Showing posts with label Kate Middleton. Show all posts
Showing posts with label Kate Middleton. Show all posts

Sunday, April 24, 2011

शाही शादी में ओबामा-सरकोजी को बुलावा नहीं


लंदन : ब्रिटिश राजघराने के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की 29 अप्रेल को होने जा रही शाही शादी के मेहमानों की लिस्ट में अमेरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और फ़्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी का नाम नहीं है। इस शाही शादी में दुनियाभर से 1900 लोगों को आमंत्रित किया गया है।

ब्रिटेन के शाही परिवार की ओर शुक्रवार को शादी में बुलाए जाने वाले मेहमानों की पूरी सूची और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शादी में शरीक हो रहे 1,900 मेहमानों में से कुछ के नाम पहले ही मीडिया में आ चुके हैं। इनमें सॉकर खिलाड़ी डेविड बैकहम, उनकी पत्नी विक्टोरिया, संगीतकार एल्टन जॉन, निर्देशक गाय रिची शामिल हैं। इसके अलावा गायक जॉस स्टोन, मिस्टर बीन के अभिनेता रोऑन एटकिंसन जो कि प्रिंस चाल्र्स के गरीबी मित्रों को भी मेहमानों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

सेंट जेम्स के महल से पहली बार इस बात की पुष्टि की गई है कि बाहरेन के राजकुमार सलमान बिन अहमद अल खलीफा भी इस शादी में शिरकत करेंगे।

डेनमार्क, नॉर्वे, स्पेन, थाईलैंड और मोरोको से करीब 40 अन्य विदेशी शाही परिवार के लोग इस शादी में शामिल होंगे। अन्य मेहमानों में ब्रिटिश सरकार और सुरक्षा अधिकारी, ब्रिटिश सेना के जवान जिन्होंनें अफगानिस्तान में हुए युद्ध में भाग लिया और प्रिंस विलियम के चेरिटी के लिए काम करने वाले लोग शामिल हैं।

महल के अधिकारियों ने बताया कि इस शाही शादी में राज्यों के शाही लोगों को ही बुलाया गया है। ऐसे देश जो ब्रिटिश कॉमन वैल्थ में शामिल नहीं हैं उनके राजनयिकों को बुलावा नहीं दिया गया है। इसीलिये अमेरिका और फ़्रांस राष्ट्रपति बराक ओबामा या फ्रासं के राष्ट्रपति सरकोजी को शादी में नहीं बुलाया गया है।

Monday, April 11, 2011

शाही शादी में ‘नग्न प्रदर्शन’ की योजना



लंदन: 29 अप्रैल को होने वाली राजकुमार विलियम और केट मिडलटन की शाही शादी में बाधा डालने के लिए अराजकतावादी ‘नग्न प्रदर्शन’ करने की योजना बना रहे हैं।

‘डेली एक्सप्रेस’ की खबर के मुताबिक, इस तरह के प्रदर्शन के आयोजकों ने स्विंगर्स समूहों के सदस्यों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है और उन्होंने वयस्क फिल्म निर्माताओं के साथ इस शादी के दिन ‘नग्न प्रदर्शन’ की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए भी बात की है। इतना ही नहीं लुनार्की, स्लट्स अगेंस्ट कट्स और इंटरनेशनल यूनियन आफ सेक्स वर्कर्स के सदस्यों की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में पुरुषों को खास तरह का कनटोप लगाने और महिलाओं को कनटोप के साथ ही लाल लिपिस्टिक लगाकर आने के लिए कहा गया है।

जी 20 प्रदर्शन को आयोजित करने वाले समूह ‘मेल्टडाउन’ के सदस्यों को इन प्रदर्शन के लिए लोगों को चुनने और ब्लू फिल्म बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है उधर मेट्रोपोलियन पुलिस के कमांडर बाब ब्राडहर्स्ट ने कहा कि शाही विवाह के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

Tuesday, March 29, 2011

विलियम-केट के सम्मान में टिकट जारी


लंदन: ब्रिटेन के रॉयल मेल ने प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शाही शादी से एक महीने पहले उन दोनों के सम्मान में टिकट जारी करने का फैसला किया है। इससे पहले ऐसे ही दो टिकट 1981 में चार्ल्स और डायना की शादी के समय उनके सम्मान में जारी किए गए थे।

शाही युगल के सम्मान में जारी होने वाले टिकट दो तरह के होंगे जिन पर यह जोड़ी आलिंगनबद्ध दिखाई देगी। इसके लिए फोटोग्राफर मारियो टेस्टिनो द्वारा खींची गई तस्वीर का इस्तेमाल किया जाएगा।

ब्रिटिश राजसिंहासन के दूसरे नंबर के दावेदार विलियम इससे पहले दो बार डाक टिकटों पर दिख चुके हैं। पहली बार महारानी के 100वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में तथा दूसरी बार खुद विलियम के 21वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में डाक टिकट पर उनकी तस्वीर छपी थी।

गौरतलब है कि 29 अप्रैल को दोनों वेस्टमिनिस्टर एबी में परिणय सूत्र में बंधने वाले प्रिंस विलियम (28) और केट (29) ने अक्तूबर में सगाई की थी।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York