही थी।

Tuesday, June 8, 2010

ईंडोनेशिया में भूकंप के झटके!!


Get News Alerts on Mobile Phone:
----------------------------------------------------
Indonesia जून 08 2010 जकार्ता। इंडोनेशिया में रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें जान या माल के नुकसान की कोई सूचना अभी तक प्राप्त नही हो पाई है। भूकंप के झटके ईंडोनेशिया समय के अनुसार रात 10.27 पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कोरोंटालो के दक्षिण-पूर्व में बताया गया है।
रिपोर्ट न्यूज़लाईन ब्यूरो.

मानवता हुई शर्मसार


June 7, 2010 Badayun/बदायुं: महिला अस्पताल में डाक्टर ने डिलिवरी के लिये मना किया . महिला की रिक्शा में डिलीवरी. मां और बच्चे दोनों की मौत | Newsline Badayun Bureau


Monday, June 7, 2010

तेज़ाबी हमला, 5 घायल

Buland Shahar/बुलंदशहर: थाना पहांसू के अली पुर में राजस्थान से आयी बारात के लोगों ने मामूली विवाद पर लड़की पक्ष के लोगों पर तेज़ाब फ़ेंका। 5 की हालत गंभीर, बाराती फ़रार। Newsline Bureau: Buland Shahar

Thursday, May 27, 2010

वारदातों से दहला बदायूं!!


बदायूं: १.) थाना गुनार के मोहल्ला कुण्डा में किसान की गोली मार के हत्या।
२.) जनपद में अलग अलग जगहों पर ३ लोगो ने की आत्महत्या। कोई रिपोर्ट दर्ज नही...

न्यूज़लाईन ब्यूरो...

बुज़ुर्ग की हत्या

बदायूं:
थाना क्षेत्र कुबरगाओं के ग्राम दुग्राया में इमाम बख्श ५५ की गोली मार के हत्या, हत्यारा फ़रार. पुलिस को घर वालों पर शक.
न्यूज़लाईन

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York