Showing posts with label 21-08-2010. Show all posts
Showing posts with label 21-08-2010. Show all posts

Saturday, August 21, 2010

भारी मात्रा में सिंथेटिक दूध बरामद

आगरा पुलिस ने आज बड़े पैमाने पर सिंथेटिक दूध को पकड़कर एक और बड़ी सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए दूध की सप्लाई आगरा और दिल्ली के थोक और खुदरा बाजारों में की जाती थी। जब यह दूध ड्रमो में बिकने के लिए तैयार था, तब पुलिस और फूड विभाग ने इस सेंटर पर छापा मार दिया। छापा के दौरान फूड विभाग ने ड्रमो में बिकने के लिए तैयार सिंथेटिक दूध की मौके पर जांच की, जिसमें यह साफ हो गया कि इसे बनाने के लिए स्टार्च, यूरिया और डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया जाता था। यही नहीं पुलिस ने सेंटर के मालिक महेश को भी पकड़ लिया है।
जानकारी के मुताबिक आगरा शहर से 55 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी के दूरा गावं में सिंथेटिक दूध का काला कारोबार चल रहा था।

सीआरपीएफ पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज

जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की फायरिंग से दो युवकों की मौत हो गई है। गुरुवार को सोपोर में प्रदर्शनकारियों पर सीआरपीएफ द्वारा की गई फायरिंग में 18 वर्षीय मुद्दसर नाजिर घायल हो गया था, जिसकी शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीआरपीएफ ने बिना किसी बात के गोलीबारी की। हालांकि सीआरपीएफ के प्रवक्ता का कहना है कि गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने असिस्टेंट कमांडेंट एसके दास पर एक टूटी बोतल फैंकी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव में उन्होंने दो राउंड फायर किए थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सीआरपीएफ के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
इस बीच, शुक्रवार को अनंतनाग जिले के बिजबिहेड़ा में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में नाजिर अहमद वानी नाम के युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यहां जमा भीड़ ने जम्मू-श्रीनगर हाइवे को ब्लॉक कर दिया था। उसके बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को भगाने के लिए फायरिंग की जिसमें नाजिर की मौके पर ही मौत हो गई। घाटी में पिछले कुछ अर्से से चल रहे उग्र प्रदर्शनों के बीच पहली बार इस तरह का मामला दर्ज हुआ है।

बढ़ती महंगाई में पेट्रोल की मार


दिनोंदिन बढ़ती मंहगाई ने जहां आम आदमी का जीना मुहाल कर रखा है, वहीं पैट्रोल-डीज़ल की बढ़ी दरों ने आम आदमी की समस्या को और बढ़ा दिया है।
भारत में पेट्रोल पर पड़ोसी देशों की तुलना में सबसे अधिक टैक्स वसूला जाता हैं। बढ़ती महंगाई में सबसे ज़्यादा योगदान करने वाले पेट्रोल पर देश में 49 परसेंट तक कर और शुल्क वसूले जाते हैं।
इतना ही नहीं भारत में पेट्रोल पर पड़ोसी देशों पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल से ज़्यादा टैक्स वसूले जाते हैं। हालांकि पड़ोसी देशों में पेट्रोल पर लगने वाला टैक्स भारत की तुलना में काफ़ी कम है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York