Showing posts with label 25-06-2010. Show all posts
Showing posts with label 25-06-2010. Show all posts

Friday, June 25, 2010

मेरठ में सरे-शाम लूट


यूपी पुलिस पर मुख्यमंत्री की लताड़ पड़्ने के बावजूद प्रदेश में लूट-क़त्ल जैसी वारदातें रुकने के बजाए दिनों-दिन बढ़्ने पर हैं | उत्तर प्रदेश में क्राइम ग्राफ़, मौसम के तापमान के साथ-साथ बढ़ रहा है ।

मेरठ : थाना जानी इलाक़े में गंग नहर के नज़दीक़ वोडाफ़ोन के डीलर से बाइक सवार बदमाशों ने सरे शाम 74 हज़ार रूपये लूटे | घटना को अंजाम देकर, लुटेरे फ़रार ।

रिपोर्ट : किशोर/मुकेश गुप्ता, न्यूज़लाइन मेरठ ब्यूरो

आडवाणी ने हिटलर से की इंदिरा की तुलना


नई दिल्ली - भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने इंदिरा गांधी की तुलना हिटलर से की है। उन्होंने आज अपने ब्लॉग पर लिखा है कि तानाशाह बनने की हिटलर की कार्यपद्धति को इंदिरा गांधी ने अपनाया था ।

उन्होंने लिखा है कि मुझे हिटलर और इंदिरा में हतप्रभ कर देने वाली समानता नजर आई। तानाशाह बनने के लिए हिटलर ने जो कार्यपद्धति अपनाई, भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए इंदिरा उसी के नक्शेकदम पर चलीं। उन्होंने लिखा है कि हर दिन इंदिरा और उनके सहयोगी दोहराते थे कि उन्होंने जो कुछ किया, संविधान के दायरे में किया। विपक्ष और पश्चिमी प्रेस ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है ।

आडवाणी के अनुसार, न तो हिटलर के लिए विपक्ष का कोई महत्व था और न ही इंदिरा के लिए। वे लोग विपक्ष को ‘‘मेजॉरिटी की इच्छाओं का दमन करने की चाह रखने वाले माइनोरिटी’’ कहते नहीं थके ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

पुलिस का तांडव, लोगों को घर से निकाल कर पीटा


आज फिर ख़ाकी दाग़दार हो गई । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने दिया अपनी हैवानियत का सबूत ।

बुलन्द्शहर : सिटी कोतवाली के गांव दम्हेडा में कब्रिस्तान के पास बंजर पडी ज़मीन की पैमाइश के लिये प्रशासनिक टीम पहुंची । प्रशासन की टीम को पैमाइश करता देख मौक़े पर मौजूद 2 महिलाओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया | महिलाओ द्वारा पैमाइश का विरोध करने पर, यूपी पुलिस ने ख़ूब नंगा नाच दिखाया | पुलिस ने महिलाओं को जमकर पीटा । महिलाओं की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया । फिर जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने लोगों को घरों से निकाल-निकाल कर, जमकर लाठियां बरसाईं । अब फ़िलहाल, तनाव की स्थिति बनी हुई है, और मौक़े पर फ़ोर्स तैनात है |

: रिपोर्ट : कपिल सिंह, न्यूज़लाइन बुलन्द्शहर ब्यूरो

ममता बनर्जी की मौजूदगी में होगा पेट्रोल के दाम पर फैसला


नई दिल्ली. पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों को नियंत्रण मुक्त करने के लिए बने मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह (ईजीओएम) की शुक्रवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में इस बार रेल मंत्री ममता बनर्जी और कृषि मंत्री शरद पवार के भाग लेने की पूरी संभावना है। ग़ौरतलब है कि, ये दोनों नेता पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों को नियंत्रण मुक्त किए जाने की नीति का सिद्धांतत: विरोध कर रहे हैं ।

दोनों नेताओं के पिछली बैठक में नहीं आने से कोई फैसला नहीं हो पाया था। बंगाल के निकाय चुनावों में जीत दर्ज करा चुकीं ममता के सामने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की चुनौती है। इसलिए शुक्रवार को होनी वाली बैठक से पहले ममता बनर्जी ने बुधवार शाम को पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा से मुलाकात कर पेट्रोलियम पदाथरें को नियंत्रण मुक्त करने की नीति और उनके दामों में बढ़ोतरी करने के नफा-नुकसान के गणित को समझने की कोशिश की। ममता का मत है कि पेट्रोलियम पदार्थो को पूरी तरह नियंत्रण मुक्त नहीं किया जाना चाहिए। संभावना है कि शुक्रवार दोपहर को होने वाली बैठक से पहले वह वित मंत्री और ईजीओएम के अध्यक्ष प्रणब मुखर्जी से भी मिलेंगी ।

वैसे स्थानीय चुनाव में जीतने के बाद ममता बनर्जी ने सरकारी कंपनियों कोल इंडिया और हिंदुस्तान कॉपर में सरकारी भागीदारी कम करने के फैसले पर अड़ंगा नहीं लगाया था। ऐसे में यूपीए सरकार के नेतृत्व चाह रहा है कि ममता बनर्जी इस नीति की जरूरत को भी समझें और सरकार को आगे बढ़ने दें। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि पेट्रोलियम पदार्थो के दाम नियंत्रण मुक्त किए जाने से तेल कंपनियों का घाटा पांच हजार करोड़ रुपए तक कम हो सकता है। उधर, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस मसले पर ममता और शरद पवार को मनाने का सारा दारोमदार प्रणब दा पर छोड़ कर शुक्रवार को कनाडा रवाना हो रहे हैं ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

मंत्री जी पर, हत्या के लिये उकसाने का आरोप


ग्वालियर - बुधवार को हुए बेलागांव गोलीकांड में पुलिस ने आख़िरकार, 16 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज कर ही ली। पुलिस ने स्वास्थ्य मंत्री अनूप मिश्रा के बेटे, दो भाइयों, ममेरे भाई व साले के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास समेत विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया है। वहीं मंत्री के खिलाफ भी हत्या की साजिश रचने के आरोप की जांच की जा रही है।

मृतक के भाई द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्री अनूप मिश्रा ने अपने साले को फोन पर सभी विरोधियों को खींच कर मारने के लिए उकसाया था। एएसपी मनोहर वर्मा ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक के भाई माखन की रिपोर्ट पर अनूप मिश्रा के बेटे, भाई और साले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

साथ ही साथ, स्वास्थ्य मंत्री का नाम भी साजिश रचने में लिखाया गया है। बेला गांव में आईपीएस कॉलेज की बाउंड्रीवॉल के विवाद को लेकर पुलिस ने मृतक भीकम सिंह कुशवाह के भाई माखन की रिपोर्ट पर अनूप मिश्रा के बेटे अश्विनी मिश्रा, ममेरे भाई दीपक वाजपेयी, भाई अजय, अभय मिश्रा व साले योगेश शर्मा के खिलाफ धारा 302, 307, 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया है। मंत्री के खिलाफ धारा 120बी के तहत लगे आरोप की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, दीपक वाजपेयी ने मौके पर ललकारते हुए कहा कि मंत्रीजी से फोन पर बात हो गई है, उन्होंने विरोध करने वालों को खींचकर मारने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विरोध कर रहे भीकम को मंत्री के भाई व साथी सौ मीटर दूर घसीटकर ले गए और फिर मंत्री के बेटे अश्विनी ने माउजर से गोली चला दी जो भीकम के सिर में लगी। दीपक वाजपेयी व योगेश शर्मा ने भी बंदूकों से गोलियां चलाईं जो मलखान कुशवाह, रुक्मिणी, उर्मिला व सरोज को हाथ, पैर व आंख के पास लगीं।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बैटन पहुंची भारत


अमृतसर - कॉमनवेल्थ गेम्स दिल्ली-2010 की क्वींस बैटन मशाल वाघा बार्डर के जरिए भारत पहुंच गई हैं । भारतवासी अपनी पलकें बिछाए मशाल का इंतज़ार कर रहे थे और इसके मुताबिक़ क्वींस बैटन मशाल का ज़ोरदार स्वागत भी किया गया । इस मशाल को सुशील कलमाडी को सौंपा गया ।

अमृतसर के लोग इस मशाल का उनकी धरती पर पहुंचना बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। यही कारण है कि नगर में देश के विभिन्न हिस्सों से मंत्री, नेता व खिलाड़ी पहुंच थे।कल देर शाम विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर अमृतसर पहुंचीं। इस मौके पर परनीत कौर ने कहा कि भारत और पाक के बीच संबंध बेहतर करने में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

19वीं राष्ट्रमंडल खेलों की मशाल का पाकिस्तान से अटारी के रास्ते भारत में प्रवेश हुआ । सुबह 9.30 बजे राष्ट्रमंडल खेलों की मशाल पाकिस्तान से अटारी सरहद से अमृतसर पहुंची। अमृतसर पहुंचने पर सेना के बैंड की ओर से देश भक्ति की धुनों से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मशाल को भारतीय ओलपिंक एसोसिएशन के प्रधान और सांसद सुरेश कलमाड़ी की ओर से भारत और पंजाब के प्रसिद्ध खिलाड़ियों के सुपर्द कर दिया गया। यह खिलाड़ी क्वींस बैटन को अमृतसर में लेकर आएंगे और यहां के प्रमुख मार्गो और स्थानों पर आम जनता को देखने के लिए लाया जाएगा । इस अवसर पर पंजाब और हरियाणा के कलाकारों की ओर से सभ्याचारक कार्यक्रम भी पेश किया गया।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

औषधालयों की बिगड़ती स्थिति


बिलासपुर: खस्ताहाल नगर निगम के औषधालयों में दवा बांटने के लिए पैसे नहीं हैं, पर डाक्टर, कम्पाउंडर व अन्य कर्मचारियों के वेतन पर प्रति वर्ष 37 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। नगर निगम के कुछ चिकित्सकों के विषय में आम शिकायत मिली कि वे अस्पताल में कम प्रायवेट प्रेक्टिस में अधिक तत्पर रहते हैं। निगम के चिकित्सकों ने कुदुदंड, चांटीडीह चौक व चुचुहियापारा में प्रायवेट क्लीनिक खोल रखे हैं। निगम के औषधालयों के सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तथा शाम को 4.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुलने का समय निर्धारित किया गया है।मुंगेली नाका स्थित स्वर्गीय शिवबख्श राय स्मृति होम्योपैथिक चिकित्सालय में एक व्यक्ति १२ से पहले ही सोते हुए मिला, जबकि शाम को अस्पताल बंद था मेलापारा चांटीडीह में नगर आयुर्वेदिक औषधालय के लिए नगर निगम ने पक्की बिल्डिंग बनाई है। यहां के चिकित्सक डा. अश्विनी शुक्ला का डेढ़ वर्ष पूर्व निधन हो गया, और प्यून गौरीशंकर अस्पताल का संचालन कर रहा है। मौके पर बंद मिले औषधालयों में दवाओं की कमी की भी कमी है। अब राज्य शासन द्वारा निगम के औषधालयों की खामियों को सुधार कर स्टाफ सहित चिकित्सा विभाग को सौंपने के प्रस्ताव पर विचार चल रहा है। सोचने वाली बात यह है कि जब पर्याप्त सुविधा ही नहीं है, तो कर्मचारियों को बैठे बिठाए वेतन देने का क्या औचित्य है?

महिला व बाल विकास विभाग का बच्चों को तोहफा


नई दिल्ली: अब महिला व बाल विकास विभाग ने बाल अपराध रोकथाम विधेयक तैयार किया है। जिसके लिये केंद्र सरकार इसके लिए कानून ला रही है। फिलहाल यह कानून मंत्रालय के पास विचाराधीन है। जहां 18 साल से कम उम्र की लड़की से यौन संबंध बनाना दुष्कृत्य माना जाएगा वहीं अनुशासन के नाम पर बच्चे की पिटाई से 14 साल तक की जेल हो सकती है। यही नहीं बाल अपराधियों की न्यूनतम उम्र को भी सात साल से बढ़ाकर 12 साल करने का प्रस्ताव है जिसके चलते 12 साल से कम उम्र के बच्चों के अपराधों को मान्य नहीं किया जाएगा। इस प्रस्ताव में मासूमियत की आयु सीमा भी 12 से बढ़ाकर 15 साल की जानी है, इसका मतलब यह हुआ कि 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं जानते कि उनके द्वारा किए जा रहे काम का अंजाम क्या होगा। बच्चों से भीख मंगवाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की सिफारिश की गई है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York