Showing posts with label Police Brutality. Show all posts
Showing posts with label Police Brutality. Show all posts

Wednesday, June 15, 2011

निघासन कांड की सीबीआई जांच पर राजनीति शुरू


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निघासन में हुई नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में राजनीति शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को कहा कि उन्हें इस मामले की सीबीआई जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें डर है कि कहीं इस मामले का हश्र भी आरुषि हत्याकाड की तरह न हो जाए।मायावती ने संवाददाताओं से कहा कि लड़की के परिजन अगर मामले की सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से जाच कराना चाहते हैं तो मेरी सरकार को इसमें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि हमें डर सिर्फ इस बात का है कि कहीं यह मामला भी नोएडा के आरुषि हत्याकाड की तरह खुर्दबुर्द न हो जाए।

मुख्यमंत्री ने निघासन थाना परिसर में 14 वर्षीय लड़की सोनम की पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाना चाहती हैं कि इस मामले के दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मायावती ने कहा कि मैं यह कहना चाहती हूं कि महिलाओं के खिलाफ जब भी इस तरह की अमानवीय घटना हो तो विपक्षी दल दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपराधियों को पकड़ने में मदद करें। उन्हें ऐसे मामलों पर गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं पर जो भी अत्याचार हुए हैं उनके लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

मायावती ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों ने अपने-अपने कार्यकाल में अपने फायदे के लिए बड़ी तादाद में पेशेवर माफिया और अपराधी तैयार किए। उन्होंने कहा कि उन पार्टियों ने सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार और अमानवीयता भरी। हमें यह बुराई उनसे विरासत में मिली है। मुख्यमंत्री ने केंद्र पर सरकारी आयोगों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश को छोड़कर किसी और राज्य में दलितों पर होने वाले अत्याचार की जांच के लिए अपने आयोगों के दलों को नहीं भेजती है।

Monday, July 12, 2010

देहरादून: विधायक को पीटने पर, दारोगा गिरफ़्तार।

देहरादून:
सहसपुर से बीजेपी विधायक राजकुमार की 1 दरोग़ा ने जमकर पिटाई की प्रेमनगर चौकी में तैनात मनोज नेगी नामक दरोग़ा ने ना सिर्फ़ विधायक को गाड़ी से खींचा, बल्कि विधायक द्वारा अपना परिचय देने के बावजूद, उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा विधायक को घायल अवस्था में हास्पिटल में भर्ती कराया गया है इस घटना के बाद देहरादून के एस एस पी अभिनव कुमार ने प्रेमनगर पुलिस चौकी में तैनात 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, और विधायक की पिटाई के आरोप में दरोग़ा मनोज नेगी को गिरफ़्तार कर लिया गया है इस पूरे मामले में एस एस पी ने विधायक राजकुमार से माफ़ी मांगी है। उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हास्पिटल पहुंचकर विधायक का हाल-चाल जाना और इस घटना के लिये विधायक से माफ़ी भी मांगी

Wednesday, June 9, 2010

न्यूज़लाईन इम्पैक्ट: अलीगढ़: एस ओ जी अत्याचार के बाद ADM मौके पर


"खबर का असर"

न्यूज़लाईन द्वारा आज सुबह एस ओ जी के अत्याचार से संबंधित खबर एस एम एस पर पूरे जिले में फ़्लैश करने के बाद प्रशासन की नींद उड़ी। ए डी एम सिटी तुरंत मौके पर पहुंचे, SSP को बुला कर जांच की मांग।
न्यूज़लाईन अलीगढ़ ब्यूरो।

अभी अभी: अलीगढ़ > एस ओ जी की गुण्डई। मासूम लोगो पर बरपा कहर


Aligarh/ अलीगढ: थाना बन्ना देवी के राम नगर इलाके में एस ओ जी S.O.G. टीम की ज़बर्दस्त गुण्डई। 2 दर्ज़न से भी ज़्यादा घरों में घुसकर मासूम लोगो के साथ जम कर की मारपीट और तोड़फ़ोड़। इलाके में पसरी दहशत और सन्नाटा॥

रिपोर्ट न्यूज़लाईन अलीगढ ब्यूरो

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York