Showing posts with label RBI. Show all posts
Showing posts with label RBI. Show all posts

Monday, April 11, 2011

लीलावती अस्पताल पर आयकर का छापा



मुंबईः आयकर विभाग ने आज मुंबई के प्रतिष्ठित लीलावती अस्पताल की तलाशी ली। बांद्रा पश्चिम में स्थित इस अस्पताल में अक्सर अति विशिष्ट लोग इलाज कराने आते हैं। करीब सात अरब रुपए की कीमत वाला यह अस्पताल पारिवारिक विवाद का केंद्र बना हुआ है।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने लीलावती अस्पताल के ट्रस्टियों और मालिक की ओर से की गई वित्तीय अनियमितता के आरोप में आज अस्पताल परिसर की तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि उपनगरीय बांद्रा इलाके में स्थित इस चर्चित अस्पताल के बायो मेडिकल, खरीद और फ़ार्मा विभाग की तलाशी ली गई।

उच्चतम न्यायालय ने इस अस्पताल के ट्रस्टियों की कथित अनियमितता की जांच के लिये दायर याचिका पर पिछले सप्ताह केंद्र और भारतीय रिजर्व बैंक को नोटिस जारी किया था। दिल्ली के रहने वाले याचिकाकर्ता हर्ष रघुवंशी ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि अस्पताल के ट्रस्टी प्रबोध मेहता, रश्मि मेहता, चेतन मेहता और भाविन मेहता ने बेइमानी से धन निकाला है और इन ट्रस्टियों ने अस्पताल से बेइमानी से पैसा निकालकर हवाला के जरिये मारिशस समेत विदेशी बैंकों में जमा किया।

Friday, April 1, 2011

आज से "चेक देना" पड़ेगा महंगा



नई दिल्ली: अब बैंक एक लाख रुपये से अधिक राशि के स्थानीय चेकों और बाहरी चेक पर बैंक अधिक शुल्क वसूल सकेंगे। हालांकि, एक लाख रुपये तक के स्थानीय चेक पर अब भी कोई शुल्क नहीं लगेगा।

आज से बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक के सर्कुलर के अनुसार एक लाख रुपये से ज्यादा राशि के चेक की स्पीड क्लियरिंग पर सेवा शुल्क तय करने का अधिकार होगा। इससे पहले बैंकों को इस राशि के चेक की स्पीड क्लियरिंग पर 150 रुपये से ज्यादा सेवा शुल्क लेने का हक नहीं था। साथ ही स्थानीय क्लियरिंग पर भी चेक भुगतान करने वाला बैंक आज से प्रत्येक चेक पर 1.50 रुपये वसूल सकता है जबकि अभी तक यह शुल्क एक रुपये प्रति चेक था। वहीं, स्थानीय क्लियरिंग की ट्रंकेशन प्रणाली (इलेक्ट्रानिक तरीके से काम करने वाली) में चेक को स्कैन करके भेजा जाता है। इस पर अब बैंक प्रति चेक एक रुपये का सेवा शुल्क वसूल सकेंगे, जो अभी तक 50 पैसे प्रति चेक था।

हालांकि, रिजर्व बैंक ने पांच हजार रुपये तक के प्रत्येक बाहरी चेक पर सेवा शुल्क को 50 रुपये से घटाकर 25 रुपये कर दिया है। वहीं पांच हजार से ऊपर और 10,000 रुपये तक के चेक पर सेवा शुल्क 50 रुपये होगा और 10,000 से एक लाख रुपये तक के चेक पर सेवा शुल्क की दर 100 रुपये प्रति चेक होगी।

Tuesday, January 11, 2011

आरबीआई देगा बचत खाता धारकों को राहत



आरबीआई ने वित्त मंत्रालय के सामने प्रस्ताव रखा है कि बचत खाते पर ब्याज दरें तय करने की आजादी पूरी तरह से बैंकों को दे दी जाए। क्योंकि इससे बैंकों में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ ही बचत खातों पर ब्याज दरें बढ़ने से बैंक, आम आदमी और सरकार तीनों को ही फायदा होगा। इतना ही नहीं बचत खाते पर ब्याज दरें बढ़ने से बैंकों के पास नगदी बढ़ेगी जिससे बाजार में तरलता का मुद्दा खत्म होगा और महंगाई से जूझ रहे आम आदमी को भी इससे राहत मिलेगी। आरबीआई चाहता है कि वो दो लाख से ज्यादा के बचत खाते पर ब्याज दरों को विनियंत्रित करे, लेकिन कुछ बड़े बैंक इसका विरोध कर रहे हैं।

हालांकि नगदी की समस्या से जूझ रहे बैंक कई जमाओं पर ब्याज दरें बढ़ा चुके है लेकिन इसके बावजूद बैकों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है जिसके चलते अब बैंकों ने बचत खातों पर ब्याज दरें बढ़ाने का मन बनाया है। मौजूदा समय में बचत खातों पर 3.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। आरबीआई के इस नए प्रस्ताव के बाद बैंकों में ब्याज दरों को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी।

Tuesday, November 2, 2010

महंगाई दर बढ़ा सकती है RBI


बढ़ती महंगाई और दीपावली के त्योहार से ठीक पहले आज आम आदमी को एक झटका लग सकता है। दरअसल, आज रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी आने वाली है और कयास लगाए जा रहे हैं कि आरबीआई ब्याज दरों में इज़ाफ़ा कर सकता है। आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी रिव्यू पर बाज़ार की नज़रें भी टिकी हुईं हैं।

लगातर बढ रही महंगाई पर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने भी चिंता जताई है। ग़ौरतलब है कि पिछले 11 महीने से महंगाई दर डबल डिजिट में है।

Friday, October 15, 2010

महंगाई दर बढ़कर 8.62 फ़ीसदी


दिल्ली : थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित देश की महंगाई दर सितम्बर महीने में बढ़कर 8.62 फ़ीसदी हो गई है जबकि अगस्त महीने में यह दर 8.51 प्रतिशत थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा सख्त मौद्रिक नीति अपनाए जाने के बावजूद खाद्य पदार्थो की कीमतों में लगातार वृद्धि और विनिर्माण उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई दर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। आरबीआई ने इस साल पांच बार ब्याज दरों में वृद्धि की है। सितम्बर में महंगाई दर में वृद्धि के चलते एक बार फिर दो नवंबर को होने वाली मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरें बढ़ने का दबाव बन गया है। आरबीआई ने पिछले महीने रिवर्स रेपो दर में 50 आधार अंक और रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि की थी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंक़डों के मुताबिक थोक मूल्य सचकांक में 20.12 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की कीमतों का सूचकांक सितम्बर में 1.7 प्रतिशत बढ़कर 179.7 अंक हो गया जो कि अगस्त में 177 अंक था। प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक की ज्यादातर जिसों (खाद्य और गैर खाद्य) के दामों में वृद्धि हुई है। मछली, फल, सब्जियों, सिल्क और कपास के दामों में तेज वृद्धि हुई है। थोक मूल्य सूचकांक मे 65 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले विनिर्माण क्षेत्र की वस्तुओं की कीमतों के सूचकांक में सितंबर महीने में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। जुलाई महीने में संशोधित महंगाई दर 9.97 प्रतिशत रही है इससे पहले 10.31 प्रतिशत का अनुमान जारी किया गया था। शुक्रवार को जारी खाद्य पदार्थो की महंगाई दर के आंक़डों के मुताबिक दो अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह बढ़कर 16.24 प्रतिशत हो गई।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York