Showing posts with label 14-06-2010. Show all posts
Showing posts with label 14-06-2010. Show all posts

Monday, June 14, 2010

बाल ठाकरे के निशाने पर आए राज ठाकरे


मुंबई : शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे अपने विरोधियों का नामकरण करने में माहिर हैं. अपने भतीजे राज ठाकरे के जन्मदिन पर उनका नया नामकरण धनाजीराव के रुप में किया. बाल ठाकरे सोनिया गांधी को इटलीवाली बाई, राहुल गांधी को युवराज और छगन भुजबल को लखोबा का नाम दे चुके हैं. श्री ठाकरे ने धनाजीरावांचे नाक शीर्षक से सोमवार को अपनी पार्टी के मुखपत्र मराठी में लिखे संपादकीय में भतीजे राज ठाकरे को लताड़ने का सिलसिला जारी रखा है |

आज की घटना के बाद ये ही लगता है कि, शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे और उनके भतीजे राज ठाकरे के बीच की दूरियां अब कम होने वाली नहीं हैं। ऐसे संकेत महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के अध्‍यक्ष राज ठाकरे के 43वें जन्‍मदिन पर तब मिले जब चाचा ने भतीजे को नए उपनाम से नवाजा। उन्होंने कहा है कि राज ठाकरे को 'धनाजी राव' कहना चाहिए। धनाजी राव उपनाम उस व्यक्ति को दिया जाता है जो काफी धनवान हो और पैसे के पीछे भागता हो। : न्यूज़लाइन एजेन्सी

नक्सली हमले में जवान शहीद


हाथरस: पश्चिम बंगाल के बेहरामपुर में नक्सली हमले में हाथरस का जवान " जयपाल " शहीद. " न्यूज़लाइन " का " शहीद को सलाम " | : न्यूज़लाइन हाथरस ब्यूरो

बडी नक्सली साज़िश का ख़ुलासा


सोनभद्र: थाना कोन पुलिस ने झारखंण सीमा से सटे देवघर में कौम्बिंग की | इस दौरान पुलिस ने 2 कन्टेनर बौम्ब, 250 जिलेटिन रौड बरामद की | : न्यूज़लाइन एजेन्सी

मेरठ कैन्ट. बोर्ड से बीजेपी का सफ़ाया


Meerut/मेरठ: कैन्ट. बोर्ड के 13 साल बाद हुए चुनाव में बीजेपी का हुआ सूपडा साफ़. सभी 8 वार्ड में हारे उम्मीदवार. 8 में से 4 महिला उम्मीदवार निर्वाचित | : न्यूज़लाइन मेरठ ब्यूरो

सरोकार: जल्दी चढ़ रहा है, जवानी का ज्वर!!


लंदन. वैज्ञानिकों का दावा है कि लड़कियां अब 11 साल की बजाय 9 साल की उम्र में ही यौवन की दहलीज को छू रही हैं। इसका कारण मोटापा या खाद्य पदार्थो पर पड़ता रासायनिक असर हो सकता है। ‘द संडे टाइम्स’ के मुताबिक एक हजार लड़कियों पर हुए शोध में पता चला है कि उनके वक्ष का विकास औसतन नौ वर्ष 10 महीने की आयु में ही होने लगता है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि कम उम्र की लड़कियां यौन परिवर्तन से तालमेल नहीं बैठा पातीं, क्योंकि इस दौरान वे प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रही होती हैं। ऐसे परिवर्तनों से उनमें दीर्घकाल में स्तन कैंसर विकसित होने का खतरा हो सकता है। कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के एंडर्स जूल ने कहा, हम हैरान हैं कि सिर्फ़15 वर्ष की अवधि में ये बदलाव आया है। ये स्पष्ट संकेत हैं कि हमारे बच्चों को कोई चीज प्रभावित कर रही है, फिर चाहे वह जंक फूड हो, पर्यावरण में घुले रसायन हों या शारीरिक श्रम की कमी हो। शोधकर्ता अब लड़कियों के रक्त और मूत्र के नमूने ले रहे हैं ताकि पता चल सके कि क्या कम उम्र में परिपक्वता और ‘बाइसफेनोल ए’ के बीच कोई संबंध है। ‘बाइसफेनोल ए’ टीन के डिब्बों और दूध पिलाने में इस्तेमाल होने वाली बोतलों में पाया जाने वाला प्लास्टिक है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जल्द यौवनारंभ के पीछे एक और कारण आहार हो सकता है।

FIFA 2010: जर्मनी ने आस्ट्रेलिया को दी पटखनी 4/0 से जीते


डरबन। तीन बार विश्‍व कप चैंपियन रह चुकी जर्मनी की टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को 4-0 के भारी अंतर से हराते हुए फीफा 2010 में शानदार आगाज किया। मैच में पहला गोल करने वाले लुकास पोडोल्‍स्‍की को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
स्थानीय डरबन स्टेडियम में खेले गए मैच के आठवें मिनट में ही लुकास पोडोल्स्की ने पहला गोल दागा। इसके बाद स्टार खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोजा भी जोश से भर गए और उन्होंने जर्मनी की ओर से 26वें मिनट में दूसरा गोल किया

किर्गिस्तान में फ़ंसे भारतीय छात्र


किर्गिस्तान के हिंसा प्रभावित ओश और जलालाबाद शहरों में फंसे करीब 100 भारतीयों छात्रों व अन्य भारतीयों ने दूतावास के अधिकारियों से उन्हें स्वदेश बुला लेने का
अनुरोध किया है। उनका कहना है कि वहां उनकी जिंदगी खतरे में है। जहीर खान नाम के एक भारतीय स्टूडेंट ने एक चैनल को फोन पर बताया, 'किसी भी छात्र की मौत किसी भी क्षण हो सकती है।' जहीर ने बताया कि हिंसा की वजह से भारतीय छात्र घरों तक ही सिमटे हुए हैं। अमृत दास नाम के एक अन्य छात्र ने बताया, 'मेरे घर के साथ वाली इमारत जल रही है। हम लोग अपने घर में फंसे हुए हैं।' सड़कों पर झड़पों की वजह से स्टूडेंट अपने घरों को लौटने के लिए हवाई अड्डे भी नहीं पहुंच सकते। जलालाबाद में पढ़ने वाली सुमिता ने बताया कि छात्रों के पास खर्च करने को पैसे भी नहीं बचे हैं। छात्रों ने शिकायत की है कि अधिकारियों ने उनसे अपने घरों को अंदर से बंद रखने को कहा है। कुछ छात्रों का कहना है कि बिजली, पानी और घरेलू गैस की आपूर्ति बंद कर दी गई है। किर्गिस्तान की आंतरिक सरकार ने शनिवार को एक आदेश पारित करते हुए पुलिस और सुरक्षाबलों को दंगों पर काबू पाने के लिए दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का हुक्म दे दिया।

मनीषा कोईराला की शादी


काठमांडु: प्रसिद्ध बालीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला (40) विवाह सूत्र में बंधने जा रही हैं।
मनीषा अपने से 7 वर्ष छोटे व्यवसायी सम्राट दहल के साथ विवाह कर रही हैं।
सूत्रों के अनुसार शादी 18 जून को काठमांडु के पूर्व में स्थित गोकर्ण फ़ारेस्ट रिसोर्ट में होगी।
फ़िलहाल दोनों पक्ष नेपाल एवं भारत से बुलाये जाने वाले मेहमानों की सूची तैयार करने में व्यस्त हैं।

न्यूज़लाईन

डाक्टर की लापरवाही से मरीज़ की मौत

मेरठ: सुशीला जसवन्त होस्पिटल में डाक्टर की लापरवाही से मरीज़ की मौत. परिजनों का गुस्सा फूटा, मौके पर हंगामा, तोड-फ़ोड. सी ओ अतुल श्रीवास्तव, ए डी एम ने मौके पर जाकर स्थिती को सम्भाला |

नाव पलटने से 20 की मौत, 35 घायल


उत्तर प्रदेश में बलिया के हल्दी क्षेत्र में सोमवार सुबह गंगा नदी में नाव पलटने से 35 लोगों के डूबने की आशंका है। गोताखोरों की मदद से अब तक 20 शव निकाल लिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार ओझवालिया घाट से नाव पर सवार होकर करीब 75 लोग मुंडन संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नाव जब गंगा के बीच पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पर सवार करीब 20 लोग किनारे पर आ गए।
गोताखोरों ने 20 शव निकाल लिए हैं। अन्य लापता लोगों की तलाश की जा रही है। जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं"

तालिबान-आईएसआई के नापाक रिश्ते उजागर

काबुल। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज़ इंटेलीजेंस (आईएसआई) की अधिकारिक नीति में आतंकवादी संगठन तालिबान को समर्थन देने की बात शामिल है। यह एजेंसी न केवल तालिबान को धन और प्रशिक्षण मुहैया कराती है बल्कि इसका प्रतिनिधित्व भी तालिबान नेतृत्व में मौजूद है। बेहद प्रतिष्ठित माने जाने वाले लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के ताजा शोध में यह दावा किया है।

झारखंड पुलिस ने मार गिराए दर्जन भर नक्सली

चक्रधरपुर. बंदगांव के बेहद दुर्गम ममाईल-गेराई क्षेत्र में पुलिस व नक्सलियों के बीच जिले की अब तक की सबसे भीषण मुठभेड़ 24 घंटे से अधिक वक्त तक चली। इस मुठभेड़ का नतीजा अंतत: पुलिस के हक में सुखद रहा। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार की रात सोनवा थानांतर्गत बोराहाट के जंगलों में हुई है |
नक्सलियों को न केवल बड़े प्रशिक्षण शिविर से हाथ धोना पड़ा, बल्कि दर्जन भर नक्सलियों के मारे जाने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। चाइबासा के पुलिस अधीक्षक अखिलेश झा ने बताया कि इस आपरेशन को ग्रीन हॉक नाम दिया गया था और अभियान में दो हज़ार से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया |
इस अभियान में कई पुलिसकर्मियों के चोटें भी आई है। अभियान में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं जिन्हें सेना के हेलीकॉप्टरों के ज़रिए नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया |न्यूज़लाइन ब्यूरो :

बुलन्द्शहर में युवक की हत्या

Bulandshahar/बुलन्द्शहर: थाना बी बी नगर के गांव मंडोना मे जतनवीर(30) की दरान्ती से काट कर हत्या. हत्यारा फ़रार | Newsline Bulandshahar Bureau

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York