Showing posts with label Train Accident. Show all posts
Showing posts with label Train Accident. Show all posts

Sunday, July 24, 2011

चीन में ट्रेन दुर्घटना, 32 मरे, 100 घायल



बीजिंग: चीन में एक बुलेट ट्रेन के दो डिब्बे पुल से गिर जाने से कम से कम 32 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गए। यह घटना पूर्वी झेजियांग प्रांत में हुई।

सरकारी टेलीविजन ने बताया कि 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 100 अन्य को उपचार के लिए अस्पतालों में भेजा गया है।

अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बताया कि यह ट्रेन स्थानीय समय के अनुसार रात साढ़े आठ बजे झेजियांग में शुआनग्यू कस्बे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि तेज गति वाली ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद पुल से नीचे गिर गए।

Saturday, October 2, 2010

दो ट्रेनों की जबरदस्त भिड़न्त, 34 मरे, कई घायल


इंडोनेशिया: इंडोनेशिया के मध्य जावा में क्षेत्र में आज सुबह हुई दो ट्रेनों की जबरदस्त भिड़न्त में 34 लोगों की मौत हो गयी और अन्य कई लोगों के घायल होने की खबर है घायलों को निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी रिंदांग कृष्णोपुत्रो का कहना है कि अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अभी कई लोग डिब्बों में फंसे हुए हैं।

पुलिस के अनुसार सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर हुए इस हादसे का कारण एक ट्रेन का प्लेटफार्म पर खड़ी दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मारना है। फिलहाल अधिकारियों की एक टीम हादसे की जगह पर भेजी गई है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York