Showing posts with label Newsline Network India. Show all posts
Showing posts with label Newsline Network India. Show all posts

Sunday, June 27, 2010

अमेरिका के लिए काम करता है इज़राइल : शावेज


काराकस. वेनेजुएला के राष्ट्रपति हयूगो शावेज ने इजराइल को जनसंहारक राज्य बताते हुए कहा है कि यह देश अमेरिका के लिए काम करता है। समाजवादी शावेज अमेरिका और इजराइल के कड़े आलोचक हैं । इजराइल द्वारा गाजा पट्टी पर किये गये हमले के बाद उन्होंने इजराइल से संबंध खत्म कर लिये थे ।

वेनेजुएला के दौरे पर आये सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के आगमन पर कल शावेज ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि इजराइल अमेरिका का हथियार बन चुका है। और वह हम सब के लिए ख़तरे के तौर पर उभर रहा है | उन्होंने कहा कि वह इजराइल द्वारा 1967 में कब्जा किये गये सीरिया के गोलन हाइर्टस पर्वतीय इलाके की वापसी के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष का समर्थन करते हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि एक दिन यह क्षेत्न सीरिया को वापस मिल जायेगा। शावेज ने कहा कि शान्तिपूर्ण तरीके से संघर्ष इसलिये किया जा रहा है क्योंकि हम और युद्ध नहीं चाहते। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनसंहार करने वाला इजराइल एक दिन लोकतांत्रिक राज्य के रूप में प्रकट होगा जिसके साथ हम अपने विचार बांट सकेंगे। उन्होंने कहा अमरीका द्वारा सीरिया को अलग थलग करने तथा मध्य पूर्व को नया आकार देने की कोशिशें खत्म हो गयी हैं तथा इजराइल अपने मित्नों को तेजी से खो रहा है।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

Thursday, June 24, 2010

ऑनर किलिंग मामले में तीन लोग गिरफ्तार


ग़ाज़ियाबाद (उप्र):दिल्ली में रविवार को सिलसिलेवार तरीके से अपने तीन रिश्तेदारों की कथित तौर पर हत्या करने वाले तीनों युवकों को आज ग़ाज़ियाबाद के गढ़मुक्तेश्वर से गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी रघुवीर लाल के मुताबिक मनदीप नागर (23), अंकित चौधरी (22) और नकुल खारी (21) को दिल्ली से लगभग 90 किलोमीटर दूर गढ़मुक्तेश्वर से गिरफ्तार किया गया है तथा उनके पास से एक देशी पिस्तौल भी बरामद किया गया है। लाल ने बताया कि एक कार भी जब्त की गई है।
यह तीनों लोग अंकित की बहन मोनिका (24), उसके पति कुलदीप (26) की कथित तौर पर हत्या करने के बाद से फरार थे। अंतरजातीय शादी करने को लेकर इनकी हत्या की गई। इसके अलावा मनदीप की बहन शोभा (22) की भी इन तीनों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। शोभा भी दूसरी जाति के एक व्यक्ति के साथ भाग गई थी। जैसा के पहले से क़यास लगाया जा रहा था पूरा मामला 'आनर किलिंग' से जुड़ा है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) बृज लाल ने लखनऊ में बताया कि आरोपियों ने 20 जून को ही इन तीनों हत्याओं को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्होंने शोभा की हत्या की। उन्होंने उसे उसकी कार में गोली मार दी। इसके बाद उन्होंने कुलदीप को मिलने के लिये बुलाया और उसकी भी हत्या कर दी। फिर, उसकी पत्नी मोनिका की उसके घर में हत्या कर दी।
लाल ने बताया कि युवकों ने कहा है कि गांव के लोग यह कह कर उनकी बेइज्जती करेंगे कि उनकी बहनों ने जाति के बाहर शादी की है और वे अपमान का सामना नहीं कर सकते।
हत्या को अंजाम देने के बाद यह तीनों लोग उत्तराखंड भाग गये थे और ऐसी खबरें थी कि वे देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में घूम रहे थे। लेकिन गुरुवार को एक गुप्त सूचना मिली कि वे लोग गढ़मुक्तेश्वर में हैं, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लाल ने बताया कि उन्हें गाजियाबाद ले जा जाया जा रहा है और इस बारे में दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने इन तीनों को यहां मीडिया के सामने पेश किया।

Thursday, June 17, 2010

भारतीय छात्र की हत्या के आरोप में पहली गिरफ़्तारी


जनवरी में भारतीय मूल के छात्र नितिन गर्ग की हत्या के सिलसिले में आस्ट्रेलियाई पुलिस ने एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को गिरफ़्तार किया है। इस लडके को विक्टोरिया पुलिस ने पश्चिमी मेलबर्न के याराविले से आस्ट्रेलियाई समय के अनुसार आज सुबह 9 बजे गिरफ़्तार किया। विक्टोरिया पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार उनके जांच अधिकारी अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं, और अभी छानबीन जारी है। गौरतलब है कि नितिन गर्ग की हत्या 2 जनवरी की रात 9.20 पर याराविले इलाके में एक रेस्तरां हन्ग्री जैक के बाहर चाकू मार कर कर दी गई थी।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York