Showing posts with label Bullet Train. Show all posts
Showing posts with label Bullet Train. Show all posts

Sunday, July 24, 2011

चीन में ट्रेन दुर्घटना, 32 मरे, 100 घायल



बीजिंग: चीन में एक बुलेट ट्रेन के दो डिब्बे पुल से गिर जाने से कम से कम 32 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गए। यह घटना पूर्वी झेजियांग प्रांत में हुई।

सरकारी टेलीविजन ने बताया कि 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 100 अन्य को उपचार के लिए अस्पतालों में भेजा गया है।

अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बताया कि यह ट्रेन स्थानीय समय के अनुसार रात साढ़े आठ बजे झेजियांग में शुआनग्यू कस्बे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि तेज गति वाली ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद पुल से नीचे गिर गए।

Wednesday, October 27, 2010

चीन में चली 350 km/hour की स्पीड़ वाली ट्रेन



बीजिंग: पाँच सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों को विकसित करने की दिशा में बढ़ रहे चीन ने दो बुलेट ट्रेनों को शुरू किया है जिनकी रफ्तार 350 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इन ट्रेनों के शुरू होने के बाद 202 किलोमीटर की दूरी में लगने वाले 78 मिनट के समय के बजाय अब केवल 45 मिनट का ही समय लगता है। इन ट्रेनों को शंघाई और हांगजू के बीच चलाया जा रहा है जिससे इन शहरों के बीच की दूरी में लगने वाला समय घट कर आधा रह गया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York