Showing posts with label Madhya Pradesh. Show all posts
Showing posts with label Madhya Pradesh. Show all posts

Sunday, April 10, 2011

मध्य प्रदेश : पूर्व बीजेपी विधायक ने खुदकुशी की


दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बीजेपी के पूर्व विधायक शंभू तिवारी ने शनिवार रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्वालियर क्षेत्र के डीआईजी डी. पी. गुप्ता ने रविवार को बताया कि पूर्व विधायक तिवारी ने शनिवार रात दतिया के कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने आवास पर खुद को गोली मार ली जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बताया गया है कि तिवारी के बेटे चंदन तिवारी की लगभग चार साल पहले हत्या कर दी गई थी। पूर्व विधायक तभी से तनाव में थे। तिवारी 1990 में बीजेपी के टिकट पर दतिया से विधायक निर्वाचित हुए थे। इस घटना के बाद कई नेता उनके आवास पर पहुंचे।

Wednesday, March 9, 2011

छात्राओं ने किया कलयुगी प्रोफेसर का मुंह काला


खंडवा: आज मध्यप्रदेश के खंडवा में भगवंत राव मंडलोई कृषि महाविद्यालय की छात्राओं ने वहां के एक प्रोफेसर (अशोक कुमार चौधरी) का मुह काला कर प्रोफेसर की चप्पलों से पिटाई कर दी।

छात्राओं के मुताबिक इस प्रोफेसर ने कॉलेज की छात्राओं को इंटर्नशीप के बदले यौनाचार की मांग की। इस मामले में छात्राएं आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों के साथ कॉलेज पहुंची और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कालेज में जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कालेज की एक सीनियर छात्रा ने लगातार शिकायतें की लेकिन कालेज प्रशासन ने कोई कायर्वाही नही की और इसी के विरोध में आज एबीवीपी कार्यकर्ता ने कालेज पहुंचकर प्रोफेसर का मुंह काला कर जमकर पिटाई की।

इस पूरे मामले में कॉलेज प्रबंधन सफाई देता नज़र आ रहा है। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक छात्रों के व्यवहार को देखते हुए पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। कॉलेज के डीन पी. पी. शस्त्री का कहना है कि छात्राओं की शिकायत हमारे पास आई थी। हमने इस प्रकरण की जांच के लिए समिति बनायी थी, जिसका लेटर हम आज ही बनवाने वाले थे। लेकिन लेटर बनने से पहले ही यह हंगामा हो गया।

वहीं नगर पुलिस अधीक्षक मुकेश वेश्य के मुताबिक आरोपी एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही इनकी गिरफ्तारी होगी।

खंडवा से निशात सिद्दीकी की रिपोर्ट

Tuesday, January 11, 2011

कृषि मंत्री ने की किसानों से अपील



भोपाल: मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने किसानों से अपील की है कि वे प्राकृतिक आपदा का सामना करने में हिम्मत से काम लें, और इसके कारण हुई परेशानी की वजह से वें कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे उनकी पारिवारिक व्यवस्था प्रभावित हो।

डॉ. कुसमरिया ने आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा है कि इस आपदा में राज्य शासन उनके साथ है और उन्हें इससे होने वाली क्षति की भरपाई करने के लिये भी तैयार है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के कारण काफी चिन्तित हैं। वे स्वयं किसान हैं और किसानों के प्रति उनकी पूरी सहानुभूति है।

कृषि मंत्री का कहना है कि पाला तुषार के कारण जो नुकसान हुआ है जल्द ही उसका सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद किसानों को राहत राशि का वितरण शीघ्र किया जाएगा। कृषि मंत्री ने प्रदेश के सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि वें इस प्राकृतिक आपदा से हुई फसल की क्षति का जल्द आंकलन कर सर्वे करायें।

Tuesday, November 2, 2010

मध्यप्रदेश का 54वां स्थापना दिवस आज



आज मध्यप्रदेश में 54वा स्थापना दिवस मनाया गया। मध्यप्रदेश के 54वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्य में हर तरफ खुशी की लहर दिखी। इस मौके पर राज्य के 56 हिस्सों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत सैकड़ों दिए एक साथ जल उठे। चौक चोराहों पर मौजूद प्रतिमाओं के आगे भी दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों को याद किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान इंदौर के राज बड़ा चौक पर भी काफी रौनक दिखी, यहां दीप प्रज्वलित कर भव्य कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

Sunday, October 24, 2010

निर्दयी बाप ने कुल्हाड़ी से काटे तीन बेटों के सिर

मध्यप्रदेश: रायसेन जिले में एक निर्दयी बाप ने अपने तीन मासूम बेटों के सिर नीम के पेड़ की जड़ पर रखकर कुल्हाड़ी से काट डाले। तीनों बेटों की मौके पर ही मौत हो गई।

तेंदूखेड़ा हाईवे पर सब्जी की दुकान लगाने वाला प्रीतम कुशवाह (36) पड़ोसी दुकानदार से झगड़ा होने के बाद तनाव में था। कल देर रात लगभग 11 बजे उसने घर के पास ही उसने अपने तीन बेटों आनंद (13), पुरुषोत्तम (06) और टीकाराम (04) की हत्या कर दी।

प्रीतम रात में जब अपने बेटों को साथ ले जा रहा था तो उसकी पत्नी पार्वती ने उसे मना किया था। इस पर प्रीतम ने कहा था कि वो उन्हें कपड़े दिलाने ले जा रहा है। पार्वती ने देर होने की बात कही थी तो वो बच्चों को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। नए कपड़े पहनने के चाहत में तीनों बेटे भी खुशी-खुशी प्रीतम के साथ चले गये। बच्चों की हत्या करने के बाद प्रीतम अपनी ससुराल भाग गया था जहां से आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रीतम का एक दो साल का बेटा भी है जो उसकी पत्नी के पास होने के कारण बच गया।

प्रीतम का कहना है कि उसने दवाब में आकर अपने बेटों की हत्या की है। उसका कहना है कि कुछ लोगों ने उसे कहा कि या तो तुम खुद अपने बच्चों को मार दो नहीं तो हम उन्हें मौत के घाट उतार देंगे। हालांकि पुलिस प्रीतम के बयान पर यकीन नहीं कर रही है।


Wednesday, September 29, 2010

सरकार कमायेगी ग़रीबों से भी मुनाफ़ा


भोपाल: मध्य प्रदेश की सरकार ने अब मुनाफ़ा कमाने का एक नया रास्ता ढ़ूढ निकाला है। ग़रीबों के अनाज से मुनाफ़ा कमाने की जुगत में लगी मध्य प्रदेश सरकार का कहना है कि अब एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारियों को 5 किलो अतिरिक्त गेहूं मिल सकता है। लेकिन उपभोक्ताओं को ये गेहूं 9.60 पैसे की बढ़ी हुई दर पर ख़रीदना पड़ेगा। बरसात में पड़े-पड़े सड़ जाने वाले इस गेहूं पर भी अब सरकार मुनाफ़ा कमाने की तैयारी कर रही है।

Monday, September 13, 2010

भोपाल में लड़कियों की खरीद-फरोख्त वाले गिरोह सक्रिय

भोपाल में रोज महिलाओं और किशोरियों का गुम होना लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। इस साल जुलाई तक राजधानी से करीब छह सौ महिलाएं और लड़कियां गुम हो चुकी हैं। इनमें से वापस लौटने वालों की संख्या 170 है। सोचने वाली बात ये है कि ये आंकड़ा उन लोगो का है, जिनकी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। जबकि समाज का एक बड़ा हिस्सा ऐसा भी है, जो बदनामी के ड़र से पुलिस थानों की सीढ़ियां ही नहीं चढ़ता। पुलिस अधिकतर मामलों में गुमशुदगी कायम कर खानापूर्ति कर देती है। किसी मामले में दबाव ज्यादा बढ़ा तो गुमशुदगी को अपहरण में तब्दील कर दिया जाता है। उसके बाद फाइल थाने में धूलफांकती रहती है।
पुलिस के मुताबिक गुम होने वाली ज्यादातर महिलाएं घरेलू विवाद के चलते परेशान होकर घर छोड़ देती हैं। जबकि लड़कियों के गुम होने वाले मामलों में प्रेम-प्रसंग एक बड़ा कारण बनता है। ज्यादातर मामलों में लड़कियां और महिलाएं घर वापस आ चुकी हैं। लेकिन यहां पर छोटी उम्र की लड़कियों का गुम होना सवाल खड़े करता है। प्रदेश में महिलाओं व लड़कियों की खरीद-फरोख्त से जुड़े गिरोहों के सक्रिय होने के प्रमाण मिले हैं। जो बच्चियों और महिलाओं को अगवा कर उन्हें वैश्यावृत्ति के गलत धंधे में धकेल देते हैं।


Thursday, September 9, 2010

बस हादसे में 23 की मौत, कई लोग लापता


मध्य प्रदेश: देवास जिले में बुधवार को बागदी नदी में बस के गिरने के कारण हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे है।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब बुधवार शाम को अमावस्या के कारण श्रद्धालु नर्मदा नदी में स्नान कर लौट रहे थे। इस हादसे में मारे गए लोगों में से 15 के शव बुधवार रात तक बरामद कर लिए गए थे और 26 लोगों को जिंदा बचा लिया गया था। लेकिन राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है। बचाव अभियान में आठ और शवों को खोज निकाला गया है जबकि 14 लोगों को बचा लिया गया है। उज्जैन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पवन जैन ने कहा कि अब तक 23 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए है, और कई लोग अब भी लापता है जिनकी तलाश का काम जारी है। बस ड्राइवर को इस दुर्घटना में बचा लिया गया था। फिलहाल पुलिस ने ड्राइविंग में लापरवाही के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया।

Friday, August 27, 2010

कहां गये विस्फोटको से लदे 164 ट्रक ?

भोपाल: पिछ्ले दिनों राजस्थान से गायब हुए विस्फोटक ट्रकों के मामले में एक नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिसमें 61 नहीं बल्कि 164 ट्रकों के गायब होने की जानकारी मिली है। मध्य प्रदेश पुलिस की गिरफ्त में आये दो आरोपियों ने इस बात का खुलासा किया है।
लापता हुए 61 ट्रकों में से अब तक 19 ट्रक बरामद किए जा चुके हैं, जो सभी खाली मिले है। चार राजगढ़ के ब्यावरा और 15 ट्रक धौलपुर से मिले हैं। मालूम हो कि धौलपुर से अप्रैल से जून के दौरान सागर के सडेरी में स्थित गणेश विस्फोटक के नाम पर कुल 61 ट्रक विस्फोटक भेजे गये थे मगर ये विस्फोटक रास्ते में ही गायब हो गए और सागर नहीं पहुंच पाए। इस जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि 103 ट्रक विस्फोटक धौलपुर से अशोकनगर जिले की संगम एक्सप्लोसिव चंदेरी के लिए निकले थे। यह ट्रक भी चंदेरी नहीं पहुंचे हैं। इस खुलासे ने कई राज्यों में पुलिस की नींद उड़ा दी है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York