Showing posts with label 20-06-2010. Show all posts
Showing posts with label 20-06-2010. Show all posts

Sunday, June 20, 2010

बुलन्द्शहर में किसान की हत्या


बुलन्द्शहर : कोतवाली देहात के गांव दुस्तुरा के जंगल में अग्यात बदमाशों ने किसान रिशी पाल(32) को गोलियों से भून डाला, किसान ने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया |

रिपोर्ट : कपिल सिंह, न्यूज़लाइन बुलन्द्शहर ब्यूरो

7 आई पी एस अधिकारियों का तबादला


लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन ने सूबे में 'आई पी एस' रैंक के 7 अधिकारियों के तबादले किये हैं ।

तबाद्ले इस प्रकार हुए :

"ज्योति नारायण को सीतापुर" ,
"आर.के. स्वर्णकर को एकोनोमिक आफ़ेन्स विंग्स" ,
"ग्यान सिंह को हरदोई" ,
"अमिताभ यश को ३२ बटालियन" ,
"ओ.पी. सागर को फ़ूड सेल" ,
"डी.के. राय को अंबेडकरनगर" ,
"उपेन्द्र अग्रवाल को मैनपुरी"

भेजा गया है |

: न्यूज़लाइन ब्यूरो, लखनऊ

मोबाइल-फ़ोबिया ने ली युवती की जान


रांची. हिंदपीढ़ी के रांची पब्लिक स्कूल में हुई ये वारदात साफ़ बयान करती है कि हमारे देश की युवा पीढ़ी किस दिशा में आगे बढ़ रही है ।

रांची के स्कूल में अक्तूबर 2009 से नौकरानी का काम कर रही 15 वर्षीय युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को क़बज़े में लेकर पोस्ट्मार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है ।

इस घटना के संबंध में स्कूल की प्राचार्य अनवर जहां खातून का कहना है कि पहले उषा की मां स्कूल में नौकरानी के तौर पर काम करती थी। फिर उसने अक्तूबर में उषा को अपने साथ लाकर यहां नौकरानी के काम पर लगवा दिया था ।

" युवती को मोबाइल पर बात करने से रोक देना, इस वारदात की वजह बना "

प्राचार्या के मुताबिक़, हाल ही में उषा ने एक मोबाइल फोन खरीदा था, जिससे वह देर रात तक किसी साजिद नामक लडके से घंटों बातें करती रहती थी। इस कारण वह सुबह में काफी देर से जगा करती थी। उसकी इस आदत से आजिज आकर प्राचार्या ने उसका फोन जब्त कर लिया। 1 फ़ोन ज़ब्त होने के बाद, युवती ने तुरंत दूसरे फ़ोन का इंतेज़ाम भी कर लिया था |

महज़ 15 साल की उमर में उषा के सिर पर प्यार का भूत सवार होने लगा था | उषा का साजिद नामक लड़के के साथ इश्क़ परवान चढ़्ने लगा था |

उषा की मां को इस पूरे मामले से अवगत करा दिया गया था । घटना से 1 दिन पहले, उसकी मां ने स्कूल आकर अपनी बेटी को जमकर डांटा था और ठीक से रहने की नसीहत भी दी थी। इसके बाद उषा ने अपने मोबाइल से बात कर साजिद को सारी घटना सुना दी ।

रात में हुई पूरी घटना के बाद, अगली सुबह, जब स्टाफ़ के लोगों ने कमरे में सो रही उषा को उठाना चाहा तो उषा का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया |

" हमारे देश में ना जाने कितनी उषा जैसी लड़कियां हैं, जो पढ्ने-लिखने की उमर में इश्क़ के चक्कर में पडकर अपना भविष्य बरबाद कर रहीं हैं "

" इसकी मुख्य वजह है मोबाइल-फ़ोन नामक ख़तरनाक वाइरस " अगर आज माता-पिता द्वारा इस ओर ध्यान या ग़ौर नहीं किया गया, तो वो दिन दूर नहीं जब हमारे देश का भविष्य, ये युवा पीढ़ी उस अंधकार में पहुंच जाएगी, जहां से लौट पाना मुश्किल ही नहीं, नामुम्किन हो जाएगा । और फिर रांची जैसी वारदात होना आम बात हो जायेगा ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़


ख़बरें आगरा से, अभी-अभी



आगरा : 18 मार्च 2000 को रोड्वेज़ बस में हुए विस्फ़ोट में शामिल आतंकी युनुस को पुलिस ने किया गिरफ़्तार |

२- थाना ताजगंज के मौहल्ला तांगा स्टैंड में हुआ पथराव, कई लोग घायल, पुलिस मौके पर |

रिपोर्ट : अज़हर उमरी, न्यूज़लाइन आगरा ब्यूरो

रेलवे ने 27 जून को होने वाली परीक्षा की स्थगित


नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने भविष्य में पर्चा लीक होने की आशंका के मद्देनजर एवं देश में प्रश्न-पत्र वितरण प्रक्रिया को और दुरूस्त करने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से पूरे देश में 27 जून को आयोजित की जाने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। बोर्ड परीक्षा की अगली तिथि जल्दी ही घोषित करेगा। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि 27 जून को विभिन्न पदों के लिए देशभर में होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

सीबीआई ने इस घोटाले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। यह घोटाला "सहायक लोको पायलट" और "सहायक स्टेशन प्रबंधक" की परीक्षा से जुडा था जो पिछले दिनों दिनांक 6 और 13 जून को आयोजित हुई थी।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

Fathers Day पर पिता को मिला तोहफ़ा


Newsline अभी-अभी , Father's Day Special

" Fathers Day " पर बेटों ने पिता को दिया नायाब तोहफ़ा

"मानवता हुई शर्मसार" मुरादाबाद : थाना भोजपुर के अक्का भिकन्पुर मे बेरहम कलयुगी बेटों ने पिता को पीट-पीट कर घर से बाहर निकाला | लाचार पिता ने की पुलिस से शिकायत |

रिपोर्ट : मुज़म्मिल दानिश, न्यूज़लाइन मुरादाबाद ब्यूरो

21 से बैंक ऑफ राजस्थान में तीन दिन की हड़ताल


जयपुर. आईसीआईसीआई के साथ विलय के विरोध में बैंक ऑफ राजस्थान के कर्मचारी 21 से 23 जून तक हड़ताल पर रहेंगे । साथ ही 21 जून को प्रदेश की राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल भी रहेगी। यूनाइटेड फोरम बैंक ऑफ राजस्थान यूनियंस के पदाधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस हड़ताल से छह हजार करोड़ से अधिक का बैंकों में लेनदेन प्रभावित की उम्मीद है ।

विलय के विरोध में शनिवार को विभिन्न बैंक संगठनों ने बैंक ऑफ राजस्थान के ऑनर के खिलाफ आरोप पत्र मीडिया में जारी किया। साथ ही उसकी कॉपी वित्त मंत्रालय को भी भेज दी गई है । कर्मचारी नेता महेश मिश्रा, धर्मेद राव, लोकेश मिश्रा, गोपालदास गुप्ता और सुनील दत्त बाली ने बताया कि यह विलय सबसे बड़ा बैकिंग घोटाला है। विलय को रोकने के लिए सरकार और नियामक संस्थानों से गुहार लगाई जा रही है ।

नियमानुसार एक प्रवर्तक बैंक में 10 % से अधिक हिस्सेदारी नहीं रख सकता, जबकि बैंक ऑफ राजस्थान के ऑनर तायल परिवार ने बैंक ऑफ राजस्थान के 28.6 % शेयर एक दशक तक रखे, अघोषित रूप से 55 % तक शेयर तायल परिवार के पास थे, जबकि बैंक के निदेशक मंडल में रिजर्व बैंक के दो निदेशक नामित रहे थे।

तायल परिवार ने मुबंई में बंद पड़ी रघुवंशी मिल्स कंपाउंड में ऑफिस ट्रांसफर कराया। बैंक से करोड़ों रुपए अनधिकृत किराया वसूला। रिजर्व बैंक की एक जांच में रिपोर्ट में यह बिंदु सामने आ चुका है। रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ राजस्थान में गड़बड़िया पकड़ी। इस बीच 25 लाख रुपए का जुर्माना भी हुआ। बाकी अनियमितताओं की जांच अब तक जारी है |

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York