Showing posts with label 31-03-2011. Show all posts
Showing posts with label 31-03-2011. Show all posts

Thursday, March 31, 2011

गूगल संबद्ध कंपनियों पर धोखाधड़ी का आरोप



बीजिंग: अमेरिकी सर्च इंजिन गूगल और उसकी तीन संबद्ध कंपनियों पर चीन सरकार ने कर चोरी का आरोप लगाया है। अमेरिकी कंपनी ने हाल ही में चीन सरकार पर अपनी सेवा ब्लाक करने का आरोप लगाया था।

सरकारी मीडिया इकोनामिक डेली में आज चीनी कर अधिकारियों के हवाले से छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल से संबद्ध तीन कंपनियां गलत बिल और बही खाते में हेरफेर करती पाई गई हैं। साथ ही 4 करोड़ युआन [60.6 करोड़ अमेरिकी डालर] के बराबर कर अनियमितता का मामला भी सामने आया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पहले से ही कर चोरी के मामले में जांच के दायरे में है और कर अधिकारियों ने कंपनियों से गलत काम बंद करने और कर के रूप में पैसा भुगतान करने को कहा है। गौरतलब है कि 10 दिन पहले ही गूगल ने चीन सरकार पर अपनी सेवाओं को 'ब्लाक' करने का आरोप लगाया था।

हसन अली को राहत नहीं



नई दिल्ली: आज सुप्रीम कोर्ट ने कर चोर के आरोपी हसन अली के मामले की सुनवाई करने से इंकार कर दिया है।

धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार अली मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। सत्र अदालत ने हसन को 25 मार्च से आठ अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

गौरतलब है कि हसन अली दो अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय के हिरासत में हैं। इससे पूर्व मुंबई की एक सत्र अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को हसन अली से एक अप्रैल तक अपने दफ्तर में पूछताछ करने के लिए उसे अपने साथ ले जाने की अनुमति दे दी थी। स्विस बैंक के खातों में अरबों डॉलर जमा कर कराने के आरोप में अली को इस महीने के पहले सप्ताह में गिरफ्तार किया गया था।

शाहरुख के "ईशान" का संगीत एलबम जारी



मुंबई: किंग खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की बनाई टीवी श्रृंखला "ईशान" ने कल नया संगीत एलबम जारी किया।

वाल्ट डिजनी टीवी इंटरनेशनल इंडिया के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक नताशा मल्होत्रा का कहना है कि "ईशान" भारतीय टीवी पर किशोरों के लिए स्थानीय तौर पर बनाया गया पहला संगीत नाटक है और पहली बार किसी टीवी शो के लिए संगीत एलबम जारी किया गया है जिसमें मूल ट्रैक हैं। इतना ही नहीं यह पहल मनोरंजन जगत में नए मानक तय करेगी।

इस एलबम में "ईशान" पर नौ गाने हैं और एक ट्रैक डिस्को किंग बप्पी लहिरी का भी है। इस एलबम में निखिल डिसूजा, रेमो घोष, देवप्रिय बनर्जी, राजीव संदारेनसन, कइजाद गेरदा और पवनी पांडे के ट्रैक हैं।

मां बनी 12 वर्षीय स्कूली छात्रा


लंदन: नीदरलैंड्स में एक 12 वर्षीय स्कूली छात्रा ने स्कूल ट्रिप के दौरान बच्ची को जन्म दिया। छात्रा और उसके परिजनों को इस बात का कोई अहसास ही नहीं था कि वह गर्भवती है।

स्थानीय अखबार 'टेलीग्राफ' में स्वास्थ्य कर्मियों के हवाले से कहा गया है कि उत्तरी नीदरलैंड्स के ग्रोनिनगेन में रहने वाली इस लड़की के गर्भवती होने के कोई बाहरी संकेत नहीं मिल रहे थे। जब पिछले सप्ताह यह छात्रा अपने सहपाठियों के साथ एक स्कूल ट्रिप पर थी तब अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा। उसके बाद शिक्षकों ने तत्काल आपातकालीन सेवा को इसकी सूचना दी। एंबुलेंसकर्मी जब वहां पहुंचे तो उन्होंने पाया कि छात्रा बच्चे को जन्म देने वाली है जिसके बाद छात्रा को पास की एक इमारत में ले जाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

थाईलैंड:बाढ़ का कहर, 15 की मौत, कई बेघर



बैंकॉक: देश के दक्षिणी भाग में आई बाढ़ में 15 लोगों की मौत और हजारों लोग के बेघर हो गये हैं। फिलहाल थाईलैंड ने अपने इकलौते विमानवाहक पोत को बचाव कार्य में लगा दिया है।

इससे बाढ़ में लगभग 10 लाख लोगों के घर जलमग्न हो गए हैं और लाखों लोगों का व्यवसाय चौपट हो गया है। इतना ही नहीं बाढ़ में लोग या तो बह गए हैं या फिर वे भूस्खलन में दब गए।

जहां पानी के बढ़ते स्तर के कारण दक्षिण भाग से सड़क और रेल संपर्क पूरी तरह कट गए हैं वहीं नौकाओं का चलना बंद होने के कारण थाईलैंड की खाड़ी और अंडमान सागर के पास स्थित द्वीप कट गए हैं।

शाइनी को बलात्कार मामले में 7 साल की सज़ा


मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा को मुंबई की एक फास्ट ट्रैक सत्र अदालत ने कल अपनी नौकरानी से बलात्कार के मामले में सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। मुकदमे के दौरान पीड़िता के अपने बयान से पलटने के बावजूद शाइनी को यह सजा सुनाई गई।

जज पी एम चैहान ने मुख्यत:एफआईआर को ही अपने फैसले का आधार बनाया। हालाकि नौकरानी ने बाद में अपना आरोप वापस ले लिया था। उसने अदालत को बताया था कि जिस महिला ने उसे शाइनी के घर नौकरी दिलाई थी, उसी के कहने पर उसने झूठी शिकायत दर्ज कराई थी और उसके साथ रेप की वह घटना दरअसल कभी हुई ही नहीं। मगर, जज ने उसके इस बयान को स्वीकार नहीं किया क्योंकि इसके पक्ष में झूठे सबूत दिए गए थे।

अदालत में जब फैसला सुनाया गया उस वक्त शाइनी अपनी पत्नी अनुपम के साथ मौजूद थे। 38 वर्षीय शाइनी ने गुलाबी रंग की कमीज और जींस पहन रखा था। एक पुलिसकर्मी के अनुसार जब न्यायाधीश ने फैसला सुनाया तो शाइनी की आँखों में आँसू आ गए।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York