Showing posts with label Sharad Pawar. Show all posts
Showing posts with label Sharad Pawar. Show all posts

Thursday, April 14, 2011

शरद पवार तक पहुंची 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले की आंच


नई दिल्ली : अब तक के सबसे बड़े 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले की आंच एनसीपी अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार जा पहुंची है। सीबीआई से पूछताछ के दौरान नीरा राडिया ने शरद पवार का नाम लिया है। एक अंग्रेज़ी अख़बार ने इस ख़बर की पुष्टि की है। पहले ही विवादों में घिरे शरद पवार के लिये यह बात नई मुश्किल खड़ी कर सकती है।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक कारपोरेट लाबिस्ट नीरा राडिया ने शरद पवार का नाम लिया है। अखबार के मुताबिक नीरा राडिया ने टेप मामले में पूछताछ के दौरान जो बयान सीबीआई के सामने दिया था उसे 2-जी घोटाले की चाजर्शीट में शामिल करके कोर्ट के सामने रखा गया है।

राडिया ने यह भी कहा है कि उन्होंने ये आरोप डिबी रियल्टी से जुड़े दो अहम लोगों शाहिद बलवा और विनोद गोयनका की पवार से नजदीकियों को देखते हुए लगाए हैं। हालाकि शरद पवार इस बात से इनकार कर चुके हैं कि उनका डीबी रियल्टी ग्रुप के साथ कोई लेना देना है लेकिन विनोद गोयनका ने मराठा नेता के साथ पारिवारिक रिश्ते की बात कही है।

नीरा राडिया ने सीबीआई से कहा है कि हो सकता है कि कृषि मंत्री शरद पवार का विवादास्पद डीबी रियल्टी पर नियंत्रण हो और उन्होंने स्वान टेलीकॉम को स्पेक्ट्रम और लाइसेंस दिलाने के लिए पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा से पैरवी की हो हालाकि राडिया ने यह भी साफ किया है कि इन आरोपों को साबित करने के लिए उनके पास किसी तरह का सबूत नहीं है।

Thursday, February 17, 2011

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ क्रिकेट महाकुंभ का उद्घाटन


ढाका: बांगलादेश की राजधानी ढाका में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ का उद्घाटन हो गया। भारत, श्रीलंका और बांगलादेश की संयुक्त मेजबानी में होने वाली विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता अगले 45 दिनों तक चलेगी। इस बार विश्व कप में 14 देशों की टीमे हिस्सा ले रही है।

बांगला देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने औपचारिक रूप से विश्व कप शुरू होने की घोषणा की और अपने सम्बोधन में तीनों देशों के आयोजकों को धन्यवाद दिया। साथ ही आईसीसी प्रमुख शरद पवार ने भी अपने सम्बोधन में विश्व कप से जु़डे सभी लोगों का धन्यवाद दिया। बांगला देश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख, खेल मंत्री और वित्त मंत्री ने वहां मौजूद लोगों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरूआत में बांगला देश के गायकों ने अपनी गायिका से समां बांध दिया। उसके बाद सभी 14 टीमों के कप्तान रिक्शा से मैदान में पहुंचे। पिछली तीन बार से वर्ल्ड चैंपियन रहे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग सबसे पहले रिक्शे में बैठकर स्टेडियम पहुंचे और सबसे आखिर में बारी आई मेजबान देशों भारत, श्रीलंका और बांगलादेश के कप्तानों की। भारत के चर्चित गायक सोनू निगम ने अपनी बेहतरीन गायिका से खूब वाहवाही लूटी।

भारत उपमहाद्वीप में हो रहे इस विश्व कप को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। गौरतलब है कि विश्व कप प्रतिस्पर्धा 19 फरवरी को शुरु होगी, जिसमें भारत बांगला देश के बीच विश्व कप का पहला मैच खेला जाएगा।

Wednesday, February 2, 2011

बढ़ती महंगाई पर लगेगी रोक:पवार


केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार का मानना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल कई खाद्य पदार्थों की पैदावार में बढ़ोतरी होने के कारण खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर रोक लगेगी।

आज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की सालाना आम बैठक के बाद पवार ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें विभिन्न राज्यों से जो रिपोर्टें मिली हैं उनके अनुसार इस साल गेहूँ, दलहन, कपास आदि फसलें पिछले साल की तुलना में अधिक बड़े क्षेत्र में उगाई गई हैं| इस साल खाद्यान्नों की उपज में वृद्धि का अनुमान है। ऐसे में उम्मीद तो यही है कि इस साल अधिक अन्न उत्पादन होने के कारण खाद्य पदार्थों की कीमतों पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।

उनका कहना है कि सरकार ने इस साल के लिए आठ करोड़ 20 लाख टन गेहूँ उत्पादन का लक्ष्य रखा है| उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस लक्ष्य को हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं आयेगी। क्योंकि इस साल न केवल गेहूँ की फसल का क्षेत्रफल अधिक है, बल्कि फसल की स्थिति भी बहुत अच्छी है।

Tuesday, July 13, 2010

गेहूं सड़ने के मामले में दोषी अधिकारियों को सज़ा

एफसीआई की लापरवाही से सड़ रहे गेहूं के मामले में कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा है कि इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृषि मंत्री ने ये बात दिल्ली में हो रही राज्यों के खाद्य सचिवों की कांफ्रेंस में कही। गौरतलब है कि एफसीआई का लाखों क्विंटल गेंहू अलग- अलग शहरों में बारिश से भीग कर बर्बाद हो चुका है। कितना गेहूं बरबाद हुआ है, ये तो एफसीआई को पता होगा, या स्टॉक रजिस्टर से पता चलेगा। लेकिन हिंदुस्तान में 58 हज़ार करोड़ का अनाज हर साल यूं ही गोदामों में सड़ जाता है। एक आरटीआई एप्लिकेशन के तहत सामने आई जानकारी के मुताबिक पिछले दस साल में भारत ने 10 लाख टन अनाज गंवाया जिससे हर साल 1 करोड़ लोगों का पेट भरा जा सकता था। हर साल एफसीआई गोदामों के रख-रखाव पर 242 करोड़ रुपये खर्च करती है और सालाना ढाई करोड़ से ज़्यादा रकम सिर्फ बरबाद अनाज को ठिकाने लगाने में खर्च होती है। अब देखना ये है कि कृषि मंत्री शरद पवार अब इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्यवाही करते है।


ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York