Showing posts with label 19-06-2010. Show all posts
Showing posts with label 19-06-2010. Show all posts

Sunday, June 20, 2010

रोमांचक मैच में पाकिस्तान पर, भारत की जीत


दाम्बुला।। एशिया कप के बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 268 रन की चुनौती दी थी। जवाब में भारत ने 7 विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया। आखिरी ओवरों में रैना ने जबर्दस्त बैटिंग की लेकिन वह 34 रन बनाकर आउट हो गए। आखिर में भज्जी ने छक्का मारकर मैच को भारत की झोली में डाल दिया।

भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। इसी स्कोर पर वीरेंद्र सहवाग के रूप में भारत को पहला झटका लगा। सहवाग ने 32 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 10 रन बनाए।

इसके बाद विराट कोहली गंभीर का साथ देने मैदान में उतरे। 18वें ओवर में कोहली सईद अजमल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 18रनों की पारी खेली। गंभीर और उनके बीच दूसरे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई |

कोहली के बाद गंभीर का साथ देने आए कप्तान धोनी ने सूझबूझ कर बल्लेबाजी की। 35 वें ओवर में शोएब अख्तर की गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने अपना अर्द्धशतक पूरा किया। मैच ने अचानक यहां पर पलटा खाया और धोनी (56), गंभीर (83), रोहित शर्मा (22)और जडेजा (6)रन बनाकर आउट हो गए थे । लेकिन फिर, आख़िरकार रैना और भज्जी की चमतकारी पारियों की बदौलत भारत ने मैच पर अपना क़बज़ा कर लिया ।

इससे पहले सलमान बट (74 रन)की जुझारू पारी के बाद कामरान अकमल की ताबड़तोड़ फिफ्टी की बौदलत पाकिस्तान ने एशिया कप में भारत को 268 रनों का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान की पूरी टीम 49.3 ओवर में 267 रन पर सिमट गई थी ।

: न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क

Saturday, June 19, 2010

नाटी दुल्हन देख मंडप से भागा दूल्हा


मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के जिगना क्षेत्न में एक विवाह समारोह से नाटी दुल्हन को देख मंडप से दूल्हा फरार हो गया । गाजीपुर गांव में कद में छोटी दुल्हन को देख विवाह समारोह से दूल्हा भाग गया। इसके बाद समझा बुझाकर किसी तरह दूल्हे को शादी के लिए तैयार तो कर लिया गया लेकिन उसकी इस हरकत से दुल्हन नाराज हो गई और उसने शादी करने से मना कर दिया ।

घटनाक्रम के बाद लड़की वालों ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया। मामले की सूचना पर पुलिस के आने के बाद ही बारातियों को छोड़ा गया। दूल्हे की करतूत के बाद बारात को दुल्हन के बगैर ही बैरंग लौटना पड़ा।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

सेक्स रैकेट का भंडाफोड


जम्मू. जम्मू के भटिंडी क्षेत्र में आज एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें पुलिस ने पांच लड़कियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है ।

अधिकारियों के मुताबिक, खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम शहर के भटिंडी क्षेत्र में स्थित एक घर में छापा मारा था, जहां से तीन युवक, चार सेक्सवर्कर और एक महिला दलाल की गिरफ्तारी हुई ।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़ी गई दो लड़कियां हिमांचल प्रदेश के हमीरपुर की रहने वाली हैं जबकि एक प. बंगाल के हुबली से है और दो जम्मू के नगरोटा और अखनूर से हैं। पकड़े गए युवक जम्मू डिविजन के रहने वाले हैं। इनके नाम संदीप मगोतरा, विजय शर्मा और राजीव कुमार बताया जा रहा है। इन सबके खिलाफ त्रिकुटा नगर पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया गया है ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

6 रेलवे अधिकारी सस्पेंड


पटना।। बिहार के मुंगेर जिले में रेलवे टिकट के फ़र्ज़ीवाडे का मामला सामने आया है। इस मामले में 6 रेलवे अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सूचना के मुताबिक़, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारियों को शुक्रवार रात सस्पेंड किया गया।

अधिकारी ने कहा, 'जाली रेलवे टिकटों के फजीर्वाड़े में ये अधिकारी शामिल थे और उन्हें इससे 15,000 रुपये हर महीने मिलते थे।' रेलवे सूत्रों के मुताबिक बुकिंग क्लर्क अजीत कुमार से पूछताछ के दौरान जाली टिकटों के धंधे में रेलवे अधिकारियों की संलिप्तता का पता चला। अजीत को 29 मई को मुंगेर जिले से गिरफ्तार किया गया था।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

6 नक्सली पकडे गए

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने शनिवार को फोन पर सूचना दी कि जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मासूर पिपली गांव के करीब सीमा सुरक्षा बल और जिला पुलिस बल के संयुक्त दल ने छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम बड़गांव थाना क्षेत्र से सीमा सुरक्षा बल और जिला पुलिस बल का संयुक्त दल गश्त के लिए रवना हुआ था। गश्त के दौरान पुलिस दल को सूचना मिली कि कुछ नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस दल मासूर पिपली गांव के लिए रवाना हुआ और नक्सली सदस्यों को घेर लिया।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

पति कहता था, दूसरों के साथ करो सेक्स


इधर ये भी....

"पति कहता था, दूसरों के साथ करो सेक्स"

खंडवा : पति की प्रताड़ना, मंत्री सहित प्रभावी लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव और ससुराल पक्ष पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाने वाली अनीता भालेराव की शिकायत पर आखिर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ही ली।

कोतवाली थाने में दर्ज रिपोर्ट में एक मंत्री की गैस कंपनी के कर्मचारी और अनीता के पति बिंसू भालेराव सहित पिता नत्थू और मां शांताबाई को आरोपी बनाया गया है। अनीता बुधवार रात 9.45 बजे कोतवाली थाने पहुंची थी ।

यहां बिंसू और उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने अनीता के बयान लिए। एसपी हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि अनीता के पति और सास, ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है |

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

पाक: ड्रोन हमले में 12 आतकंवादी ढेर


इस्लामाबाद. पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा से लगते पश्चिमोत्तर वजीरिस्तान क्षेत्न में अमरीकी ड्रोन विमानों द्वारा आज किये गए दो मिसाइल हमलों में 12 आतंकवादी मारे गए। खुफिया अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन विमान ने वजीरिस्तान के मुख्य नगर मिरानशाह से 25 किलोमीटर पूर्व में स्थित सोखेल गांव में एक मकान को अपना निशाना बनाया।

एक खुफिया अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि तालिबान और अलकायदा के शरणस्थली माने जा रहे इस मकान पर किये गए हमले में 12 आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। एक अन्य खुफिया अधिकारी ने भी हमले में मारे गए आतंकवादियों की संख्या की पुष्टि की।

उसी क्षेत्न के एक निवासी मोहम्मद रफीक ने रायटर को बताया कि उसने 11 शव देखे हैं। इस हमले में मारे गए लोगों की राष्ट्रीयता का अभी पता नहीं चल पाया है। यह मिसाइल हमला अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए अमरीका के विशेष दूत रिचर्ड हालब्रुक के बातचीत के लिए इस्लामबाद पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद हुआ। यह बातचीत गत मार्च में शुरू की गई पाकिस्तान-अमरीका सामरिक वार्ता का हिस्सा है।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

कोसी बाढ़ राहत लौटाना नीतीश की चुनावी नौटंकी : कांग्रेस

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कोसी बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए दी गयी राशि को गुजरात सरकार को लौटाए जाने को कांग्रेस ने चुनावी नौटंकी करार दिया है ।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी पर लिखी गयी पुस्तक इंस्पायरिंग थाट आफ सोनिया गांधी का लोकार्पण करने पहुंचे केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सुबोध कांत सहाय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस कदम को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश के बीच की चुनावी नौटंकी करार दिया है ।

सहाय ने बिहार सरकार पर कोसी बाढ़ पीडि़तों के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी गयी राशि को भी ठीक ढंग से खर्च नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार ने उक्त राशि कहां खर्च की वह जमीं पर कहीं नहीं दिखता।

उन्होंने कहा कि अब जबकि चुनाव का समय नज़दीक आ रहा है तो भाजपा और जदयू को यह समझ में आ रहा है कि उनका वोट बैंक गड़बडा़ रहा है ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

भोपाल कांड में कानूनी विकल्प तलाश रहा जीओएम


भारत सरकार का मंत्री समूह भोपाल गैस हादसे के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी विकल्प तलाश रहा है. जीओएम की लगातार दूसरे दिन शनिवार को बैठक हुई, जिसमें खास तौर पर कानूनी पेंच पर विचार किया गया. सोमवार को रिपोर्ट सौंपी जानी है |

मध्य प्रदेश की अदालत ने 7 जून को भोपाल कांड में फैसला सुनाया था, जिसमें आरोपियों को सिर्फ दो साल की सजा मिली थी. इस फैसले पर असंतोष बढ़ने के बाद भारत सरकार ने मंत्री समूह यानी "जीओएम" का गठन किया था. इसमें 9 मंत्री शामिल हैं.इसकी पहली बैठक शुक्रवार को हुई |

जीओएम की अध्यक्षता कर रहे गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, "हमने अदालत के फैसले के बाद सभी कानूनी पक्षों और कानूनी विकल्पों पर विचार विमर्श किया है. हमने सभी पक्षों की बात सुनी है और हम(जीओएम) एक आम सहमति की ओर बढ़ रहे हैं | हालांकि उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी देने से परहेज़ किया |

अन्य मुद्दों के अलावा जीओएम इस बात पर भी विचार कर रहा है कि 1984 के गैस कांड पीड़ितों के मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए. भारत के योजना आयोग ने पहले ही पीड़ितों के लिए 982 करोड़ के पैकेज का एलान कर दिया है | चिदंबरम ने ये भी कहा कि इन सभी पक्षों को उस रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा, जो रिपोर्ट, सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सौंपी जानी है |

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

युवती का एमएमएस बनाया, सीईओ दाग़दार


जयपुर. विधायकपुरी इलाके में एक प्राइवेट कंपनी के सीईओ ने एक युवती को मैनेजर के पद पर नौकरी पर रखा | फिर उसका एमएमएस बना डाला, और उसको ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी प्रकार, युवती ने घटना के तीन दिन बाद हिम्मत जुटाकर, विधायकपुरी थाने में सीईओ के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार आगरा निवासी युवती ने रिपोर्ट में बताया है कि रेलवे स्टेशन पुलिया के पास स्थित फतेह सिंह मार्केट में "जॉब ऑन द स्पॉट" 'कंपनी' के सीईओ विजय राठौड़ ने 15 जून को उसे मैनेजर के पद पर नियुक्त किया था। फिर उसी दिन बाथरूम में उसका एमएमएस बना लिया। अगले दिन राठौड़ ने उसे केबिन में बुलाया और एमएमएस दिखाया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म का प्रयास भी किया।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

व्यापारी से 2 लाख की लूट


मेरठ : थाना लालकुर्ती इलाक़े के एस बी आई बैंक के बाहर दिन-दहाडे व्यापारी से 2 लाख की लूट हुई | वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फ़रार |

रिपोर्ट : किशोर/मुकेश , न्यूज़लाइन मेरठ ब्यूरो

अभी-अभी, डमपर-ट्रैकटर की भिडंत, 7 लोगों की मौत

न्यूज़लाइन " ख़बर अभी-अभी "

मैनपुरी : मीठापुर में फ़िरोज़ाबाद-मैनपुरी हाईवे पर डमपर-ट्रैकटर के बीच हुई ज़बरदस्त भिडंत में 7 लोगो कि मौत, 16 लोग घायल | घायलों में कई लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है, घायलों को सैफ़ई के मैडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है |

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

रेलवे भर्ती परीक्षा में धांधली का भंडाफोड़


नई दिल्ली : देश भर में रेलवे के लिए एक साथ भर्ती करने की रेल मंत्री ममता बनर्जी की योजना पहली ही परीक्षा में पूरी तरह से फेल हो गई है । सहायक स्टेशन मास्टर और लोको पायलटों की भर्ती के लिए 6 और 13 जून को हुई रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का भंडाफोड़ करते हुए सीबीआई ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनमें मुंबई रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसएम शर्मा का बेटा भी शामिल है। इस भंडाफोड़ से सकते में आए रेलवे ने शर्मा को तत्काल निलंबित करते हुए सीबीआई जांच में हरसंभव मदद करने की घोषणा की है।

सीबीआई के अनुसार आरोपियों ने एक साथ भर्ती करने की रेल मंत्रालय की योजना का फायदा उठाते हुए रायपुर से पहले परीक्षा का प्रश्नपत्र निकाला और फिर उसे हैदराबाद, बेंगलूर, मुंबई और कोलकाता समेत कई जगहों पर बेच दिया गया। प्रश्नपत्र लीक करने का काम रायपुर के तत्कालीन अतिरिक्त क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक एके जगन्नाथन ने किया और फिर उसके बेटे सुरजन ने इसे बेचना शुरू कर दिया।

सुरजन और एसएम शर्मा के बेटे विवेक भारद्वाज ने इसके लिए हैदराबाद, रायपुर, मुंबई और बेंगलूर के कई एजेंटों की सेवाएं लीं। सीबीआई का मानना है इन लोगों ने लगभग 600 परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र बेचा है। सीबीआई ने अब तक ऐसे 444 प्रमाण पत्र बरामद किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर प्रमाण पत्रों की बरामदगी से साफ है कि घोटाला कितने बड़े स्तर पर किया गया है ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

जर्मनी को 24 साल बाद ग्रुप स्तर में मिली शिकस्त


पोर्ट एलिजाबेथ। सर्बिया ने फ़ीफ़ा विश्व कप के ग्रुप-डी के दूसरे दौर के मुकाबले में तीन बार के चैंपियन जर्मनी चुनौती को ध्वस्त करते हुए 1-0 से हराकर धमाल मचा दिया। जर्मनी को ग्रुप स्तर पर 24 वर्ष बाद हार का सामना करना पड़ा है। सर्बिया के लिए मिलान जोवानोविक ने 38वें मिनट में गोल दागा जो उनके लिए जीत का सबब बना।

ग्रुप स्तर में जर्मनी को अंतिम बार, 24 साल पहले 1986 में डेनमार्क ने हराया था। सर्बिया के लिए यह जीत काफी मायने रखती है क्योंकि अपने पहले मैच में घाना के खिलाफ 0-1 के अंतर से हार झेलने वाली यह जुझारू टीम अंतिम-16 में जगह बनाने की दौड़ में लौट आई है। इसके बाद जर्मनी की टीम लगातार ग्रुप स्तर में जीतती रही और अंतिम-16 में पहुंचती गई लेकिन इस बार सर्बिया ने 10 खिलाडि़यों के साथ खेल रही जर्मन टीम के रिकार्ड पर ब्रेक लगा दिया है । सर्बियाई टीम ने 1998 के बाद पहली बार विश्व कप में जीत हासिल की है। उसे लगातार पांच मैचों में पराजित होने के बाद जीत का स्वाद चखने को मिला है।

मैच की शुरुआत तेज रही। विश्व कप में सर्वाधिक गोल के ब्राजील के रोनाल्डो [15 गोल] के रिकार्ड से चार गोल दूर क्लोसे को स्पेन के रैफरी अल्बर्टो उनडियानो ने 12वें मिनट में पहला पीला कार्ड दिखाया जबकि 37वें मिनट में सर्बिया के कप्तान देजान स्टैनकेविच के खिलाफ फाउल करने पर रैफरी ने उन्हें मैच का दूसरा पीला कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया। सर्बिया ने इसका पूरा फायदा उठाया और उसके तीन खिलाडि़यों ने बेहतरीन मूव बनाते हुए 30 सेकेंड भीतर गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी |

: न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York