Showing posts with label Independen News Network. Show all posts
Showing posts with label Independen News Network. Show all posts

Tuesday, October 19, 2010

सीडब्ल्यूजी घोटाले की जांच में छापामारी शुरु


नई दिल्ली : राष्ट्रमंडल खेलों से जु़डे भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर चल रही जांच ने अब तेज़ी पकड़ ली है। इसी क्रम में आयकर विभाग ने आज भारतीय जनता पार्टी के नेता सुधांशु मित्तल के आवास सहित दिल्ली में कुल 25 स्थानों पर छापे मारे।

आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मित्तल के दिल्ली स्थित आवास व कार्यालय पर की गई छापेमारी खेल उपकरणों की आपूर्ति से जु़डे अनुबंध के संदर्भ में की गई है।गौरतलब है कि भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के साथ मित्तल की बहुत नज़दीकियां थी। राष्ट्रमंडल खेलों में कथित घोटाले को लेकर कांग्रेस को कटघरे में ख़डा करने की भाजपा की कोशिशों को यह तग़डा झटका है। राष्ट्रमंडल खेलों के खत्म होने के बाद सरकार की ओर से भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक समिति का गठन किया था।

Wednesday, June 30, 2010

कश्मीर में ताज़ा उपद्रवों के पीछे लश्कर : चिदंबरम


नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में ताजा उपद्रवों के पीछे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों का हाथ है।
उन्होंने सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा की सक्रियता के सबूत होने का दावा भी किया। चिदंबरम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जून में जम्मू एवं कश्मीर में अशांति दिख रही है लेकिन सरकार वहां शांति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुरक्षा बलों को भी संयम बरतने की उन्होंने सलाह दी। चिदंबरम ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। एक सवाल के जवाब में चिदंबरम ने कहा कि इस बात का फैसला कानून करेगा कि भोपाल की गैस त्रासदी के लिए कौन ज़िम्मेदार है।

इन्डिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क

प्रफुल्ल पटेल को ज़मीन की धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट का नोटिस


बैतूल मध्य प्रदेश की एक अदालत ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल को धोखाधड़ी के मामले में नोटिस जारी किया है उनकी फर्म के नौ पार्टनरों के खिलाफ भी धोखाधड़ी के मामले में समन जारी किया है। इन सभी को 29 जुलाई को अदालत में पेश होने के आदेश दिए गये हैं।
बैतूल के जुडिशियल मैजिस्ट्रेट सिराज अली ने एक मामले की सुनवाई के बाद अपने आदेश में कहा कि इस केस में पेश किए गए दस्तावेजों को देखने पर पहली नजर में आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी करने का पता चलता है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध संज्ञान में लिया जाता है।
प्रफुल्ल पटेल सागर, मध्य प्रदेश स्थित फर्म छोटा भाई जेठा भाई पटेल में पार्टनर हैं। इस फर्म पर आरोप है कि उसने 19 मई 2003 को राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर स्थित 17 हजार वर्ग फुट जमीन बैतूल के नवनीत गर्ग को बेची थी। 11 जून 2003 को ही फर्म द्वारा यह जमीन अशोक दीक्षित नामक व्यक्ति को भी बेच दी गई।
अब इस जमीन की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है। गर्ग ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के बाद उन्होंने अदालत में शिकायत दर्ज कराई।
प्रफुल्ल पटेल के अलावा फर्म के जिन अन्य पार्टनरों को अदालत में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है, वे हैं, मेसर्स जेठा भाई छोटा भाई पटेल, अरविंद भाई पटेल, हर्षद पटेल, दीपक पटेल, किरण पटेल, शैलेश पटेल, कौशल पटेल, ईश्वर भाई पटेल।

इन्डिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क

Thursday, June 24, 2010

जसवंत सिंह की 'घर वापसी'


नई दिल्ली:जसवंत सिंह 10 महीने के वनवास के बाद आज पार्टी में लौट आए हैं।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने उन्होंने भाजपा में वापसी की। मोहम्मद अली जिन्ना पर किताब लिखने की वजह से जसवंत सिंह को बीजेपी से निकाल दिया गया था।पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता नेता लालकृष्ण आडवाणी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज की उपस्थिति में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने जसवंत सिंह की पार्टी में वापसी की घोषणा की।
जसवंत सिंह ने बार बार कहा था कि वह बीजेपी से दूर रह कर अच्छा नहीं महसूस कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि बीजेपी तो उनके खून में है। इसके बाद पार्टी ने 72 साल के इस वरिष्ठ नेता को एक बार फिर पार्टी में लौटाने का फैसला किया था।
जसवंत सिंह के घर वापसी के कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज सहित बीजेपी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। जिस जसवंत सिंह को कुछ महीने पहले पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, आज बकायदा ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया।
बीजेपी सूत्रों ने बताया था कि जसवंत सिंह बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के सामने बीजेपी में लौट रहे हैं। जसवंत सिंह पिछले कुछ दिनों से आडवाणी के संपर्क में थे।तभी से ऐसे क़यास लगाये जा रहे थे कि जसवंत सिंह की बीजेपी में वापसी हो जायेगी।
पिछले साल जसवंत सिंह उस वक्त विवादों में घिर गए थे,जब उन्होंने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना पर किताब लिखी थी। उनके किताब कि विमोचन के वक्त पार्टी के ज्यादातर नेता दूर रहे थे इसके बाद अगस्त, 2009 में शिमला में हुई बीजेपी की बैठक के दौरान जसवंत सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया था।
जसवंत सिंह ने इसके बाद से खुल कर पार्टी की अंदरूनी बातें मीडिया के सामने बताईं। यहां तक कि उन्होंने कहा था कि कंधार विमान अपहरण कांड के दौरान उस वक्त के उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को हालात की पूरी जानकारी थी और जिन संदिग्ध आतंकवादियों को भारत ने रिहा किया था, उस बारे में भी आडवाणी जानते थे।बहरहाल जसवंत सिंह की वापसी को बीजेपी एक अच्छा संकेत मान रही है

Saturday, June 19, 2010

जर्मनी को 24 साल बाद ग्रुप स्तर में मिली शिकस्त


पोर्ट एलिजाबेथ। सर्बिया ने फ़ीफ़ा विश्व कप के ग्रुप-डी के दूसरे दौर के मुकाबले में तीन बार के चैंपियन जर्मनी चुनौती को ध्वस्त करते हुए 1-0 से हराकर धमाल मचा दिया। जर्मनी को ग्रुप स्तर पर 24 वर्ष बाद हार का सामना करना पड़ा है। सर्बिया के लिए मिलान जोवानोविक ने 38वें मिनट में गोल दागा जो उनके लिए जीत का सबब बना।

ग्रुप स्तर में जर्मनी को अंतिम बार, 24 साल पहले 1986 में डेनमार्क ने हराया था। सर्बिया के लिए यह जीत काफी मायने रखती है क्योंकि अपने पहले मैच में घाना के खिलाफ 0-1 के अंतर से हार झेलने वाली यह जुझारू टीम अंतिम-16 में जगह बनाने की दौड़ में लौट आई है। इसके बाद जर्मनी की टीम लगातार ग्रुप स्तर में जीतती रही और अंतिम-16 में पहुंचती गई लेकिन इस बार सर्बिया ने 10 खिलाडि़यों के साथ खेल रही जर्मन टीम के रिकार्ड पर ब्रेक लगा दिया है । सर्बियाई टीम ने 1998 के बाद पहली बार विश्व कप में जीत हासिल की है। उसे लगातार पांच मैचों में पराजित होने के बाद जीत का स्वाद चखने को मिला है।

मैच की शुरुआत तेज रही। विश्व कप में सर्वाधिक गोल के ब्राजील के रोनाल्डो [15 गोल] के रिकार्ड से चार गोल दूर क्लोसे को स्पेन के रैफरी अल्बर्टो उनडियानो ने 12वें मिनट में पहला पीला कार्ड दिखाया जबकि 37वें मिनट में सर्बिया के कप्तान देजान स्टैनकेविच के खिलाफ फाउल करने पर रैफरी ने उन्हें मैच का दूसरा पीला कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया। सर्बिया ने इसका पूरा फायदा उठाया और उसके तीन खिलाडि़यों ने बेहतरीन मूव बनाते हुए 30 सेकेंड भीतर गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी |

: न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क

Friday, June 18, 2010

मैक्सिको ने फ्रांस को दी मात


पोलोकवाने: मैक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप में उलटफेर करते हुए फ्रांस को 2-0 से हरा दिया। मैक्सिको ने दोनों गोल मैच के दूसरे हाफ में किए। पहले फ्रांस की रक्षापंक्ति में सें लगाते हुए मैक्सिको ने 64वें में गोल करके 1-0 की बढ़त हासिल की और फिर 77वें मिले पेनाल्टी स्ट्रोक का फायदा उठाते दूसरा गोल किया और 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

मैच में अधिकतर समय मक्सिको का दबदबा रहा है। मजबूत मानी जाने वाली फ्रांस की टीम मैक्सिको के बेहतरीन पास के सामने असहाय नजर आ रही थी।

मैच में मैक्सिको ने फ्रांस से अधिक हमले किए, हालांकि फ्रांस को गोल करने के कुछ अच्छे मौके मिले लेकिन खिलाड़ी उन मौकों को गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे ।

फ्रांस पर हासिल की गई इस जीत से मैक्सिको अब अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर आ गया है और उसकी नाकआउट दौर में खेलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

: न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क


एंडरसन को अकेले मेरे पिता ने नहीं भगाया


नई दिल्ली. भोपाल गैस त्रासदी के मुख्य आरोपी वॉरेन एंडरसन को भारत से भगाने में तत्कालीन गृहमंत्री पी. वी. नरसिंह राव के नाम आने पर उनके बेटे ने नाराजगी जाहिर की है। नरसिंम्हा राव के बेटे डॉ. रंगा राव ने कहा कि अब जिस तरह से एंडरसन को भगाने में मेरे पिता का नाम आ रहा है वह बेबुनियाद है। जानकारी के अनुसार गैस त्रासदी के समय नरसिंह राव राजीव गांधी सरकार में गृह मंत्री थे।

डॉ रंगा राव ने कहा कि उस समय की सरकार में मेरे पिता अकेले एंडरसन के बारे में फैसला नहीं ले सकते थे। अगर उन्होंने ऐसा किया होगा तो निश्चित ही वे अपने ऊपर के लोगों से राय-मशविरा किए होंगे। और एंडरसन को देश से भगाया गया तो निश्चित ही इसके लिए कई लोगों में बातचीत हुई होगी। ऐसे में मेरे पिता पर सीधा आरोप लगाना गलत है।

उन्होंने कहा कि उनकी तत्कालीन गृह मंत्री पीवी नरसिंह राव से इस बारे में बात हुई थी और उन्होंने ही एंडरसन को सेफ पैसेज देने की बात की थी। तत्कालीन पीएम राजीव गांधी से बार-बार एंडरसन को सेफ पैसेज देने की बात कही जा रही थी, जिसपर उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई। रसगोत्रा ने कहा कि उस समय के यूएस मिशन के डिप्टी चीफ गॉर्डन स्ट्रीब ने उनसे कहा कि एंडरसन भारत आना चाहते हैं, लेकिन उसी स्थिति में जब उन्हें सुरक्षित निकलने का रास्ता दिया जाए।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York