Showing posts with label 30-01-2011. Show all posts
Showing posts with label 30-01-2011. Show all posts

Sunday, January 30, 2011

शाहरुख,काजोल बने बेस्ट ऐक्टर,ऐक्ट्रेस



मुंबई: शनिवार की शाम यशराज स्टूडियो में आयोजित 56वें आइडिया फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में फिल्म 'उड़ान' और ‘दबंग’ छाई रहीं। लेकिन 'माई नेम इज़ खान' भी कुछ कम नहीं रही।

फिल्म 'माई नेम इज़ खान' के लिए शाहरुख खान को बेस्ट ऐक्टर और काजोल को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। जबकि इसी फिल्म के लिये करण जौहर को बेस्ट डायरेक्टर के खिताब से नवाजा गया। उड़ान ने बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर, बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स), बेस्ट स्टोरी, बेस्ट स्क्रीनप्ले समेत 7 अवॉर्ड अपने नाम किए। जबकि दबंग की झोली में बेस्ट फिल्म समेत 6 अवॉर्ड आए। दबंग में बेस्ट डेब्यू (फीमेल) के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अवॉर्ड मिला जबकि बेस्ट डेब्यू (मेल) बैंड बाजा बारात के लिए रणबीर सिंह को चुना गया।

उड़ान के लिए रॉनित रॉय को बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर और वी आर फैमिली में करीना कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। मशहूर गायक मन्ना डे को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इश्किया में शानदार अभिनय के लिए विद्या बालन को बेस्ट ऐक्ट्रेस का क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला तो फिल्म दो दूनी चार के लिए ऋषि कपूर को बेस्ट ऐक्टर क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला।

विदेश में भारतीय छात्रों का अपमान,सरकार सख्त



नई दिल्ली: भारत सरकार ने अमरीका में कैलिफोर्निया की ट्राई वैली यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा की है। इतना ही नहीं सरकार ने भारतीय छात्रों पर रेडियो कॉलर लगाने की घटना को ‘अनुचित’ बताते हुए इसे हटाने की माँग की है।

विदेश मंत्रालय ने भारत स्थित अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख डोनाल्ड लियू को बुला कर उनसे कहा कि छात्रों के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए और उन्हें उनकी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए पर्याप्त मौका दिया जाना चाहिए।

दरअसल, ट्राई वैली यूनिवर्सिटी को आव्रजन धोखाधड़ी के आरोपों के चलते बंद कर दिया गया है और भारतीय छात्रों को स्वदेश भेजा जा रहा है। जिसके चलते प्रशासन ने कई छात्रों से पूछताछ की है और उन्हें जीपीएस तकनीक से लैस रेडियो कॉलर पहनने को मजबूर किया ताकि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। आमतौर पर रेडियो कॉलर जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उन्हें पहनाए जाते हैं।

एक पीडित छात्र का कहना है कि विश्वविद्यालय के बंद होने से करीब 100 छात्र प्रभावित हुए हैं। हमें बताया गया है कि हम अवैध प्रवासी हैं। आव्रजन कार्यालय से लोग छात्रों के कमरे पर आए और छात्रों से कॉलेज के बारे में पूछ्ताछ की। फिर उन्होंने जाने से पहले छात्रों की एडियों पर कोई फीता लगा दिया और कहा कि यह निगरानी प्रणाली है। उसके बाद छात्रों ने स्थानीय सांसद और भारतीय दूतावास से सम्पर्क किया और मदद के लिए स्थानीय अटॉर्नी से भी मिले, लेकिन सभी का कहना हैं कि यह वापस भेजे जाने की प्रक्रिया है।

अब पेट्रोल होगा 9 रुपए प्रति लीटर


लंदन: अगर आप पेट्रोल के आये दिन बढ़ते दामों से परेशान है तो यह खबर आपको राहत देगी। जी हां ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कृत्रिम पेट्रोल बनाने का दावा किया है जिसकी कीमत लगभग 9 रुपए प्रति लीटर पड़ेगी। यह पेट्रोल यह पेट्रोल 41 रुपए प्रति गैलन (4.54 लीटर) की दर से मिलेगा।

इस पेट्रोल को बनाने वाले वैज्ञानिक दल के प्रमुख वोलेर का कहना है कि हम अभी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। हालांकि अभी हमें इसमें थोड़े से परिवर्तन करने होंगे। जिससे इसकी लागत थोड़ी बढ़ सकती है लेकिन फिर भी यह पेट्रोल की कीमत से काफी कम होगी। साथ ही हाइड्रोजन आधारित इस पेट्रोल के दहन से ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन नहीं होगा और जो देश कार्बन उत्सर्जन में कटौती करना चाहते हैं, उनके लिए ये पेट्रोल बड़ी राहत देगा।

ऑक्सफोर्ड में रदरफोर्ड एघ्लेटन प्रयोगशाला में इस पेट्रोल को बनाने वाली सेला एनर्जी के चीफ एग्जीक्यूटिव स्टीफन वोलेर को पूरा भरोसा है कि कारों में इसका प्रयोग सफल रहेगा। वोलेर के अनुसार इस पेट्रोल का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को अपने वाहन के इंजन में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की जरूरत नहीं पड़ेगी। वैज्ञानिक इस पेट्रोल को सभी वाहनों के लिए भी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York