Showing posts with label SMS news Alerts. Show all posts
Showing posts with label SMS news Alerts. Show all posts

Tuesday, June 15, 2010

न्यूज़लाईन व्यापार: सुज़ुकी की सबसे महंगी मोटर साईकिल लांच

जापान की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी ने भारत में अपनी सबसे महंगी दो सुपरबाइक पेश कर दी है। सुजुकी ने भारतीय बाजार में हाल ही में ‘सुजुकी जीएसएक्स-आर1000’ और ‘सुजुकी बेंडिट-1250 एस’ उतारी।
सुजुकी की नई मोटरसाइकिल ‘जीएसएक्स-आर1000’ की कीमत 12.75 लाख रुपए है। इसमें 1000 सीसी का इंजन लगा है। इसके अलावा सुजुकी ने भारतीय बाजार में एक और सुपरबाइक ‘बेंडिट-1250एस’ भी उतारी है। इसकी कीमत 8.5 लाख रुपए है। इसमें 1255 सीसी का इंजन लगा है।

Monday, June 14, 2010

तालिबान-आईएसआई के नापाक रिश्ते उजागर

काबुल। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज़ इंटेलीजेंस (आईएसआई) की अधिकारिक नीति में आतंकवादी संगठन तालिबान को समर्थन देने की बात शामिल है। यह एजेंसी न केवल तालिबान को धन और प्रशिक्षण मुहैया कराती है बल्कि इसका प्रतिनिधित्व भी तालिबान नेतृत्व में मौजूद है। बेहद प्रतिष्ठित माने जाने वाले लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के ताजा शोध में यह दावा किया है।

Tuesday, June 8, 2010

कोतवाल की बर्खास्तगी को लेकर धरने पर बैठे छोटे यादव

आगरा: एस एच ओ उधानपुरा को सस्पेण्ड किये जाने की मांग को ले कर समाज वादी पार्टी के युवराज अखिलेश यादव चाचा शिवपाल सिंह यादव और समर्थकों के साथ एम जी रोड पर धरने पर बैठे। लम्बा ट्रैफ़िक जाम..

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York