Showing posts with label Petrol. Show all posts
Showing posts with label Petrol. Show all posts

Wednesday, February 16, 2011

अभी नहीं बढ़ेंगे, पेट्रोल-डीजल के दाम


नई दिल्ली: अब पेट्रोलियम मंत्रालय में बदलाव का असर दिखने लगा है। वर्तमान पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा है कि मुक्त बाजार व्यवस्था में भी जनभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जबकि पूर्व पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा पेट्रोल के दाम बढऩे पर यह कहकर पल्ला झाड़ते थे कि वह ‘नियंत्रण मुक्त’ हो चुका है, सरकार कुछ नहीं कर सकती।

फिलहाल रेड्डी ने कहा है कि डीजल, मिट्टी के तेल ही नहीं बल्कि नियंत्रण मुक्त हुए पेट्रोल के दाम में भी फिलहाल बढ़ोतरी की कोई संभावना नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत एक सौ अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने के बाद माना जा रहा था कि सरकार दाम वृद्धि कर सकती है। रेड्डी ने कहा कि सरकार ने भले ही पेट्रोल के दाम को नियंत्रण मुक्त कर दिया हो लेकिन मुक्त बाजार व्यवस्था में भी जन-भावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस साल सरकारी तेल कंपनियों को रियायती दर पर एलपीजी, डीजल बेचने से 80 हजार करोड़ रुपए या फिर 1 लाख करोड़ रुपए तक का नुकसान हो सकता है लेकिन अभी तक दाम वृद्धि पर किसी तरह का विचार नहीं किया जा रहा है।

Sunday, January 30, 2011

अब पेट्रोल होगा 9 रुपए प्रति लीटर


लंदन: अगर आप पेट्रोल के आये दिन बढ़ते दामों से परेशान है तो यह खबर आपको राहत देगी। जी हां ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कृत्रिम पेट्रोल बनाने का दावा किया है जिसकी कीमत लगभग 9 रुपए प्रति लीटर पड़ेगी। यह पेट्रोल यह पेट्रोल 41 रुपए प्रति गैलन (4.54 लीटर) की दर से मिलेगा।

इस पेट्रोल को बनाने वाले वैज्ञानिक दल के प्रमुख वोलेर का कहना है कि हम अभी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। हालांकि अभी हमें इसमें थोड़े से परिवर्तन करने होंगे। जिससे इसकी लागत थोड़ी बढ़ सकती है लेकिन फिर भी यह पेट्रोल की कीमत से काफी कम होगी। साथ ही हाइड्रोजन आधारित इस पेट्रोल के दहन से ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन नहीं होगा और जो देश कार्बन उत्सर्जन में कटौती करना चाहते हैं, उनके लिए ये पेट्रोल बड़ी राहत देगा।

ऑक्सफोर्ड में रदरफोर्ड एघ्लेटन प्रयोगशाला में इस पेट्रोल को बनाने वाली सेला एनर्जी के चीफ एग्जीक्यूटिव स्टीफन वोलेर को पूरा भरोसा है कि कारों में इसका प्रयोग सफल रहेगा। वोलेर के अनुसार इस पेट्रोल का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को अपने वाहन के इंजन में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की जरूरत नहीं पड़ेगी। वैज्ञानिक इस पेट्रोल को सभी वाहनों के लिए भी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Thursday, January 27, 2011

यौन उत्पीड़न से त्रस्त महिला प्रिंसिपल ने ख़ुद को आग लगाई


जौनपुर : जिले के एक निजी स्कूल के प्रबंधक की कथित यौन प्रताड़ना से त्रस्त होकर स्कूल की महिला प्रिंसिपल ने खुद को आग लगा ली। बुरी तरह से झुलसी प्रिंसिपल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रबंधक काफ़ी अरसे से उक्त महिला प्रिंसिपल के साथ शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।
जिले के शाहगंज कस्बे में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की 30 वर्षीया प्रिंसिपल ने बुधवार देर रात स्कूल के प्रबंधक के घर के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।

पुलिस के मुताबिक प्रिंसिपल के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने प्रबंधक पर जीवन समाप्त करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। जौनपुर के एसएसपी एसके भगत ने बताया कि अपने सुसाइड नोट में प्रिंसिपल ने प्रबंधक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय से यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

एसएसपी ने कहा कि प्रारम्भिक जांच से पता चलता है कि प्रधानाचार्य को जब यह पता चला कि प्रबंधक का मकसद केवल उससे अवैध संबंध बनाना था न की शादी करना, तो उसने अपनी जान देने का फैसला किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रबंधक घटना के बाद से फरार है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। प्रिंसिपल के शरीर का पचास फीसदी से ज्यादा भाग जल चुका है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Tuesday, November 16, 2010

तो पेट्रोल हो जाएगा और भी महंगा



इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से भारत की चिंता बढ़ गई है क्योंकि अगर ऐसे हालात बने रहे तो एक बार फिर से तेल कंपनियों पर पेट्रोल की कीमत बढ़ाने का दबाव बढ़ जाएगा।

सोमवार को अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया था। न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज के यूरोपीय इलेक्ट्रॉनिक कारोबार के दौरान कच्चे तेल के दिसंबर आपूर्ति सौदे के भाव 41 सेंट बढ़कर 85.29 डॉलर प्रति बैरल रहे। इस सौदे के भाव शुक्रवार को 2.93 डॉलर टूटकर 84.88 डालर प्रति बैरल पर बंद हुए थे।

प्रमुख तेल निर्यातक देश, सउदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री का कहना है कि अब अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों में तेल की अच्छी मांग देखी जा रही है। इसकी वजह है वहां की अर्थव्यवस्था में आ रहा सुधार। और अगर मांग में इसी तरह तेजी बनी रही तो कच्चे तेल की कीमतों में उछाल स्वाभाविक है। उनके मुताबिक आने वाले दिनों में कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के पूरे आसार दिख रहे हैं। यहां तक की ये 100 डॉलर प्रति बैरल का स्तर भी छु ले तो ज्यादा हैरानी नहीं होगी।

Sunday, October 31, 2010

तेल कंपनियों को मिली सब्सिडी



आखिरकार सरकार ने सरकारी तेल कंपनियों को 3,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दे दी है जिससे तेल कंपनियां काफी राहत महसूस कर रही हैं।

पेट्रोलियम सचिव एस सुंदरेशन ने सरकार से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए अतिरिक्त सब्सिडी की मांग की थी। एस सुंदरेशन ने बताया कि अप्रैल से सितंबर के बीच सरकारी तेल कंपनियों को सस्ते पेट्रो प्रोडेक्ट बेचने के चलते 31,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

सरकार ने तेल कंपनियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिये तेल कंपनियों को 3,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी है।

Saturday, August 21, 2010

बढ़ती महंगाई में पेट्रोल की मार


दिनोंदिन बढ़ती मंहगाई ने जहां आम आदमी का जीना मुहाल कर रखा है, वहीं पैट्रोल-डीज़ल की बढ़ी दरों ने आम आदमी की समस्या को और बढ़ा दिया है।
भारत में पेट्रोल पर पड़ोसी देशों की तुलना में सबसे अधिक टैक्स वसूला जाता हैं। बढ़ती महंगाई में सबसे ज़्यादा योगदान करने वाले पेट्रोल पर देश में 49 परसेंट तक कर और शुल्क वसूले जाते हैं।
इतना ही नहीं भारत में पेट्रोल पर पड़ोसी देशों पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल से ज़्यादा टैक्स वसूले जाते हैं। हालांकि पड़ोसी देशों में पेट्रोल पर लगने वाला टैक्स भारत की तुलना में काफ़ी कम है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York