Showing posts with label "Newsline National News" Newsline SMS Alerts. Show all posts
Showing posts with label "Newsline National News" Newsline SMS Alerts. Show all posts

Saturday, July 3, 2010

सिंगापुर में फ़ंसी भारतीय लड़कियों पर वेश्यावृत्ति का दबाव


एक मां हरविंदर कौर (काल्पनिक नाम) ने अपनी बेटी और उसकी सहेली की सलामती के लिये पंजाब सरकार और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। उन्होने बताया कि उनकी बेटी 23 साल की अमनदीप (काल्पनिक नाम) और उसकी दोस्त किरण (काल्पनिक नाम) को एक डान्सिंग ग्रुप में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था, जिसके बाद वे दोनों सिंगापुर गईं, जिसके लिए ट्रैवल एजेंट ने उनसे 1,50,000 रुपये लिए थे। जसविंदर ने कहा कि उनके सिंगापुर पहुंचने के कुछ दिन बाद मेरी बेटी ने फोन पर बताया कि उनका मालिक उन पर वेश्यावृत्ति करने के लिए दबाव बना रहा है। वह बहुत डरी हुई थीं और वापस घर लौटना चाहती थीं। हरविंदर ने ट्रैवल एजेंट से संपर्क किया, तो उसने बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए 2,00,000 रुपये और मांगे। उन्होंने कहा कि मेरी मदद के लिए कोई नहीं है और मेरे पास उन्हें देने के लिए पैसा भी नहीं है। उन्होंने लोक भलाई पार्टी (एलबीपी) की मदद से ट्रैवल एजेंट के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है। एलबीपी विदेशों में फंसे लोगों को बचाने के लिए काम करती है। वहां के अध्यक्ष बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि पंजाबी लड़कियों से बाहर जबरन वेश्यावृत्ति कराए जाने का यह अकेला मामला नहीं, ऐसे बहुत से लोग इस मुसीबत से गुजर रहे हैं। यहां ट्रैवल एजेंट्स का मजबूत गठजोड़ है जो लड़कियों से अच्छी नौकरी के वादे कर उन्हें विदेश पहुंचाकर उनसे वेश्यावृत्ति कराते हैं।

Tuesday, June 29, 2010

टूटी उम्मीद, कम नहीं होंगे पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम


भारत की जनता आस लगाए बैठी थी कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्वदेश लौट कर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें कम कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के विमान में दिये गये बयान के बाद भारतवासियों को निराशा की हाथ लगी है ।


प्रधानमंत्री ने अपने विशेष विमान में पत्रकारों से बात करते हुए साफ किया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करना जरूरी था । उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में लंबे समय से सब्सिडी दी जा रही है । जिसका हमारे देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ रहा है ।

प्रधानमंत्री जी-20 सम्मेलन में शिरकत करने के बाद भारत लौट रहे हैं । उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमतों पर सरकार का नियंत्रण अब खत्म हो चुका है । इसी तर्ज पर जल्दी ही डीजल की कीमतों को भी फ्री कर दिया जाएगा ।

तेल कंपनियां काफी समय से सरकार पर दबाव डाल रही थी कि वो पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाए । तेल कंपनियों को 115 करोड़ रुपये का घाटा प्रतिदिन हो रहा था । अभी तेल कीमतें बढ़ाने के बाद भी कंपनियों को 53,000 करोड़ का घाटा होगा । हांलाकि डीजल को डिरेगुलेट नहीं किया गया है लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहा कि उसे भी जल्दी डिरेगुलेट कर दिया जाएगा ।

दूसरी ओर, वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी पहले ही कह चुके हैं कि पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी का अल्पावधि में महंगाई पर जरूर असर होगा, लेकिन जुलाई के मध्य से कीमतों का दबाव कम होने लगेगा।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़ :

Saturday, June 26, 2010

मेरा भारत महान, 91 साल बाद मिला शहीद का दर्जा


अमृतसर. - हमारे देश भारत में कोई भी काम पूरा होने में अर्सों लग जाते हैं । हमारे देश में एक ही रिवाज चलता है, सरकारें बदल जाती हैं, फ़ैसले अटक जाते हैं । देश कि इस दयनीय स्थिति को देखकर लोग यही कहते हैं कि "भगवान ही है जो इस देश को चला रहा है, ये सरकारों के बस का काम नहीं है" । सरकारी लेटलतीफी का ताजा उदाहरण अमृतसर का है जहां पर जलियांवाला बाग कांड के शहीदों को 91 साल बाद अधिकृत रूप से शहीद का दर्जा नसीब हुआ है ।

13 अप्रैल 1919 को बैसाखी वाले दिन शहीद हुए लोगों को स्वतंत्रता सेनानी मानने के लिए सरकार को तीस साल लग गए। लंबी लड़ाई के बाद शहीदों के परिजनों को शुक्रवार को सर्टिफिकेट जारी कर सम्मान से नवाजा गया। इस कांड में अमृतसर समेत देश के अन्य हिस्सों के सैकड़ों लोग ब्रिटिश हुकूमत की गोलियों का शिकार हुए थे। उस दौरान जो सूची तैयार हुई उसी में मामला उलझकर रह गया। 2000 के बाद मामले ने तूल पकड़ा और केंद्र सरकार ने 19 दिसंबर 2008 को शहीदों को स्वतंत्रता सेनानी माना।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

Friday, June 25, 2010

आडवाणी ने हिटलर से की इंदिरा की तुलना


नई दिल्ली - भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने इंदिरा गांधी की तुलना हिटलर से की है। उन्होंने आज अपने ब्लॉग पर लिखा है कि तानाशाह बनने की हिटलर की कार्यपद्धति को इंदिरा गांधी ने अपनाया था ।

उन्होंने लिखा है कि मुझे हिटलर और इंदिरा में हतप्रभ कर देने वाली समानता नजर आई। तानाशाह बनने के लिए हिटलर ने जो कार्यपद्धति अपनाई, भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए इंदिरा उसी के नक्शेकदम पर चलीं। उन्होंने लिखा है कि हर दिन इंदिरा और उनके सहयोगी दोहराते थे कि उन्होंने जो कुछ किया, संविधान के दायरे में किया। विपक्ष और पश्चिमी प्रेस ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है ।

आडवाणी के अनुसार, न तो हिटलर के लिए विपक्ष का कोई महत्व था और न ही इंदिरा के लिए। वे लोग विपक्ष को ‘‘मेजॉरिटी की इच्छाओं का दमन करने की चाह रखने वाले माइनोरिटी’’ कहते नहीं थके ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

मंत्री जी पर, हत्या के लिये उकसाने का आरोप


ग्वालियर - बुधवार को हुए बेलागांव गोलीकांड में पुलिस ने आख़िरकार, 16 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज कर ही ली। पुलिस ने स्वास्थ्य मंत्री अनूप मिश्रा के बेटे, दो भाइयों, ममेरे भाई व साले के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास समेत विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया है। वहीं मंत्री के खिलाफ भी हत्या की साजिश रचने के आरोप की जांच की जा रही है।

मृतक के भाई द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्री अनूप मिश्रा ने अपने साले को फोन पर सभी विरोधियों को खींच कर मारने के लिए उकसाया था। एएसपी मनोहर वर्मा ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक के भाई माखन की रिपोर्ट पर अनूप मिश्रा के बेटे, भाई और साले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

साथ ही साथ, स्वास्थ्य मंत्री का नाम भी साजिश रचने में लिखाया गया है। बेला गांव में आईपीएस कॉलेज की बाउंड्रीवॉल के विवाद को लेकर पुलिस ने मृतक भीकम सिंह कुशवाह के भाई माखन की रिपोर्ट पर अनूप मिश्रा के बेटे अश्विनी मिश्रा, ममेरे भाई दीपक वाजपेयी, भाई अजय, अभय मिश्रा व साले योगेश शर्मा के खिलाफ धारा 302, 307, 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया है। मंत्री के खिलाफ धारा 120बी के तहत लगे आरोप की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, दीपक वाजपेयी ने मौके पर ललकारते हुए कहा कि मंत्रीजी से फोन पर बात हो गई है, उन्होंने विरोध करने वालों को खींचकर मारने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विरोध कर रहे भीकम को मंत्री के भाई व साथी सौ मीटर दूर घसीटकर ले गए और फिर मंत्री के बेटे अश्विनी ने माउजर से गोली चला दी जो भीकम के सिर में लगी। दीपक वाजपेयी व योगेश शर्मा ने भी बंदूकों से गोलियां चलाईं जो मलखान कुशवाह, रुक्मिणी, उर्मिला व सरोज को हाथ, पैर व आंख के पास लगीं।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

Wednesday, June 23, 2010

जोधपुर:अब आईआईटी के छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा कानपुर



राजस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी) के छात्रों को अब शिक्षा प्राप्त करनें के लिये कानपुर नहीं जाना पड़ेगा।जुलाई से प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र से वे कानपुर में नहीं, बल्कि जोधपुर में शिक्षा प्राप्त करेंगे। राज्य सरकार ने उनकी पढ़ाई के लिए भवन और हॉस्टल की व्यवस्था जोधपुर में ही कर ली है और संस्थान के लिए अपने परिसर में जमीन का आबंटन कर दिया है।केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के मुताबिक जुलाई से एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज की क्लास कैंपस में चलेंगी।जोधपुर के इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (एम्स) में छात्रों और प्राध्यापकों के लिए अस्थायी छात्रावास की व्यवस्था कर दी है।जो आईआईटी के अपने कैंपस में स्थानांतरित होने तक जारी रहेगी।जोधपुर में ही एम्स भी स्थापित किया जा रहा है। एम्स के छात्रों और फेकल्टी के लिए आवासीय व्यवस्था तैयार हो गई लेकिन अभी पढ़ाई के लिए कक्षाएं और प्रयोगशाला का निर्माण हो रहा है।राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सहयोग से आजाद ने एम्स की प्रयोगशालाओं और कक्षाओं के लिए भवन तैयार होने तक आवास उपयोग करने की अनुमति आईआईटी को दी है। साथ ही जोधपुर जिला के करवड़ गांव के पास आईआईटी के लिए जगह आवंटित कर दी गई है, जहां जल्दी ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि केन्द्र सरकार जल्दी ही निर्माण कार्य के लिए आवंटित धन को जारी करेगी।

Saturday, June 19, 2010

युवती का एमएमएस बनाया, सीईओ दाग़दार


जयपुर. विधायकपुरी इलाके में एक प्राइवेट कंपनी के सीईओ ने एक युवती को मैनेजर के पद पर नौकरी पर रखा | फिर उसका एमएमएस बना डाला, और उसको ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी प्रकार, युवती ने घटना के तीन दिन बाद हिम्मत जुटाकर, विधायकपुरी थाने में सीईओ के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार आगरा निवासी युवती ने रिपोर्ट में बताया है कि रेलवे स्टेशन पुलिया के पास स्थित फतेह सिंह मार्केट में "जॉब ऑन द स्पॉट" 'कंपनी' के सीईओ विजय राठौड़ ने 15 जून को उसे मैनेजर के पद पर नियुक्त किया था। फिर उसी दिन बाथरूम में उसका एमएमएस बना लिया। अगले दिन राठौड़ ने उसे केबिन में बुलाया और एमएमएस दिखाया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म का प्रयास भी किया।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York