Showing posts with label Zaheer Khan. Show all posts
Showing posts with label Zaheer Khan. Show all posts

Tuesday, April 5, 2011

महाराष्ट्र विस: सचिन को भारत रत्न देने की मांग



मुम्बई: टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई देते हुए महाराष्ट्र विधानसभा ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने टीम को धन्यवाद देने और तेंदुलकर के लिए भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश के संबंध में प्रस्ताव रखा, जिसका सभी दलों ने समर्थन किया। इस प्रस्ताव को आम सहमति से पारित किया गया।

इससे पहले चव्हाण ने सदन में कहा, हम तेंदुलकर को खेल में उनके योगदान के लिए भारत रत्न देने की सिफारिश करते हैं। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार महाराष्ट्र के खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और जहीर खान को एक-एक करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेगी। साथ ही टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल मयंक पारेख और रमेश माने को 50-50 लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मुंबई में विश्वकप फाइनल के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन के लिए पुलिस और यातायात अधिकारियों को भी बधाई दी।

Wednesday, March 9, 2011

वर्ल्ड़ कप:टीम इंड़िया की पांच विकेट से जीत


विश्व कप टूर्नामेंट के ग्रुप-बी मुकाबले में भारत ने 36.3ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाकर लक्ष्य हांसिल कर लिया। इससे पहले भारतीय गेंदबाजो ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए नीदरलैंड्स को 47वें ओवर में समेट दिया था जिससे नीदरलैंड्स भारत के सामने जीत के लिए सिर्फ 190 रनों का लक्ष्य ही दे सका था।

जवाब में भारत ने एक तेज शुरुआत की जिसमें भारत के सलामी बल्लेबाजों नें 11 ओवर में 82 रन बनाकर एक के बाद एक तीन विकेट गंवा दिए। इसमें वीरेंद्र सहवाग (39), सचिन तेंदुलकर (27) और यूसुफ पठान (11) पर आउट हो गये। इसके बाद गौतम गंभीर ने पारी को कुछ संभालने की कोशिश के लेकिन वो भी 28 गेंद में 28 रन ही बना सके और मुदस्सर बुखारी के शिकार बन गये। फिर विराट कोहली भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाये और 20 गेंद में 12 रन बनाकर पीटर बेरोनने कोहली के हाथो आउट हो गये। जहां युवराज ने 73 गेंदों में सात चौके लगाकर करियर का 47वां अर्धशतक पूरा किया वहीं धौनी ने 40 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए।

इससे पहले ’ग्रुप बी’ के इस मैच में नीदरलैंड की टीम 189 रन पर ढ़ेर हो गई थी। भारत ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 46.4 ओवरों में नीदरलैंड की पूरी टीम को समेट दिया था जिसमें एक अच्छी शुरुआत के बावजूद भी नीदरलैंड की टीम 200 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी।

वर्ल्ड कप: भारत ने नीदरलैंड को 189 पर समेटा


नई दिल्ली: फ़िरोज़शाह कोटला के मैदान में खेले गए वर्ल्ड कप 2011 के ’ग्रुप बी’ के मैच में नीदरलैंड की टीम 189 रन पर ढ़ेर हो गई। भारत ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 46.4 ओवरों में नीदरलैंड की पूरी टीम को समेट दिया। अच्छी शुरुआत के बावजूद नीदरलैंड की टीम 200 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। नीदरलैंड के बल्लेबाज़ अच्छी शुरुआत को भुनाने में नाकाम रहे।

नीदरलैंड को पहला झटका 56 रन के स्कोर पर लगा था जब चावला ने ज़्वारज़ीन्स्की को बोल्ड मारा था। उन्होंने 4 चौके लगाकर 42 गेंदों में 28 रन बनाए। फिर तभी 64 रन के स्कोर पर युवराज ने नीदरलैंड को दूसरा झटका दिया। युवराज ने वेसले बर्रेसी को पगबाधा आउट किया। बर्रेसी ने 58 गेंदों में 2 चौके लगाकर 26 रन बनाए। फिर तीसरे विकेट के लिये डोअय्शेट और कूपर ने 35 रन जोड़े। डोअय्शेट, 11 रन बनाकर युवराज का शिकार बने। फिर तभी अगले ओवर में नेहर ने कूपर को धोनी के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। कूपर ने 2 चौके लगाकर 47 गेंदों में 29 रन बनाए।

उसके अगले ओवर में ज़हीर ख़ान ने ज़ुइडेरेन्ट को पगबाधा आउट कर नीदरलैंड को पांचवा झटका दे डाला। नीदरलैंड का कोई भी बल्लेबाज़ टिक कर नहीं खेल पाया। इनके बाद बोर्रेन ने कुछ अच्छे शाट खेलकर टीम के स्कोर को कुछ आगे बढ़ाया। मुदस्सर बुख़ारी ने उनका कुछ साथ निभाया। बोर्रेन ने 3 चौके और 2 छक्के जड़कर 36 गेंदों में 38 रन बनाए। जबके बुख़ारी ने 1 चौका और 2 छक्कों की मदद से 18 गेंदों में 21 रन बनाए।

टीम इंडिया की ओर से ज़हीर ख़ान सबसे क़ामयाब गेंदबाज़ रहे जिन्होंने अपने 6.4 ओवरों में केवल 20 रन देकर 3 विकेट लिये। इनके अलावा पीयूष चावला ने अपने 10 ओवरों में 47 रन देकर 2 बल्लेबाज़ो को आउट किया। जबकि युवराज ने 9 ओवरों में 43 रन देकर 2 विकेट झटके। इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रहे नेहरा को 22 रन देकर 1 विकेट मिला। आज, युवराज सिंह ने वनडे क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे किये।

Friday, February 25, 2011

बढ़ीं टीम इंडिया की दिक्क़तें, अब वीरू हुए घायल


बेंगलुरु : वर्ल्ड कप में एक अहम मैच खेलने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम मुशकिलों से मज़ीद इज़ाफ़ा होता जा रहा है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान वीरेंद्र सहवाग जहीर खान की एक गेंद से घायल हो गए हैं। जहीर की यह गेंद वीरू की छाती में लगी।

टीम इंडिया को रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ बेहद अहम मैच खेलना है। मैच से ठीक पहले सहवाग की इस चोट ने टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। इससे पहले, प्रक्टिस के दौरान कल श्रीसंत की गेंद पर युवराज सिंह की उंगली में चोट लग गई थी।

जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु में शुक्रवार को भारतीय टीम का प्रैक्टिस सेशन चल रहा था। प्रैक्टिस के दौरान जहीर ने एक गेंद वीरेंद्र सहवाग को फेंकी, जो सीधे उनकी छाती में जा लगी। सहवाग को इसके बाद तुरंत ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया। सहवाग को लगी चोट कितनी गंभीर है और वह इंग्लैंड के खिलाफ अहम मैच में खेलेंगे या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York