Showing posts with label 30-06-2010. Show all posts
Showing posts with label 30-06-2010. Show all posts

Wednesday, June 30, 2010

स्पेन क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचा


केपटाउन - स्टार स्ट्राइकर डेविड विला के दूसरे हाफ़ में किये गये गोल की बदौलत खिताब के प्रबल दावेदार स्पेन ने मंगलवार को पुर्तगाल को 1-0 से हराकर फ़ुटबॉल विश्व कप के क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया. स्थानीय ग्रीन प्वाइंट स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में दोनों टीमें हाफ़ टाइम तक कोई गोल नहीं कर सकीं लेकिन विला ने 63वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया |


मैच में इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और स्पेन ने क्वार्टर फ़ाइनल की ओर कदम बढ़ा दिया. दुनिया की दूसरे नंबर की टीम स्पेन का क्वार्टर फ़ाइनल में मुकाबला दक्षिण अमेरिकी टीम पाराग्वे से होगा जिसने जापान को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से हरा कर टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार अंतिम आठ में जगह बनायी. मैच के आखिरी मिनट में पुर्तगाल के राइट बैक रिकाडरे कोस्टा को स्पेन के डिफ़ेंडर जोआन केपडेविका के चहरे पर कोहनी मारने के आरोप में लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया. लेकिन इससे पहले ही मैच पुर्तगाल के हाथ से निकल चुका था.


टीम के अंतिम आठ में पहुंचने से खुश स्पेन के कोच विसेंट डेल बास्क ने कहा- ‘मैच ज्यादा मुश्किल नहीं था. लेकिन फ़िर भी संभलकर खेलना जरूरी था क्योंकि पलभर में ही स्थिति बदल सकती थी. हमें पता है कि टीम अच्छा खेल रही है और हम खिताब जीत कर इतिहास बनायेंगे.’ विश्व की तीसरे नंबर की टीम पुर्तगाल ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी गोल नहीं खाया था. आइवरी कोस्ट और ब्राजील के साथ उसके मुकाबले गोलरहित ड्रॉ रहे थे जबकि उत्तर कोरिया को उसने 7-0 से रौंदा था. लेकिन स्पेन के खिलाफ़ पहला गोल खाने के साथ ही विश्व कप से उसकी विदाई हो गयी. पुर्तगाल के कोच कालरेस क्विरोज ने कहा - ‘स्पेन के खिलाड़ी गेंद ज्यादा बेहतर तरीके से खेल रहे थे. हमने भी चार मौके बनाये, लेकिन गोल करने में नाकाम रहे |


:

प्रफुल्ल पटेल को ज़मीन की धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट का नोटिस


बैतूल मध्य प्रदेश की एक अदालत ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल को धोखाधड़ी के मामले में नोटिस जारी किया है उनकी फर्म के नौ पार्टनरों के खिलाफ भी धोखाधड़ी के मामले में समन जारी किया है। इन सभी को 29 जुलाई को अदालत में पेश होने के आदेश दिए गये हैं।
बैतूल के जुडिशियल मैजिस्ट्रेट सिराज अली ने एक मामले की सुनवाई के बाद अपने आदेश में कहा कि इस केस में पेश किए गए दस्तावेजों को देखने पर पहली नजर में आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी करने का पता चलता है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध संज्ञान में लिया जाता है।
प्रफुल्ल पटेल सागर, मध्य प्रदेश स्थित फर्म छोटा भाई जेठा भाई पटेल में पार्टनर हैं। इस फर्म पर आरोप है कि उसने 19 मई 2003 को राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर स्थित 17 हजार वर्ग फुट जमीन बैतूल के नवनीत गर्ग को बेची थी। 11 जून 2003 को ही फर्म द्वारा यह जमीन अशोक दीक्षित नामक व्यक्ति को भी बेच दी गई।
अब इस जमीन की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है। गर्ग ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के बाद उन्होंने अदालत में शिकायत दर्ज कराई।
प्रफुल्ल पटेल के अलावा फर्म के जिन अन्य पार्टनरों को अदालत में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है, वे हैं, मेसर्स जेठा भाई छोटा भाई पटेल, अरविंद भाई पटेल, हर्षद पटेल, दीपक पटेल, किरण पटेल, शैलेश पटेल, कौशल पटेल, ईश्वर भाई पटेल।

इन्डिपेंडेंट न्यूज़ नेटवर्क

मेरठ पुलिस को मिली क़ामयाबी


मेरठ : सदर बाज़ार पुलिस ने अंतर-राज्यीय वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 5 नई कारों के साथ 6 चोरों को गिरफ़तार किया गया है ।

२. लाल कुर्ती पुलिस ने हथियारों के तस्कर गुल्लू को फ़र्ज़ी लाइसेंस, अवैध हथियारों के साथ दबोचा ।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

अलीगढ़ में कालेज के मैनेजर की हत्या


"अवैध वसूली की सज़ा, मौत"

अलीगढ़ : अत्रौली में प्राइवेट कालेज के मैनेजर की छात्रों ने गोली मार कर हत्या कर दी | छात्रों ने मैनेजर पे मार्कशीट के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया ।

: न्यूज़लाइन अलीगढ़ ब्यूरो

कोटला खो सकता है 2011 विश्वकप मैच

"दिल्ली के क्रिकेट प्रेमियों को झटका"

नई दिल्ली. डीडीसीए का ढुलमुल रवैया दिल्लीवासियों के लिए निराशा का सबब बन सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच को अनफिट करार देते हुए वहां आयोजित होने विश्वकप 2011 के मुकाबलों पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है। आईसीसी के पिच कंसल्टेंट एंडी एटकिंसन ने डीडीसीए को विश्वकप की तैयारियों में ढिलाई बरतने के लिए लताड़ लगाते हुए कोटला को सबसे खराब वेन्यू करार दिया। एटकिंसन टूर्नामेंट के लिए पिचों के निरिक्षण टूर पर हैं।

इस रिपोर्ट से एशिया में होने वाले क्रिकेट के सबसे बड़े घमासान आईसीसी विश्वकप 2011 के मुकाबले कोटला से छिन सकते हैं। गौरतलब है कि 27 दिसंबर 2009 में कोटला मैदान पर हुए एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने पिच पर खतरानाक उछाल के कारण खेलने से इंकार कर दिया था। महज 23.3 ओवरों के खेल के बाद आशीष नेहरा के एक बाउंसर पर तिलकरत्न दिलशान के चोटिल हो जाने के बाद कप्तान कुमार संगकारा ने अंपायरों से मैच रुकवाने की अपील की थी।

सीरीज के पांचवे व अंतिम वनडे के रद्द हो जाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी यह माना था कि पिच असमान उछाल ले रही थी और खेलने के लिए खतरनाक थी। भारत ने श्रंखला पर 3-1 से कब्जा जमाया था।

: न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क

नक्सलियों का तांडव जारी, अब कांग्रेसी नेता को मारी गोली


रांची/कोलकाता/भुबनेश्वर - नक्सलवादियों ने अपने दो दिन के बंद के पहले ही दिन पांच राज्यों में जमकर तांडव मचाया। उन्होंने झारखंड के गड़वा जिले के एक स्थानीय कांग्रेसी नेता को मौत के घाट उतार दिया तो वेस्ट बंगाल के वेस्ट मिदनापुर जिले में हमला कर के कुछ जवानों को घायल कर दिया।


गड़वा के पुलिस अधीक्षक रिचर्ड लाकरा के अनुसार, इलाके के ख्यात आदिवासी कांग्रेसी नेता बर्धन कछू का पहले तो उनके गांव से अपहरण लिया गया था किया । बाद में देर रात के समय उन्हें गोली मार दी गई।


छत्तीसगढ़ में 26 जवानों की जान लेने के बाद नक्सलियों ने बुधवार से पांच राज्यों में बंद का ऐलान किया है। बिहार, झारखंड, पं. बंगाल, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा को पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया गया है। नक्सलियों के इस ऐलान के बाद केंद्र से लेकर राज्य सरकारें तक सतर्क हो गई हैं । रेलवे ने भी खुद को हाई अलर्ट रखा हुआ है । कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है । नक्सल बंद के दौरान कोई भी ट्रेन 65 किलोमीटर से अधिक गति से नहीं दौड़ेगी ।


: न्यूज़लाइन ब्यूरो

श्रीश्री रविशंकर से मांगी 42 करोड़ की रंगदारी


रांची - आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर से 42 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। झारखंड एपेक्स सेंटर के प्रवक्ता रोहित ने बताया कि कल शाम इस संबंध में बेंगलुरु स्थित आश्रम में किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उस अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर रंगदारी की मांग की।


हालांकि इस संबंध में बेंगलुरु स्थित आश्रम से भी विज्ञप्ति जारी की गई है । रोहित ने बताया कि फोन करने वाले ने यह धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं मिले तो वह श्रीश्री रविशंकर को बदनाम कर देगा । मालूम हो कि श्रीश्री रविशंकर एक जुलाई से झारखंड दौरे पर हैं। उनका बोकारो में कार्यक्रम है । इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई है ।


: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

नव-विवाहिता बनी ज़हरीली नागिन


उत्तर प्रदेश के ज़िला सहारनपुर में 1 नव-विवाहिता ने हैवानियत से भरी वारदात को अंजाम दिया ।

महज़ 5 दिन पहले ब्याह कर लायी गई दुल्हन आज ससुराल वालों को मौत के मुंह में धकेल कर फ़रार हो गई |

सहारनपुर : थाना तीतरों के डुभर किशनपुर में नव विवाहिता बबीता ने कल रात अपने ससुराल वालों को ज़हर दे दिया, और लाखों की नक़दी और ज़ेवरात लेकर फ़रार हो गई । ज़हर दिये गये 6 लोगों में से 5 की हालत गम्भीर बनी हुई है ।

अब बबीता के ससुराल वाले अस्पताल में मौत से, अपनी ज़िंदगी के लिये जंग लड़ रहे हैं ।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York