Showing posts with label Launch. Show all posts
Showing posts with label Launch. Show all posts

Tuesday, February 22, 2011

सुजुकी की एसएक्‍स4 डीजल कार लांच


नई दिल्ली: भारत की प्रमुख कार कंपनी मारूति सुजुकी ने अपने सेड़ान एसएक्‍स 4 मॉडल का डीजल संस्‍करण आज मार्केट में लॉन्‍च कर दिया। बढ़ती महंगाई की वजह से लोगों में डीजल कारों की मांग बढ़ रही है, जिसके चलते कंपनी ने यह कदम उठाया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ का कहना है कि इंजन से लैस एसएक्‍स 4 ए3 पार्ट में सबसे आकर्षक कारों में से एक है। अब देखना यह है कि बजट के बाद डीजल कारों पर बढ़ने वाला टेक्‍स, मारूति की 21.5 किलोमीटर के माइलेज वाली इस कार को भारतीय बाजार में कहां तक सफल होने देगा।

Monday, January 24, 2011

रिम का नया मोबाइल फोन सॉफ्टवेयर तैयार



बाज़ार में अपनी जगह बरकरार रखने के लिए जबर्दस्त कोशिश कर रही कनाडा की कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) एक के बाद एक नई चीजों को पेश कर रही है।

रिम एक ऐसा मोबाइल फोन सॉफ्टवेयर पेश करने जा रही है जिससे ब्लैकबेरी के फोन टू इन वन हो जाएंगे। इसके इस्तेमाल से दोनों साईड़ यानी कार्पोरेट और पर्सनल बिल्कुल अलग हो जाएंगे। क्योंकि इन दोनों का इस्तेमाल भी अलग-अलग होता है। ब्लैकबेरी बैलेंस कहा जाने वाले कंपनी के इस नये सॉफ्टवेयर के तहत कंपनियां कर्मचारी के डेटा तो निकाल सकेंगी लेकिन उसके व्यक्तिगत सूचना और आंकड़े नहीं। अभी कार्पोरेट के आईटी डिपार्टमेंट ब्लैकबेरी इंटरप्राइज सर्वर से बिज़नेस संबंधित डेटा का नियंत्रण रहता है लेकिन इस सॉफ्टवेयर के आ जाने के बाद वह इस पर तो नियंत्रण रख सकेगा लेकिन व्यकिगत मेसेजों और सोशल नेटवर्किंग तथा फोटो पर नहीं। ब्लैकबेरी बैलेंस का प्रेक्टीकल टेस्ट शुरू हो गया है और यह सफल भी रहा है।

टोरंटो में कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट जेफ मैक्डॉवल का कहना है कि हम एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार करना चाहते थे जिससे कंपनियां ब्लैकबेरी फोन से अपने डेटा तो ले सके। लेकिन यूजर के व्यक्तिगत डेटा पर उसका कोई पकड़ नहीं रहे।

Friday, November 5, 2010

यामाहा एफजेड लांच करेगी 'मिडनाइट स्पेशल'



नई दिल्ली: इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड अपनी एफजेड सिरीज की विशेष मोटरसाइकिलें लांच करेगी। काले रंग वाली इस सिरीज को कंपनी ने 'मिडनाइट स्पेशल' नाम दिया है। यामाहा के विशिष्ट लुक के साथ शानदार ग्राफिक्स वाली इन मोटरसाइकिलों का खास लुक काले रंग के कांसेप्ट के साथ सुनहरे रंग में रंगे अलॉय व्हील्स हैं। कंपनी एफजेड, एफजेड-एस और फेजर के सिर्फ एक-एक हजार मॉडलों का उत्पादन करेगी। इन मोटरसाइकिलों के फ्यूल टैंक पर एल्यूमीनियम प्लेट है, जिस पर वाहन का सीरियल नंबर दर्ज होगा।

Thursday, October 14, 2010

सबसे मंहगी कार अब भारत में


बस अब कुछ ही इंतजार के बाद भारतीय सड़कों पर आपको नज़र आयेगी दुनिया की सबसे मंहगी और तेज कार। जी हां यह कार अब बिल्कुल तैयार है।

दुनिया की सबसे मंहगी और तेज कार बुगाती वेरॉन 16.4 ग्रांड स्पोर्ट इस महीने के अंत तक भारत में लॉन्च होने वाली है। और अगर आपका इस कार को अपना बनाने का सपना हैं, तो आपको ख़र्च करने होंगे क़रीब 12 करोड़ रुपये। दुनिया की इस सबसे तेज़ कार बुगाटी की टॉप स्पीड 410km/hr है।

Monday, July 12, 2010

PSLV C-15 का सफ़ल प्रक्षेपण:


श्रीहरिकोटा:

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी-सी 15 का सफल प्रक्षेपण किया है. इस राकेट ने पाँच उपग्रहों को उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया है। पीएसएलवी–सी 15 के साथ ही एक अत्यंत छोटे उपग्रह स्टुडसैट को भी अंतरिक्ष में भेजा गया है. इस छोटे से उपग्रह स्टुडसैट को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के इंजीनियरिंग के छात्रों ने बनाया है.पीएसएलवी-सी 15 को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया और रॉकेट ने बिल्कुल सही रास्ते पर अपनी यात्रा पूरी की। इस अवसर पर राष्ट्रीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया भी उपस्थित रहे॥

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York