Showing posts with label Amir Khan. Show all posts
Showing posts with label Amir Khan. Show all posts

Wednesday, March 30, 2011

"जोकोमोन" में खतरनाक स्टंट करेंगे दर्शील


नई दिल्ली: अभिनेता आमिर खान की फिल्म "तारे जमीन पर" से बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत करने वाले बाल कलाकार दर्शील सफारी अपनी आने वाली फिल्म जोकोमोन में कुछ खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे। इसके लिए उन्होंने हॉलीवुड अभिनेता जैकी चान के स्टंट निर्देशक विलियम आंग से प्रशिक्षण लिया है।

पंद्रह वर्षीय दर्शील अपनी नई फिल्म में सुपरहीरो के किरदार में दिखेंगे। इतना ही नहीं दर्शील ने अपने सारे स्टंट खुद ही किए हैं और वह इस फिल्म में एक नए अवतार में दिखेंगे। इन दृश्यों के लिए महीनों तक अंतर्राष्ट्रीय स्टंट निर्देशक विलियम आंग से प्रशिक्षण लेने वाली दर्शील का कहना है कि उन्हें विलियम से प्रशिक्षण लेने और फिल्म में अभिनय करने के दौरान बहुत मजा आया। वह कहते हैं, मुझे एक्शन दृश्य करना पसंद आया। मैं जोकोमोन में खुद को देखकर रोमांचित हो गया, मैंने अब से पहले इस तरह के एक्शन दृश्य नहीं दिए थे।

सत्यजीत भटकल के निर्देशन में बनी जोकोमोन 22 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है। इसमें अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री मंजरी फड़नीस ने भी अभिनय किया है।

Friday, January 21, 2011

फ़िल्म समीक्षा : औसत फ़िल्म है धोबी घाट


आमिर खान की पत्नी किरण राव द्वारा निर्देशित फ़िल्म धोबी घाट दर्शकों पर कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई। लोग सिनेमा घर को बड़े उत्साह से पहुंचे, लेकिन जब बाहर निकले तो मायूस थे। गौरतलब है कि धोबी घाट आमिर की पत्नी किरण राव की बतौर निर्देशक पहली फ़िल्म है। इस फ़िल्म में आमिर खान ने खुद भी अभिनय किया है।

धोबी घाट देखने दर्शकों की भीड़ सुबह से ही सिनेमा घरों पर टूट पड़ी। लोगों की लाइन देखकर लग रहा था कि फिल्म काफी पसंद की जाएगी, लेकिन दर्शकों ने इसे पसंद करने से साफ मना कर दिया।

दरअसल इस फ़िल्म को देखने के बाद दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। आमिर की फ़िल्में मनोरंजन प्रधान होती हैं, लेकिन लगता है इस फ़िल्म से लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। थ्री इडियट्स’और ’पीपली लाईव’ जैसी फ़िल्मॊं से अपनी अलग पहचान बना चुके आमिर इस फ़िल्म से दर्शकों की उपेक्षाऒं अर खरा नहीं उतर पाये है।

वहीं आमिर खान की पत्नी किरण राव की बतौर निर्माता-निर्देशक पहली फ़िल्म ने भी दर्शकों पर कोई खास असर नहीं किया है।

Friday, September 24, 2010

आमिर की 'पीपली लाइव' को ऑस्‍कर के लिए भेजा जायेगा


आमिर खान की फिल्‍म 'पीपली लाइव' को भारत की ओर से ऑस्‍कर पुरस्‍कार के लिए नामांकित कराने का फैसला किया गया है। और इसे बेस्‍ट फॉरेन फिल्‍म कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर भेजा जाएगा। पीपली लाइव इससे पहले सनडांस फिल्म फेस्टिवल में भी जा चुकी है। भारत की ओर से सनडांस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने वाली यह पहली फिल्म है। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई थी। यहीं नहीं दक्षिण अफ्रीका में हुए 31वें डर्बन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फर्स्ट फीचर फिल्म का भी अवार्ड मिल चुका है। यही नहीं फिल्म पीपली लाइव ने रिलीज होने से पहले ही अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली थी। अनुषा रिजवी लिखित और निर्देशित पीपली को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। किसानों की आत्महत्या के गंभीर मुद्दे पर बनी यह फिल्म मीडिया और राजनीति पर तीखा व्यंग्य है।

Thursday, July 15, 2010

अपनी फिल्म सफल न होने पर रो पड़ते हैं आमिर


मुंबई - बकौल 'आमिर ख़ान', हर फिल्म बड़ी मेहनत और मुश्किल से बनती है । वह दर्शकों को पसंद आए, वो पूरी लगन से इसकी कोशिश करते हैं । इसके बावजूद यदि उनकी कोई फिल्म सफल नहीं होती, तो 'आमिर' अकेले में रो पडते हैं ।

आमिर खान ने यह खुलासा मुंबई में अनुशा रिजवी के निर्देशन में बनी नई फिल्म ‘पीपली लाइव’ के म्यूजिक लांच के बाद पत्रकारों से चर्चा में किया ।

13 अगस्त को रिलीज हो रही आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘पीपली लाइव’ के म्यूजिक रिलीज कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा, चूंकि यह फिल्म आम लोगों की जिंदगी को छूने वाली है, लिहाजा उसके गाने के जरिए फ़िल्म के प्रचार पर जोर दिया जायेगा ।

: न्यूज़लाइन बॉलीवुड न्यूज़

Friday, July 2, 2010

आमिर ने अमिताभ को दी पटखनी.....

आमिर खान ने माइक्रो ब्लॉगिंग साईट 'ट्विटर' पर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। ट्विटर पर आमिर की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्विटर ज्वाइन करने के 12 घंटों के भीतर ही आमिर खान के 50 ,000 से ज्यादा फॉलोवर हो गए। ट्विटर ज्वाइन करने के लिए आमिर को अमिताभ बच्चन ने मनाया था मगर ट्विटर ज्वाइन करने के पहले ही दिन आमिर ने बिग बी को भी पीछे छोड़ दिया है। बिग बी के ट्विटर ज्वाइन करने के पहले दिन 37 ,500 फॉलोवर्स थे जबकि आमिर के 12 घंटों के भीतर ही 50 ,000 से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं । आमिर ट्विटर पर अभी सिर्फ अमिताभ को ही फ़ॉलो कर रहे हैं । आमिर ने अपनी पहली ट्वीट अमिताभ बच्चन को की है जिसमें उन्होंने उनका धन्यवाद करते हुए लिखा है " भला गर्दिश में फलककी चैन देती है किसे इंशा,गनीमत है कि हम सूरत यहां दो चार बैठे हैं...सिर्फ आपके लिए सर " इस पर अमिताभ ने जवाब देते हुए लिखा है,थेंक यू आमिर,हैप्पी ट्विटिंग ।


: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

Friday, June 18, 2010

अब आमिर खान भी ट्विटर पर !!


बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के मनाने पर अब आमिर खान भी माईक्रो ब्लागिंग साईट ट्विटर/Twitter, पर अपनी उपस्थिती का अहसास करवायेंगे। अभी तक आमिर खान ट्विटर पर इस लिये नही आ रहे थे, क्योंकि उन्हे लगता था कि वे उसे ज़्यादा वक्त नही दे पायेंगे। लेकिन बालीवुड ह्रुदय सम्राट अमिताभ बच्चन द्वारा ज़ोर देने पर वो 1 July से ट्विटर पर खाता खोलेंगे।


ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York