Showing posts with label 15-06-2011. Show all posts
Showing posts with label 15-06-2011. Show all posts

Wednesday, June 15, 2011

निघासन कांड की सीबीआई जांच पर राजनीति शुरू


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निघासन में हुई नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में राजनीति शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को कहा कि उन्हें इस मामले की सीबीआई जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें डर है कि कहीं इस मामले का हश्र भी आरुषि हत्याकाड की तरह न हो जाए।मायावती ने संवाददाताओं से कहा कि लड़की के परिजन अगर मामले की सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से जाच कराना चाहते हैं तो मेरी सरकार को इसमें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि हमें डर सिर्फ इस बात का है कि कहीं यह मामला भी नोएडा के आरुषि हत्याकाड की तरह खुर्दबुर्द न हो जाए।

मुख्यमंत्री ने निघासन थाना परिसर में 14 वर्षीय लड़की सोनम की पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाना चाहती हैं कि इस मामले के दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मायावती ने कहा कि मैं यह कहना चाहती हूं कि महिलाओं के खिलाफ जब भी इस तरह की अमानवीय घटना हो तो विपक्षी दल दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपराधियों को पकड़ने में मदद करें। उन्हें ऐसे मामलों पर गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं पर जो भी अत्याचार हुए हैं उनके लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

मायावती ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों ने अपने-अपने कार्यकाल में अपने फायदे के लिए बड़ी तादाद में पेशेवर माफिया और अपराधी तैयार किए। उन्होंने कहा कि उन पार्टियों ने सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार और अमानवीयता भरी। हमें यह बुराई उनसे विरासत में मिली है। मुख्यमंत्री ने केंद्र पर सरकारी आयोगों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश को छोड़कर किसी और राज्य में दलितों पर होने वाले अत्याचार की जांच के लिए अपने आयोगों के दलों को नहीं भेजती है।

सहारनपुर में थंडर स्कवायल, 3 की मौत



सहारनपुर में मंगलवार देर शाम आये ज़बरदस्त चक्रवाती तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई। 90 कि.मी. प्रति घंटा की रफ़्तार से आये इस तूफ़ान में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हुए हैं, घायलों में एक हालत नाज़ुक बनी हुई है। तूफ़ान में सड़क किनारे लगे होर्डिंग, बिजली के खंभे और पेड़ बुरी तरह धाराशाई हो गये, वहीं बिजली की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

मंगलवार को पूरे दिन की उमस के बाद शाम के समय आसमान में काले-काले बादल घिर आये तकरीबन 7 बजे तेज़ हवाओं ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। अचानक चली बेहद तेज़ हवाओं ने लोगों के होश उड़ा दिये। कई जगह सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गये। चकराता रोड़ पर चाट की रेह्ड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति पर काफ़ी बड़ा पेड़ गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। शहर की नदीम कालोनी में नवनिर्मित मकान की दीवार गिरने से उसके नीचे एक युवक की दबकर मौत हो गई। इस तूफ़ान में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 2 लोगों के घायल होने की खबर है। शहरी इलाके में इस तूफ़ान से भारी तबाही हुई है।

मौसम विभाग ने इस तूफ़ान को थंडर स्कवायल का नाम दिया है और इसकी तूफ़ान की गति 90 कि.मी. प्रति घंटा रिकार्ड की गई है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक ऐसे चक्रवाती तूफ़ान अमूमन तटीय इलाकों में आते हैं, लेकिन स्थानीय दबाव के चलते भी ऐसी तेज़ हवाएं चलती हैं जिन्हें थंडर स्क्वायल कहा जाता है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York