
Wednesday, June 23, 2010
प्यार के आगे झुकी पंचायत

Tuesday, June 22, 2010
स्पेन की होंडुरास पर जीत

फ़ीफ़ा विश्व कप के ग्रुप एच मुकाबले में डेविड विला के दनदनाते दो गोल की बदौलत स्पेन ने यहां होंडुरास को 2-0 के अंतर से मात दी | स्विट्जरलैंड के खिलाफ पहला ग्रुप मैच 1 - 0 से हारने वाले स्पेन ने इलिस पार्क में हुए इस मुकाबले में होंडुरास पर दबाव बनाए रखा. टीम के स्ट्राइकर डेविड विला ने 17वें मिनट में पहला जबकि 51वें मिनट में दूसरा गोल दागा | विला कई अवसरों के बावजूद हालांकि हैट्रिक जमाने में कामयाब नहीं हो पाए | उन्हें 62वें मिनट में पेनल्टी किक भी मिली लेकिन वह इस आसान मौके को गोल में तब्दील नहीं कर सके.
2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ स्पेन के तीन अंक हो गए हैं और उसे अंतिम 16 में क्वालीफाई करने के लिए शुक्रवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में चिली को पराजित करना होगा |
उधर होंडुरास की टीम मैच के अधिकतर समय बचाव की मुद्रा में नजर आई. होंडुरास पहले ग्रुप मुकाबले में भी चिली से 0 - 1 से हार गया था |
: न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क
Sunday, June 20, 2010
रेलवे ने 27 जून को होने वाली परीक्षा की स्थगित

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने भविष्य में पर्चा लीक होने की आशंका के मद्देनजर एवं देश में प्रश्न-पत्र वितरण प्रक्रिया को और दुरूस्त करने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से पूरे देश में 27 जून को आयोजित की जाने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। बोर्ड परीक्षा की अगली तिथि जल्दी ही घोषित करेगा। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि 27 जून को विभिन्न पदों के लिए देशभर में होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।