Showing posts with label 02-11-2010. Show all posts
Showing posts with label 02-11-2010. Show all posts

Tuesday, November 2, 2010

पोर्न स्टार्स हुए फ्री में काम करने को मजबूर


इन दिनों दुनिया के सबसे 'कमाऊ' उद्योगों में से एक पोर्न उद्योग पर आर्थिक मंदी की मार पड़ी हुई है। इतना ही नहीं पोर्न इंडस्ट्री के कुछ बड़े प्रोडक्शन हाउसों ने आर्थिक मंदी के चलते पोर्न फिल्मों में पैसा लगाना बंद कर दिया है।

बुल्गारिया की एक वेबसाइट मनी डॉट बीजी के हवाले से आई ख़बरों के अनुसार पोर्न इंडस्ट्री के बुरे हाल देख कई पोर्न स्टार्स ने लगभग मुफ्त में ही पोर्न फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया है। जबकी पिछले साल पोर्न इंडस्ट्री ने लगभग 5 बिलियन डॉलर का व्यवसाय किया था।

वेबसाइट एक पोर्न स्टार ऑड्रे बितोनी के हवाले से लिखती है, इंडस्ट्री में इनदिनों नये लोग लगभग मुफ्त में काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं,'ऐसे में पहले से जमे हुए पोर्न स्टार्स के पूछपरख इंडस्ट्री में कम हो चली है'।

आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि इन्टरनेट पर उपलब्ध कुल वेबसाइटों में से 12 प्रतिशत पर पोर्न सामग्री बेची जाती है। वहीं दुनिया भर में हर पल लगभग 28,258 इन्टरनेट उपभोक्ता इन वेबसाइटों पर क्लिक करते हैं।

अब हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिलें बनेंगी हरियाणा में


अपनी जबर्दस्त मोटरसाइकिलों के लिए विख्यात हार्ले डेविडसन ने मंगलवार को दिल्ली में यह जानकारी दी है कि अब कंपनी हरियाणा में अपना प्लांट लगाएगी। हरियाणा के प्लांट में कंपनी शुरुआत में मोटरसाइकिलों की असेंबली करेगी और अगले साल वहां से मोटरसाइकिलें मार्केट में भेजना शुरु कर देगी।

इस भारी भरकम मोटरसाइकिल के बहुत से पुर्जे अमेरिका से सीधे आयात किए जाएंगे। फिलहाल कंपनी पूरी तरह से तैयार मोटरसाइकिलें इंपोर्ट करती है और 12 मॉडल भारत में बेचे जाते हैं।

भारत में मोटरसाइकिलों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अप्रैल-सितंबर के बीचे दोपहिया बाजार में यह वृद्धि दर 25.86 प्रतिशत रही। मार्केट में मंहगी मोटर साइकिलों की भी डिमांड है। बीएमडब्ल्यू भी दिसंबर से अपनी मोटरसाइकिलें बेचना शुरु कर देगी।

छात्राओं ने खोली 'न्यूड' सफाई एजेंसी


चेक गणराज्य में कुछ बेरोज़गार छात्राओं ने एक ऐसा नायाब तरीका इजाद किया है जिससे न सिर्फ यह लड़कियां अच्छा खासा पैसा कमा रही हैं बल्कि मंदी को इन्होंने अपने से कोसों दूर भगा दिया है।

खबर है कि चेक गणराज्य की कुछ छात्राओं ने मिलकर एक 'न्यूड' सफाई एजेंसी खोली है। इस एजेंसी में काम करने वाली यह छात्राएं न्यूड़ हो कर लोगों के घरों और दफ्तरों में सफाई करती हैं। आपको बता दें कि यह लड़कियां सेमी न्यूड़ और न्यूड़ होकर सफाई करने की मोटी राशी वसूल कर रही है।

सूत्रों के अनुसार यह लड़कियां प्रति घंटे 100 से लेकर 150 पाउंड की मोटी धनराशी वसूल कर रही हैं। इस एजेंसी में काम करने वाली एक छात्रा कात्का कोपेका के अनुसार, हमें एक नौकरी की ज़रुरत थी जो हमें मिली नहीं, बस फिर क्या था हमने इस एजेंसी के बारे में सोचा और काम बन गया। कात्का का कहना है कि हम अच्छी तरह जानते हैं कि किसी को सफाई से सरोकार नहीं है लोग तो सिर्फ हमें न्यूड देखना चाहते हैं।

अब खतरे से खाली नहीं, नोएडा की ऊंची इमारतों में रहना



नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ने खुलासा किया है कि दिल्ली से सटे नोएडा में बन रही ऊंची- ऊंची इमारतों में रहना कितना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने बताया कि नोएडा की एक तिहाई इमारतों को भूकंपरोधी नहीं बनाया गया है। इसका पता लगाने के लिए एक सर्वे कराया गया था। जिसमें सामने आया है कि अगर रिक्टर स्केल पर 7 से ज़्यादा का भूकंप आता है, तो नोएडा में जान माल का भारी खतरा हो सकता है।

नोएडा अथॉरिटी की ओर से कराई गई एक रिसर्च में पता लगा है कि यहां के 30 फीसदी मकान भूकंप के लिहाज से सुरक्षित नहीं है। आपको बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा को भूकंप के लिहाज से हाई रिस्क जोन में रखा गया है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में बिल्डर भूकंप के खतरे के हिसाब से इमारतें तैयार नहीं कर रहे हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट की जांच में यह भी साफ हुआ है कि अगर इन इलाकों में भूंकप आता है, तो जान माल का भारी नुकसान हो सकता है। नोएडा अथॉरिटी को खुद पता है कि बिल्डर कितनी बड़ी गड़बड़ी कर रहे हैं। इसके बाद भी अभी तक ऐसे बिल्डरों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में घर खरीदनेवालों को खुद ही इसकी पड़ताल करनी चाहिए कि बिल्डर ने भूकंपरोधी सर्टिफिकेट हासिल किया है या नहीं।

मध्यप्रदेश का 54वां स्थापना दिवस आज



आज मध्यप्रदेश में 54वा स्थापना दिवस मनाया गया। मध्यप्रदेश के 54वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्य में हर तरफ खुशी की लहर दिखी। इस मौके पर राज्य के 56 हिस्सों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत सैकड़ों दिए एक साथ जल उठे। चौक चोराहों पर मौजूद प्रतिमाओं के आगे भी दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों को याद किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान इंदौर के राज बड़ा चौक पर भी काफी रौनक दिखी, यहां दीप प्रज्वलित कर भव्य कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

महंगाई दर बढ़ा सकती है RBI


बढ़ती महंगाई और दीपावली के त्योहार से ठीक पहले आज आम आदमी को एक झटका लग सकता है। दरअसल, आज रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी आने वाली है और कयास लगाए जा रहे हैं कि आरबीआई ब्याज दरों में इज़ाफ़ा कर सकता है। आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी रिव्यू पर बाज़ार की नज़रें भी टिकी हुईं हैं।

लगातर बढ रही महंगाई पर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने भी चिंता जताई है। ग़ौरतलब है कि पिछले 11 महीने से महंगाई दर डबल डिजिट में है।

दीपावली पर चांदी के सिक्कों की जमकर ख़रीदारी


जोधपुर की देसी टकसाल मैं तैयार किए जा रहे हैं ढेरों चांदी के सिक्के। यहां की टकसाल में बने सिक्के शुद्ध चांदी के होते हैं। शुद्धता की गारंटी के चलते ही इनकी मांग बाज़ार में बहुत ज़्यादा बढ़ गई है। जिसे देखते हुए इस बार दीपावली के मौक़े पर टकसाल में 1500 किलो चांदी के सिक्के तैयार किए गए हैं।

धनतेरस के मौके पर लोग जमकर ख़रीदारी करते हैं। ख़ासकर जिन चांदी के सिक्कों में मां लक्ष्मी की तस्वीर हो उनकी बाज़ार में ख़ूब डिमांड रहती है। कहते हैं कि इन चांदी के सिक्कों को घर में रखने से जीवन में समृद्धि आती है।

जल बोर्ड की लापरवाही, गड्ढे में गिरी कार

दिल्ली में एक बार फिर जल बोर्ड की लापरवाही के कारण एक सेंट्रो कार गड्ढे में गिर गयी।

जल बोर्ड की लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। इस बार घटना झिलमिल कॉलोनी के खुरेजी इलाक़े में हुई है, जहां जल बोर्ड के खोदे हुए गड्ढे में एक सेंट्रो कार जा गिरी। हालांकि कार सवार लोगों को वक़्त रहते बाहर निकाल लिया गया। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जल बोर्ड के कर्मचारियों ने पाइप लाइन की मरम्मत के लिए यह गड्ढा कई दिन पहले खोदा था, लेकिन लोगों की बार-बार शिकायत के बाद भी उसे नहीं भरा गया। रात के अंधेरे में ये गड्ढा बिल्कुल नज़र नहीं आया, जिसके कारण कार गड्ढे में जा गिरी।

70 लाख के नक़ली पटाखे ज़ब्त



उत्तराखंड के रुड़की में पुलिस ने कुछ ऐसे गोरखधंधे का पर्दाफ़ाश किया जिसमें 70 लाख रुपये से भी ज़्यादा क़ीमत का आतिशबाज़ी का नक़ली सामान ज़ब्त किया।

नकली मावा, नकली पनीर, नकली मिठाइयों के बाद अब बारी है नक़ली आतिशबाज़ी की। अब बाज़ार में धड़ल्ले से आतिशबाज़ी के नक़ली सामान बिक रहे हैं। आतिशबाज़ी के नक़ली सामान का यह जखीरा रुडकी के संवेदनशील माने जाने वाले कैंट एरिया से बरामद किया गया। जैसे ही पुलिस को इस बारे में ख़बर मिली वह अपने लाव-लश्कर के साथ उस मकान में पहुंच गई जहां से इस पूरे गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। जब पुलिस ने मकान के अन्दर कमरों की तलाशी ली, तो वे हैरान रह गए।

उस मकान में क़रीब चार कमरे आतिशबाज़ी के सामान से भरे पड़े थे। पुलिस ने सारा माल ज़ब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है और मकान मालिक के ख़िलाफ़ भी एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत कार्रवाई करने की बात कह रही है। जहां दीपावली का मजा किरकिरा करने की कोशिशों में लगे इन नक्कालों की साज़िश धरी की धरी रह गई, वहीं अति सुरक्षा वाले और बेहद संवेदनशील इलाक़े में अवैध रूप से आतिशबाज़ी के जखीरे की बरामदगी ने यहां की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि बारूद का यह जखीरा इस पूरे इलाक़े के लिए बेहद ख़तरनाक हो सकता था।

अब ‘फेसबुक’ का इस्तेमाल सीखेगी ब्रिटिश पुलिस


लंदन: अब संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ब्रिटिश पुलिसकर्मी ‘फेसबुक’ और ‘ट्विटर’ जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट को इस्तेमाल करने के लिये विशेष प्रशिक्षण हासिल करेंगे।

नेशनल पुलिसिंग इंप्रूवमेंट एजेंसी (एनपीआईए) का कहना है कि विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत करीब 3500 अधिकारी हर साल सोशल मीडिया का इस्तेमाल सीखेंगे। ‘एनपीआईए’ सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना साझेदारी और भर्ती जैसे क्षेत्रों में पुलिस को विशेषज्ञता हासिल करने में समर्थन देती है।

‘एनपीआईए’ के कार्यकारी प्रमुख निक गार्गन के मुताबिक जासूसों के लिए यह कार्यक्रम करियर के रास्ते में एक अहम हिस्सा है और नया प्रशिक्षण पुलिसिंग के उन संवेदनशील क्षेत्रों को भी अपने में समेटता है जहां पहले सीमित मार्गदर्शन उपलब्ध होते थे। उन्होंने कहा, कि ये सुधार ठीक वैसे ही हैं जिनकी जरूरत जासूसों को आधुनिक पुलिसिंग को प्रभावी तरीके से अंजाम देने के लिए होती है। गौरतलब है कि कई बड़े मामलों को अंजाम तक पहुंचाने में सोशल नेटवर्किंग साइट काफी मददगार साबित हुई हैं।

45 के हुए किंग ख़ान



फ़िल्म इंडस्ट्री में ‘किंग ऑफ़ रोमांस’ की उपाधि पाने वाले शाहरुख़ ख़ान आज 45 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार खान इस वर्ष अपना जन्मदिन जर्मनी में मनाएँगे, जहाँ उनकी फिल्म ‘डॉन 2’ की शूटिंग चल रही है। उनके खास दोस्त और परिवार वाले जर्मनी में उनके साथ बर्थडे पार्टी मनाएँगे। दीपावली नजदीक है और शाहरुख को लक्ष्मी पूजन करना पसंद है, इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी गौरी और दोनों बच्चों को भी जर्मनी में बुला लिया है।

अभी तक के अपने फ़िल्मी करियर में 11फ़िल्म फ़ेयर अवॉर्ड जीत चुके किंग ख़ान आजकल अपने ड्रीम प्रोजेक्ट रा वन पर काम कर रहे हैं। इस के साथ वह बर्लिन में डॉन टू की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। शाहरुख़ की हिट फ़िल्मों की लिस्ट इतनी बड़ी है कि उसके सामने बाकी ख़ान और खिलाड़ी तो काफ़ी फ़ीके नज़र आते हैं। शाहरुख़ एक्टिंग ही नहीं प्रोडक्शन और प्ले बैक सिंगिंग भी कर चुके हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York