Showing posts with label 25-04-2011. Show all posts
Showing posts with label 25-04-2011. Show all posts

Monday, April 25, 2011

कंधार जेल से 500 आतंकी फ़रार


अफ़ग़ानिस्तान के शहर कंधार की एक जेल से 470 से अधिक तालिबान आतंकियों के भाग निकलने की ख़बर हैं। चरमपंथी विद्रोहियों ने बाहर से जेल तक एक सुरंग खोदी और अपने साथियों को छुड़ाकर निकल भागे। वहीं तालिबान ने कहा है कि उनके सौ से ज़्यादा कमांडर मुक्त करवा लिए गए हैं। जेल के अधिकारियों ने भी स्वीकार किया है कि जो क़ैदी भाग निकले हैं उनमें से कई तालिबान चरमपंथी थे.

जेल के महानिदेशक ग़ुलाम दस्तगीर मयार के मुताबिक जेल के बाहर दक्षिणी हिस्से से जेल तक कई सौ मीटर लंबी एक सुरंग बनाई गई और रविवार की रात इससे 476 राजनीतिक क़ैदी भाग निकले। कंधार प्रांत के गवर्नर के कार्यालय ने कहा है कि जो लोग भागे थे उनमें से कुछ लोगों को पकड़ लिया गया है हालांकि इनका विवरण नहीं दिया गया है।

तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा है कि उन्होंने 320 लंबी (1050 फुट) लंबी सुरंग खोदी और इसमें उन्हें पाँच महीनों का समय लगा। जो जेल से निकले हैं उनमें से क़रीब सौ तालिबान कमांडर हैं और शेष विद्रोह में साथ दे रहे लड़ाके हैं। तालिबान प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने कहा, "जो जेल से निकले हैं उनमें से क़रीब सौ तालिबान कमांडर हैं और शेष विद्रोह में साथ दे रहे लड़ाके हैं।"

जेल से निकल भागे एक तालिबान लड़ाके का कहना है कि उसे 360 मीटर लंबी सुरंग से निकलने के लिए कोई आधे घंटे घुटनों के बल रेंगना पड़ा। पिछले तीन साल में जेल तोड़कर तालिबान के निकल भागने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले जून, 2008 में एक आत्मघाती हमलावर ने कंधार जेल के दरवाज़े पर ख़ुद को उडा़ लिया था जिसके बाद 900 क़ैदी भाग निकलने में सफल हो गए थे।

राजस्थान की कोच्चि पर विजय


जयपुर : आईपीएल-चार में राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को कोच्चि टस्कर्स पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। कोच्चि की टीम 109 रन पर सिमट गई। रॉयल्स टीम ने 14.1 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल की। राजस्थान की ओर से वाटसन ने ४९ और द्रविड़ ने ४४ रन बनाए। रॉयल्स की जीत के हीरो कप्तान वार्न रहे, जिन्होंने १६ रन पर तीन विकेट लिए। सिद्धार्थ त्रिवेदी को भी तीन विकेट मिले। इस जीत के बाद रॉयल्स तालिका में दूसरे स्थान पर आ गए।

वाटसन और द्रविड़ ने पहले विकेट के लिए ७१ रन जोड़ते हुए रॉयल्स की आसान जीत तय कर दी थी। द्रविड़ ने चार चौके व एक छक्का जमाया, जबकि वाटसन के बल्ले से चार चौके व दो छक्के निकले।

इससे पहले टॉस हारकर खेलने उतरी कोच्चि टीम फ्लॉप रही। पार्थिव पटेल, रविंद्र जडेजा (२२) व कप्तान जयवर्धने (१३) के अलावा कोच्चि का कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वार्न ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 16वें ओवर की तीसरी व चौथी गेंद पर जडेजा (22) व पार्थिव (32) को आउट किया। इनके आउट होते ही कोच्चि की पारी जल्दी सिमट गई। वार्न ने ३ विकेट लिये।

मुंबई के हाथों डेक्कन डिस्चार्ज


हैदराबाद : मुम्बई की टीम ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे संस्करण के लीग मुकाबले में हैदराबाद को 37 रनों से हरा दिया।

मुम्बई द्वारा दिए गए 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 135 रन ही बना सकी। कप्तान कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि शिखर धवन ने 25 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा डेनिएल क्रिस्टियन ने 21 रन जोड़े। मुम्बई की ओर से लसित मलिंगा ने तीन विकेट लिए। हैदराबाद के तीन खिलाड़ी रन आउट हुए।

इससे पहले, एंड्रयू सायमंड्स (नाबाद 44) और रोहित शर्मा (नाबाद 56) के बीच हुई 102 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत मुम्बई ने हैदराबाद के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा था।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुम्बई ने एक समय 70 रन के कुल योग पर चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन रोहित और सायमंड्स ने उसे 20 ओवर की समाप्ति तक और किसी नुकसान के बगैर 172 रनों तक पहुंचा दिया।

सायमंड्स और रोहित ने आईपीएल इतिहास में पांचवें विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने 28 और विकेटकीपर बल्लेबाज डेवो जैकब्स ने 32 रनों का योगदान दिया।

हैदराबाद की ओर से अमित मिश्रा ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए जबकि ईशांत शर्मा तता प्रज्ञान ओझा को एक-एक सफलता मिली।

छह मैचों में मुम्बई की यह पांचवीं जीत है जबकि हैदराबाद को चौथी हार मिली है। उसने अब तक सिर्फ दो मैच जीते हैं। इस हार ने हैदराबाद को 10 टीमों की तालिका में सबसे नीचे पहुंचा दिया है।

सुरेश कलमाड़ी गिरफ़्तार


नई दिल्‍ली. कॉमनवेल्‍थ घोटाला मामले में आयोजन समिति के पूर्व अध्‍यक्ष सुरेश कलमाड़ी को आज सीबीआई द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर हैं। सीबीआई इस मामले में जब्‍त दस्‍तावेजों के आधार पर कलमाड़ी से पूछताछ कर सकती है। एएम फिल्‍म्‍स के मालिक आशीष पटेल से हुई लंबी पूछताछ के बाद जांच एजेंसी के हाथ कुछ ऐसे सबूत लगे हैं जिसके आधार पर सीबीआई कलमाड़ी से पूछताछ करेगी।

लंदन में मिले नए सबूतों के आधार पर जांच एजेंसी कलमाड़ी से पूछताछ कर सकती है। कलमाड़ी से एएम‍ फिल्‍म्‍स और एएम कार्स घोटाला मामले में पूछताछ होगी। सूत्रों के मुताबिक कलमाड़ी की गिरफ्तारी भी संभव है।

सीबीआई कलमाड़ी की ओर से पेश किए गए बोली लगाने वाले अन्‍य लोगों के नाम फर्जी थे। कलमाड़ी के एक पूर्व सहयोगी ने सीबीआई के सामने कबूला था कि बोली लगाने वाले अन्‍य लोग प्रतियोगिता के काबिल नहीं थे।

सुरेश कलमाड़ी से सीबीआई ने सोमवार सुबह 10 बजे पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक क्वींस बैटन रिले के आयोजन के लिए के लिए जिन दो कंपनियों को ठेका दिया गया था, उसके करोड़ों के पेमेंट के बारे में सीबीआई ने कलमाड़ी से पूछताछ की।

फूट-फूट कर रो पड़े तेंदुलकर


पुट्टापर्थी : सत्य साईं बाबा के सपरिवार अंतिम दर्शन करने पहुंचे भक्त मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सत्य साईं के पार्थिव शरीर के पास फूट-फूटकर रो पड़े। सोमवार को सचिन सत्य साईं बाबा के अंतिम दर्शन करने पुट्टापर्थी पहुंचे।

सचिन के साथ गईँ उनकी पत्नी अंजलि ने भी सत्य साईं को भावभीनि श्रद्धांजलि दी। सत्य साईं को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आंखें भी नम हो गई। उल्लेखनीय है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की सत्य साईं बाबा के प्रति आस्था बेहद असीम है। वह अपने किट में हमेशा बाबा की तस्वीर लगा कर रखते हैं। सचिन जब भी अपने किट को खोलते हैं तो सबसे पहले सत्य साईं को नमन करते हैं।

रविवार को उनके निधन का समाचार सुनकर मास्टर ब्लास्टर इस कदर आहत हो गए थे कि उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था और डू नोट डिस्टर्ब का बोर्ड लगा दिया था। उनकी मृत्यु से आहत सचिन ने रविवार को अपना जन्मदिन भी नहीं मनाया।

सत्य साईं के पार्थिव शरीर को पुट्टापर्थी के कुलवंत हॉल में उनके भक्तों के दर्शनार्थ रखा गया है। बुधवार को उनको समाधिस्थ किया जाएगा। आंध्र प्रदेश सरकार ने उनके शरीर त्यागने पर चार दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

गर्भवती हैं कार्ला ब्रूनी


पेरिस : फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की पत्नी कार्ला ब्रूनी गर्भवती हैं। इस खबर का न तो राष्ट्रपति निवास एलिसी पैलेस और न ही वरिष्ठ मंत्रियों ने खंडन किया है। डेली मेल आनलाईन ने इस आशय की ख़बर प्रकाशित की है।

डेली मेल के मुताबिक, 43 वर्षीय ब्रूनी का सार्कोजी से यह पहला बच्चा होगा। कार्ला का अपने पूर्व प्रेमी फिलॉस्फर राफेल एंथोवन से एक बेटा है, जो 2001 में पैदा हुआ था। उसका नाम ऑरलीन है। सरकोजी के पहली पत्नी मैरी डॉमनीक से दो बेटे पियरे (26) और जीन (25) हैं। दूसरी पत्नी सेसिलिया से उनका तीसरा बेटा भी है, जिसका नाम लुइस (14) है। सूत्रों का कहना है कि ब्रूनी को प्रेग्नेंट हुए कुछ ही हफ्ते हुए हैं, इस लिहाज से अगले स्प्रिंग में प्रेजिडेंशल कैंपेन के वक्त सरकोजी पिता बनेंगे। इन चुनावों को लेकर सरकोजी को उम्मीद है कि वह दूसरी बार भी राष्ट्रपति चुने जाएंगे।

56 साल के सार्कोजी से फटाफट प्यार के बाद ब्रूनी ने 2008 में शादी कर ली थी। गर्भवती होने की खबरें सबसे पहले फ्रेंच मैगजीन क्लोजर में आईं। मैगजीन ने सूत्रों के हवाले से इस खबर के पक्की होने का दावा किया। इस मैगजीन ने कुछ समय पहले भी इस तरह का दावा किया था, जो गलत साबित हुआ। ब्रूनी के मां बनने की अटकलें सबसे पहले फ्रांसीसी पत्रिका 'कलोजर' के ताजा अंक में भी प्रकाशित हुई थी।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York