Showing posts with label dehradun. Show all posts
Showing posts with label dehradun. Show all posts

Friday, February 11, 2011

भगवान के समान हैं गरीब, शोषित लोग- गडकरी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के मुताबिक़ देश में रहने वाले लाखों गरीब, शोषित और दलित लोग उनकी पार्टी के लिए भगवान के समान हैं और भाजपा सामाजिक और आर्थिक स्थिति के सुधार के लिए राजनीति को एक उपकरण मानकर कार्य करती है।

गडकरी आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में अटल खाद्यान्न योजना का लोकार्पण करने के लिये राजधानी देहरादून पहुंचे। इसी दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए गडकरी ने ये बातें कही।

उन्होंने बताया कि भाजपा के महान चिंतक दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर शुरू की गई इस योजना से राज्य के करीब 30 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। ऐसी योजनाएँ देश के अन्य हिस्सों में भी निरंतर चलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय कृषि मंत्री का कहना है कि देश में प्रतिवर्ष 58 हजार करोड़ रूपये का अनाज सड़ जाता है। यदि ऐसा है तो सरकार द्वारा अनाज को सड़ाने की बजाए उसे क्यों नहीं उन गरीबों, शोषितों और जरूरतमंद लोगों में बाँट दिया जाता है जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है।

साथ ही गडकरी ने निशंक सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए इस तरह की अन्य योजनाओं की भी शुरुआत की जानी चाहिए क्योंकि दीनदयाल उपाध्याय का स्पष्ट मानना था कि शोषित, दलित, पीड़ित, आर्थिक रूप से जरूरतमंद व्यक्ति भगवान का स्वरूप होता है और उसकी सेवा की जानी चाहिए।

Monday, July 12, 2010

देहरादून: विधायक को पीटने पर, दारोगा गिरफ़्तार।

देहरादून:
सहसपुर से बीजेपी विधायक राजकुमार की 1 दरोग़ा ने जमकर पिटाई की । प्रेमनगर चौकी में तैनात मनोज नेगी नामक दरोग़ा ने ना सिर्फ़ विधायक को गाड़ी से खींचा, बल्कि विधायक द्वारा अपना परिचय देने के बावजूद, उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा । विधायक को घायल अवस्था में हास्पिटल में भर्ती कराया गया है । इस घटना के बाद देहरादून के एस एस पी अभिनव कुमार ने प्रेमनगर पुलिस चौकी में तैनात 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, और विधायक की पिटाई के आरोप में दरोग़ा मनोज नेगी को गिरफ़्तार कर लिया गया है । इस पूरे मामले में एस एस पी ने विधायक राजकुमार से माफ़ी मांगी है। उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हास्पिटल पहुंचकर विधायक का हाल-चाल जाना और इस घटना के लिये विधायक से माफ़ी भी मांगी।

Friday, July 9, 2010

अफजल गुरु कांग्रेसी नेताओं का दामाद:गडकरी


बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी की ज़ुबान एक बार फ़िर फ़िसली है। इस बार उन्होने अफ़ज़ल गुरु को कांग्रेसी नेताओं का दामाद कह डाला है। वहीं उन्होंने इस बयान माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है और वह इस मामले पर माफी नहीं मांगेंगे। बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पार्टी द्वारा देहरादून में आयोजित जनाक्रोश रैली में कांग्रेसी नेताओं को जमकर खरी- खोटी सुनाई और अफजल गुरु को कांग्रेसी नेताओं का दामाद भी कहा।बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी का स्वभाव वैसे तो बहुत विनम्र हैं, लेकिन जैसे ही वे मंच पर भाषण देने आते हैं तो विपक्षी दलों की आलोचना करते समय उनकी जुबान फिसल जाती है।
पहले चंडीगढ़ और अब देहरादून में भी कुछ ऐसा ही हुआ।देहरादून में जनाक्रोश रैली में गडकरी कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे, अचानक अफजल गुरु के प्रकरण पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर दिया। इससे पहले चंडीगढ़ में उन्होंने लालू, मुलायम पर हमला करते हुए उनकी तुलना कुत्ते से कर दी थी, हालांकि चंडीगढ़ में दिए इस बयान के बाद गडकरी ने माफी मांगकर अपनी जान बचाई थी। अब देखना है कि इस बार देहरादून में दिए बयान पर हुए इस बवाल का सामना वो कैसे करते है।

Wednesday, June 9, 2010

न्यूज़ अभी अभी: देहरादून I.M.A सेना संस्थान आतंकी निशाने पर??


देहरादून: आईएमए के पास संदिग्ध विदेशी नागरिक गिरफ़्तार। आईएमए के पास से एल्विस नाम के विदेशी नागरिक को पुलिस ने पकडा़ है, एल्विस साऊथ अफ़्रीका का नागरिक है, जो २००४ से बिना पासपोर्ट वीज़ा के यहां रह रहा था। पुलिस को एल्विस पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का भी शक है । फ़िलहाल एल्विस से कडी पूछताछ की जा रही है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York