Showing posts with label Beijing. Show all posts
Showing posts with label Beijing. Show all posts

Sunday, July 24, 2011

चीन में ट्रेन दुर्घटना, 32 मरे, 100 घायल



बीजिंग: चीन में एक बुलेट ट्रेन के दो डिब्बे पुल से गिर जाने से कम से कम 32 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गए। यह घटना पूर्वी झेजियांग प्रांत में हुई।

सरकारी टेलीविजन ने बताया कि 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 100 अन्य को उपचार के लिए अस्पतालों में भेजा गया है।

अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बताया कि यह ट्रेन स्थानीय समय के अनुसार रात साढ़े आठ बजे झेजियांग में शुआनग्यू कस्बे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि तेज गति वाली ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद पुल से नीचे गिर गए।

Thursday, June 30, 2011

सबसे लंबे पुल पर यातायात शुरू



बीजिंग: चीन ने एक बार फिर दुनिया के सामने अपनी आर्थिक विकास का सुबूत पेश करते हुए पानी पर भी जीत हासिल कर ली है। चीन ने समुद्र पर 36.48 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण किया है।

दुनिया के इस सबसे लंबे पुल पर गुरूवार से यातायात भी शुरू हो गया। इस पुल का नाम किंगडाओ जियाओझोउ है। इस पुल का निर्माण 2007 में शुरू हुआ था और इसको बनाने में 14.8 अरब युआन (2.3 अरब डॉलर) का खर्चा आया है। 8 रास्‍तों वाला यह पुल बीजिंग के शहरी इलाके को हुआंगडाओ जिले से जोड़ता है। इस पुल के निर्माण से पहले समुद्र पर बने सबसे लंबे पुल की लंबाई 36 किलोमीटर थी।

Thursday, March 31, 2011

गूगल संबद्ध कंपनियों पर धोखाधड़ी का आरोप



बीजिंग: अमेरिकी सर्च इंजिन गूगल और उसकी तीन संबद्ध कंपनियों पर चीन सरकार ने कर चोरी का आरोप लगाया है। अमेरिकी कंपनी ने हाल ही में चीन सरकार पर अपनी सेवा ब्लाक करने का आरोप लगाया था।

सरकारी मीडिया इकोनामिक डेली में आज चीनी कर अधिकारियों के हवाले से छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल से संबद्ध तीन कंपनियां गलत बिल और बही खाते में हेरफेर करती पाई गई हैं। साथ ही 4 करोड़ युआन [60.6 करोड़ अमेरिकी डालर] के बराबर कर अनियमितता का मामला भी सामने आया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पहले से ही कर चोरी के मामले में जांच के दायरे में है और कर अधिकारियों ने कंपनियों से गलत काम बंद करने और कर के रूप में पैसा भुगतान करने को कहा है। गौरतलब है कि 10 दिन पहले ही गूगल ने चीन सरकार पर अपनी सेवाओं को 'ब्लाक' करने का आरोप लगाया था।

Monday, January 31, 2011

चीन ने कहा,जासूस नहीं है करमापा



बीजिंग: चीन ने तिब्बतियों के धर्म गुरु करमापा का चीनी जासूस होने से इंकार किया है। पिछले दिनों करमापा के मठ से करोड़ों की विदेशी मुद्रा बरामद होने के बाद उसके चीनी जासूस होने पर संदेह किया गया था। चीन का कहना है कि करमापा को चीनी जासूस कहना यह जताता है कि भारत को अब भी चीन पर पूर्ण रुप से भरोसा नहीं है।

करमापा के ऑफिस पर छापे को लेकर भारतीय मीडिया में आई खबरों पर चीन का कहना है कि , '17वें करमापा पहले ऐसे जीवित बुद्ध हैं जिन्हें चीन की केंद्रीय सरकार ने 1951 में तिब्बत की शांतिपूर्ण मुक्ति के बाद अपनी पुष्टि और स्वीकृति दी थी।' इतना ही नहीं करमापा को सर्वोच्च तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा और चीनी सरकार का समर्थन भी हासिल है।

करमापा का वास्तविक नाम उग्यान त्रिंगले डोरजी है और वह जनवरी 2000 में चौदह वर्ष की उम्र में चीन से भाग कर आए थे। तभी से वह धर्मशाला स्थित मठ में रह रहे हैं। उनकी संदिग्ध गतिविधियों पर पहले से ही निगाह रखी जा रही थी। गौरतलब है कि उनके पास से साढ़े छह करोड़ की मुद्रा मिलने के बाद से उनसे पूछताछ की जा रही है।

Thursday, January 6, 2011

चीन में भारी हिमपात, हजारों लोग बेघर


बीजिंग: भारी हिमपात की वजह से चीन में 200 से ज्यादा मकानों के ध्वस्त होने की खबर है। इतना ही नहीं इस हिमपात के कारण 22,800 से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ कर किसी सुरक्षित जगह पर शरण लेनी पड़ी।

आपातकालीन सेवा विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि इन मकानों की छत हिमपात के कारण जम गयी थी। उसके बाद बर्फ का बोझ नहीं सह पाने की वजह से गिर गई। माना जा रहा है कि हिमपात की वजह से इस प्रांत में चार करोड़ की वित्तीय क्षति हुई है और 79,100 हेक्टेयर में लगी फसल भी बर्बाद हो गई।

हालांकि चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने 1,455 मकानों के ध्वस्त होने की बात कही है। एजेंसी के अनुसार सड़कों पर जमी बर्फ की चादर को हटाने के काम में आई तेजी की वजह से 30 घंटों से बंद राजमार्ग खुलने लगे हैं और घंटों से फंसे लोग भी निकलने लगे हैं।

Thursday, November 25, 2010

चीन ने की 60,000 पॉर्न वेबसाइट बंद


बीजिंग: चीन में कड़ी कार्रवाई के तहत 60,000 से अधिक अश्लील वेबसाइटों को बंद कर दिया गया है। दिसंबर 2009 में अभियान शुरू किए जाने के बाद से करीब 17.85 लाख वेबसाइटों को जाँचा जा चुका है और ऑनलाइन अश्लीलता के 2,197 मामलों से निपटा गया है।

चीन ने 60 हजार से भी ज्यादा पोर्न साइट्स बंद कर दी हैं। अश्लील सामग्री से संबंधित इन साइट्स के खिलाफ सरकार ने दिसंबर 2009 में कार्रवाई करनी शुरू की थी। पोनरेग्राफिक व अवैध प्रकाशन पर नजर रखने वाले राष्ट्रीय कार्यालय का कहना है कि जब से यह अभियान शुरू हुआ है हमने 17 लाख वेबसाइट्स चेक की हैं। इस दौरान ऑनलाइन पोनरेग्राफी के 2200 मामले दर्ज किए गए। साथ ही हमें लोगों से पोर्न संबंधी 1,60,000 गुप्त सूचनाएं मिलीं।

कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक गुप्त सूचनाएं देने वाले 516 मुखबिरों को 79 हजार डॉलर दिये गये है। इंटरनेट इस्तेमाल करने में चीन दुनिया में सबसे आगे है। यहां करीब 42 करोड़ लोग नेट की सर्फिग करते हैं, जबकि देश में मोबाइल फोन के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या करीब 28 करोड़ है|

Monday, November 15, 2010

डीजल की कमी से रुका दाह संस्कार


बीजिंग: चीन के चोंगक्विंग शहर में डीजल न होने के कारण एक शवदाह गृह की भट्ठी के नहीं जल पाने की वजह से दाह संस्कार रुक गया है। लोंगजिंग शवदाह गृह के प्रबंधक फैंग एई ने कहा कि रविवार सुबह शवदाह गृह का डीजल समाप्त हो जाने से ऐसा हुआ।

'चाइना डेली' के मुताबिक शवदाह गृह के बाहर 10 शव दाहकर्म के इंतजार में रखे हुए हैं। रविवार को पूरे शहर के करीब 20 डीजल स्टेशनों पर जाने के बावजूद शवदाह गृह के कर्मचारियों को डीजल नहीं मिल पाया। इसलिये यह दाह संस्कार नहीं हो पाया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York