Showing posts with label 23-06-2010. Show all posts
Showing posts with label 23-06-2010. Show all posts

Wednesday, June 23, 2010

सचिन बनेंगे वायु सेना कमांडर


नई दिल्ली- क्रिकेट की पिच पर सफलता के झंडे गाड़ने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अब जल्द ही "माननीय ग्रुप कैप्टन की उपाधि" से जाने जाएंगे। भारतीय वायु सेना ने रक्षा मंत्रालय के समक्ष सचिन को इस पद से सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा है।

"आईएएफ ने रक्षा मंत्रालय के आगे सचिन तेंदुलकर को ग्रुप कैप्टन के माननीय पद से सम्मानित करने का प्रस्तान रखा है। भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने कहा "हमने सुझाव भेज दिया है और मंत्रालय इस पर विचार कर रहा है," ।

मंत्रालय की स्वीकृति के बाद फाइल प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के पास भेजी जाएगी। और उसके बाद सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के अनुमोदन के लिए यह प्रस्ताव भेजा जाएगा।

: न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क

यूपी में तबादलों का दौर


उत्तर प्रदेश में इन दिनों आई पी एस अधिकारियों के तबादलों का दौर चल रहा है | LUCKNOW/लखनऊ : तबादले इस प्रकार हुए | सुलखान सिंह को 'ए डी जी ट्रेनिंग', वी.के गुप्ता को 'ए डी जी जेल', आई जी आलोक प्रसाद को 'प्रतिनियुक्ति विजिलेंस आफ़िसर' बनाया गया है ।

: न्यूज़लाइन ब्यूरो, लखनऊ

वॉरेन एंडरसन के पक्ष में हॉलीवुड


नई दिल्ली. हॉलीवुड फिल्म ‘भोपाल : अ प्रेयर फॉर रेन’ को यदि उसके मौजूदा स्वरूप में रिलीज कर दिया गया तो गैस पीड़ितों की वर्षों की जंग पर पानी फिर सकता है। गैस पीड़ित संगठनों का आरोप है कि फिल्म में यूनियन कार्बाइड और उसके पूर्व सीईओ वॉरेन एंडरसन की करतूतों को जायज ठहराया गया है। फिल्म दिसंबर में रिलीज होने की सम्भावना है।

फिल्म में वॉरेन एंडरसन की भूमिका को हॉलीवुड अभिनेता मार्टिन शीन ने निभाया है। भोपाल ग्रुप ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन की कार्यकर्ता रचना ढींगरा ने कहा, ‘फिल्म के निर्देशक, एंडरसन की भूमिका को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में कई तथ्यात्मक गलतियां की गई हैं।’ ढींगरा के समूह ने फिल्म के कलाकारों से मिलने की अनुमति देने और पटकथा में बदलाव करने की मांग की है।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

8 महीनो तक लेक्चरर से हुआ सामूहिक बलात्कार। पीडिता ने की आत्महत्या......


मेहसाणा। मेहसाणा जिले के कादी तालुका में 3 शिक्षकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई एक लैक्चरार ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कलोल प्राइमरी टीचर्स कालेज में कार्यरत 25 वर्षीय लैक्चरार से बलात्कार किया गया जिसके बाद उसने कलोल राज्य परिवहन बस डिपो में जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह अब भी बेहोशी की हालत में है। पुलिस को सुसाइड नोट मिला जिसमें तीन आरोपियों के नाम लिखे है |
उनके नाम - मुकेश पटेल (कादी के नरसिंहापुरा प्राइमरी स्कूल में टीचर), केतन ठाकर (कादी के पास बैंकोरा गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में टीचर) और दिनेश (विरामगम के पास सांचा के सरकारी प्राइमरी स्कूल में टीचर) सुसाइट नोट में लिखा है कि मुकेश ने महिला को पीटीसी में नौकरी दिलाई थी और वो आठ महीने पहले से ही उसके साथ यौन शोषण करने लग गया था। मुकेश के साथ-साथ उसके दो दोस्तों, केतन और दिनेश ने भी महिला से बलात्कार किया। उसने जब मुकेश से इसका विरोध किया तो वह उसकी न्यूड फोटो दुनिया को दिखाने का दबाव डालता था। पुलिस ने इस सिलसिले में केतन ठाकुर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया ।
: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

द्रौपदी बनेगी एंजेलिना



मुंबई। फिल्मकार प्रकाश झा राजनीति के बाद अब द्रौपदी की कहानी को लेकर फिल्म बनाना चाहते है। हालांकि इस फिल्म का ख्याल प्रकाश झा को दो साल पहले ही आ गया था। प्रकाश इसके लिए माधुरी दीक्षित को लीड रोल में लेना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। अब वह इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर बनाना चाहते है। इसके लिए प्रकाश झा ने हॉलीवुड के स्टार्स पर नजरे जमा रखी है। प्रकाश झा ने कहा, द्रौपदी में आकर्षक फीचर होने चाहिए, क्योंकि मेरी कहानी उसी पर आधारित है। मैं इस रोल के लिए एंजेलिना जोली को एप्रोच करूंगा। अगर वह फिल्म में काम करने के लिए राजी हो जाती है तो यह ऐसी पहली भारतीय फिल्म होगी जिसमें हॉलीवुड की कोई मेनस्ट्रीम एक्ट्रेस लीड रोल करेगी ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

ब्राजील: बाढ़ से 42 की मौत, सैकड़ों लापता


रिओ द जेनरो. पश्चिमोत्तर ब्राजील में लगातार कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश बाढ़ का रूप ले लिया है | बाढ़ से कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और करीब 600 लोग लापता हैं। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि एलागोएस और परनामबुको प्रांतों में तेज बारिश के बाद बाढ़ आ गई।

पानी के तेज बहाव ने नदी के एक बांध को भी धराशायी कर दिया। इस घटना के बाद 40 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गये हैं। एलागोएंस प्रांत में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और 607 लोग लापता हैं। इस प्रांत में करीब 26 हजार लोग बेघर हो गये। उधर परनामबुको में बाढ़ से 13 लोगों के मारे जाने की खबर है और 18 हजार लोग बेघर हो गये हैं।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

प्यार के आगे झुकी पंचायत


गाजियाबाद से 70 किलोमीटर दूर अमरगढ़ गांव की पंचायत ने एक सगोत्रिय जोड़े को साथ रहने की इजाज़त दे दी। भारतीय पंचायतों के इतिहास में ये 1 एतिहासिक फ़ैसला है । गांव में रहने वाले बबलू और गुडि़या ने प्रेम संबंधो के चलते परिवार के विरोध के ड़र से 15 दिन पहले गांव छोड़ दिया था। उनकी सबसे बड़ी परेशानी थी उनका गोत्र, एक होना।

फिर उनके परिवारों ने उन्हें दिल्ली से ढूंढ निकाला और कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने के लिए पंचायत के आगे पेश कर दिया, पहले तो पंचायत ने प्रेमी बबलू के परिवार से कहा कि वे गुडि़या के पिता को सवा लाख रुपये जुर्माना दें और गुडि़या की किसी अन्य युवक से शादी की जाए। लेकिन गुड़िया ने भरी पंचायत में किसी और से शादी ना करने का ऐलान कर दिया। उसका बेइंतहा प्यार देख पंचायत को उस पर दया आ गयी और दोनों को साथ रहने की इजाज़त दे दी साथ ही यह भी कहा की दोनों को गांव छोड़ना पड़ेगा।पंचायत ने दोनों के परिवारों को आदेश दिया कि लड़का-लड़की को वे पांच-पांच हज़ार रुपये अपनी ओर से दें। प्रेमी जोड़े ने परिवारों से पैसा लिया और हमेशा के लिए वह गांव छोड़ दिया और हमेशा के लिया एक-दूजे के हो गए ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

कुंए में गिरी बच्ची को बचाने में 4 ने जान दी। बरेली: अभी अभी

बरेली : भमोरा के त्रिकुनिया में खेलते हुअ 1 बच्ची कुएं में गिर गई , बच्ची को बचाने के लिये 5 लोग कुएं में उतरे, जिन में से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है | राहत और बचाव कार्य जारी है | इलाक़े में कोहराम। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर।

रिपोर्ट : न्यूज़लाइन ब्यूरो

वेश्या वृति का बाज़ार गर्म, पुलिस ठंडी


विगत कुछ महीनों से न्यूज़लाईन के प्रतिनिधियों द्वारा संबंधित थाने के अधिकारियों को ज़बर्दस्त तरीके से बढती हुई वेश्या वृत्ति के बारे में आगाह करने के बावजूद पुलिस के कान पर जूं तक नही रेंग रही है। सहारनपुर के अंदर वेश्या वृत्ति का धंधा इस कदर ज़ोर पकड़ चुका है, कि सभ्यजनों का सड़क पर निकलना तक दूभर हो गया है। स्थिती और गंभीर तब हो जाती है, जब वेश्याओं, उनके दलालों और उनके ग्राहकों में रुपये पैसे के लेन देन को लेकर सड़कों पर ही तमाशे होने शुरु हो जाते हैं।

ऐसा ही एक मामला कल देर रात सहारनपुर रोडवेज़ पुलिस चौकी से मात्र 20 कदम की दूरी पर देखने को मिला जब वेश्याओं-ग्राहकों के बीच काफ़ी देर तक जमकर संघर्ष हुआ, इस दौरान जम कर भद्दी भद्दी गालियों का आदान प्रदान होता रहा लेकिन वहां पर मौजूद पुलिस कर्मी कोई भी कार्यवाही करने में बेबस और लाचार से खड़े रहे। इस संवाददाता द्वारा एक व्यक्ति से बात करने पर मालूम पड़ा कि हर थाने में वेश्या वृत्ति से होने वाली आमदनी का एक हिस्सा थानेदार को पहुंचाया जाता है।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

जोधपुर:अब आईआईटी के छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा कानपुर



राजस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी) के छात्रों को अब शिक्षा प्राप्त करनें के लिये कानपुर नहीं जाना पड़ेगा।जुलाई से प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र से वे कानपुर में नहीं, बल्कि जोधपुर में शिक्षा प्राप्त करेंगे। राज्य सरकार ने उनकी पढ़ाई के लिए भवन और हॉस्टल की व्यवस्था जोधपुर में ही कर ली है और संस्थान के लिए अपने परिसर में जमीन का आबंटन कर दिया है।केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के मुताबिक जुलाई से एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज की क्लास कैंपस में चलेंगी।जोधपुर के इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (एम्स) में छात्रों और प्राध्यापकों के लिए अस्थायी छात्रावास की व्यवस्था कर दी है।जो आईआईटी के अपने कैंपस में स्थानांतरित होने तक जारी रहेगी।जोधपुर में ही एम्स भी स्थापित किया जा रहा है। एम्स के छात्रों और फेकल्टी के लिए आवासीय व्यवस्था तैयार हो गई लेकिन अभी पढ़ाई के लिए कक्षाएं और प्रयोगशाला का निर्माण हो रहा है।राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सहयोग से आजाद ने एम्स की प्रयोगशालाओं और कक्षाओं के लिए भवन तैयार होने तक आवास उपयोग करने की अनुमति आईआईटी को दी है। साथ ही जोधपुर जिला के करवड़ गांव के पास आईआईटी के लिए जगह आवंटित कर दी गई है, जहां जल्दी ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि केन्द्र सरकार जल्दी ही निर्माण कार्य के लिए आवंटित धन को जारी करेगी।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York