Showing posts with label Production. Show all posts
Showing posts with label Production. Show all posts

Thursday, March 31, 2011

शाहरुख के "ईशान" का संगीत एलबम जारी



मुंबई: किंग खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की बनाई टीवी श्रृंखला "ईशान" ने कल नया संगीत एलबम जारी किया।

वाल्ट डिजनी टीवी इंटरनेशनल इंडिया के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक नताशा मल्होत्रा का कहना है कि "ईशान" भारतीय टीवी पर किशोरों के लिए स्थानीय तौर पर बनाया गया पहला संगीत नाटक है और पहली बार किसी टीवी शो के लिए संगीत एलबम जारी किया गया है जिसमें मूल ट्रैक हैं। इतना ही नहीं यह पहल मनोरंजन जगत में नए मानक तय करेगी।

इस एलबम में "ईशान" पर नौ गाने हैं और एक ट्रैक डिस्को किंग बप्पी लहिरी का भी है। इस एलबम में निखिल डिसूजा, रेमो घोष, देवप्रिय बनर्जी, राजीव संदारेनसन, कइजाद गेरदा और पवनी पांडे के ट्रैक हैं।

Wednesday, September 22, 2010

नेस्ले कंपनी का आर एंड डी सेंटर अब गुड़गांव में


भारतीय बाजार के ग्रोथ से प्रभावित स्विस एफएमसीजी कंपनी नेस्ले अब अपने उत्पादन के भारतीयकरण पर जोर दे रही है। इसलिये नेस्ले कंपनी अब भारत में अपना आर एंड डी सेंटर लगाने की तैयारी में है। 230 करोड़ के बजट वाला ये सेंटर गुड़गांव के नजदीक मानेसर में लगाया जाएगा। इस सेंटर में कंपनी कई तरह के फूड आइटम पर काम करेगी। नेस्ले के उत्पादों में मैगी नूडल्स के अलावा नेस्कैफे, किटकैट चॉकलेट महत्वपूर्ण हैं। जुलाई 2012 तक चालू होने वाले इस सेंटर की शुरूआत में 40 वैज्ञानिक और इंजीनियर काम करेंगे।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York