
Showing posts with label International. Show all posts
Showing posts with label International. Show all posts
Thursday, June 10, 2010
तालिबान का नया हथियार, एड्स इंजेक्शन!!

लंदन। अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों ने अमेरिकी नेतृत्व वाली नाटो सेना से लोहा लेने का नायाब तरीका खोज निकाला है। वह एचआईवी-एड्स से संक्रमित इंजेक्शनों से सैनिकों को बीमार बनाने के षड्यंत्रों को अपना रहा है ।
यदि बम फटता है, तो इससे घायल होने वाले सैनिकों के शरीर में ये इंजेक्शन चुभ जाते हैं और वे एचआईवी-एड्स से संक्रमित हो सकते हैं। ब्रिटिश अखबार "द सन" के अनुसार, सैनिकों को बीमार करने के लिए तालिबान बम के साथ संक्रमित सुइयां लगा रहे हैं। अखबार के मुताबिक बमों में सीरिंज को छिपाया जा रहा है। ताकि इनकी बम निरोधी दस्तों को निशाना बनाया जा सके।
इस तकनीक के इस्तेमाल को हेलमंद में पूर्व सेना अधिकारी और कंजरवेटिव पार्टी के सांसद पैट्रिक मर्सर ने उजागर किया था। मर्सर ने कहा, यह बेहद खतरनाक आतंकी लड़ाई है। वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस तकनीक के अलावा आतंकी संक्रमित रेजर ब्लेड का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इस कारण ब्रिटिश इंजीनियर और बम खोजी टीमों को सुरक्षात्मक दस्ते दिए जा रहे हैं।
Labels:
',
10-06-2010,
Hindi,
Hindi News,
International
ईरान सुरक्षा परिषद के प्रतिबंध के घेरे में
संयुक्त राष्ट्र.ईरान को कथित तौर पर परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुधवार को उस पर नए प्रतिबंध लगा दिए। संबंधित प्रस्ताव को 12-2 से पारित कर दिया गया। 15 सदस्यों की सुरक्षा परिषद में अमेरिका और ब्रिटेन सहित 12 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। विरोध में ब्राजील और तुर्की के दो वोट पड़े जबकि लेबनान गैर हाजिर रहा।
Labels:
',
10-06-2010,
Hindi,
Hindi News,
International,
Iran,
Newsline,
Newsline Network,
newslinene,
समाचार
Wednesday, June 9, 2010
अभी अभी: नाटो के कंटेनरों पर आतंकी हमला, 8 की मौत

इस्लामाबाद से अफगानिस्तान जा रहे नाटो (NATO) के कंटेनरों पर आतंकियों ने हमला कर करीब तीस कंटेनरों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में 8 लोगों मे मारे जाने और करीब 6 के घायल होने की खबर है। इन कंटेनरों में रसद ले जायी जा रही थी। इस घटना के पीछे तहरीक- ए- तालिबान के शामिल होने का शक है। घटना को आतंकियों ने उस वक़्त अंजाम दिया जब यह कंटेनर्स इस्लामाबाद मेन एंट्री पार कर रहे थे। आतंकियों ने ताबड़-तोड़ गोली बारी शुरु कर दी। सूत्रो के अनुसार इस घटना को अंजाम देने के लिये, आतंकियों को ज़्यादा मशक्कत नही करनी पड़ी और वे आराम से हमले को अंजाम दे कर फ़रार हो गये। समाचार लिखे जाने तक कंटेनरों में लगे आग पर काबू पाया जा चुका था। राहत और बचाव कार्य जारी है।
Newsline Desk
Tuesday, June 8, 2010
भारतीय लड़ाकू जहाज़ सुखोई 30 फ़्रांस रवाना

बरेली स्थित वायुसेना के त्रिशूल एयर बेस से भारतीय सेना के 6 सबसे घातक लड़ाकू विमान सुखोई MK 30 का एक स्क्वाड्रन फ़्रांस में युद्ध के अभ्यास के लिये रवाना किया गया। सेंट्रल कमाण्ड के वरिष्ठ एयर स्टाफ़ अधिकारी एयर मार्शल एस० वर्धमान ने स्क्वाड्रन को सलामी लेकर फ़्लैग आफ़ किया॥
Newsline Bareilly Bureau
ईंडोनेशिया में भूकंप के झटके!!

Get News Alerts on Mobile Phone:
----------------------------------------------------
Indonesia जून 08 2010 जकार्ता। इंडोनेशिया में रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें जान या माल के नुकसान की कोई सूचना अभी तक प्राप्त नही हो पाई है। भूकंप के झटके ईंडोनेशिया समय के अनुसार रात 10.27 पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कोरोंटालो के दक्षिण-पूर्व में बताया गया है।
रिपोर्ट न्यूज़लाईन ब्यूरो.
Subscribe to:
Posts (Atom)