Showing posts with label Football Fever. Show all posts
Showing posts with label Football Fever. Show all posts

Tuesday, June 22, 2010

स्पेन की होंडुरास पर जीत

फ़ीफ़ा विश्व कप के ग्रुप एच मुकाबले में डेविड विला के दनदनाते दो गोल की बदौलत स्पेन ने यहां होंडुरास को 2-0 के अंतर से मात दी | स्विट्जरलैंड के खिलाफ पहला ग्रुप मैच 1 - 0 से हारने वाले स्पेन ने इलिस पार्क में हुए इस मुकाबले में होंडुरास पर दबाव बनाए रखा. टीम के स्ट्राइकर डेविड विला ने 17वें मिनट में पहला जबकि 51वें मिनट में दूसरा गोल दागा | विला कई अवसरों के बावजूद हालांकि हैट्रिक जमाने में कामयाब नहीं हो पाए | उन्हें 62वें मिनट में पेनल्टी किक भी मिली लेकिन वह इस आसान मौके को गोल में तब्दील नहीं कर सके.

2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ स्पेन के तीन अंक हो गए हैं और उसे अंतिम 16 में क्वालीफाई करने के लिए शुक्रवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में चिली को पराजित करना होगा |

उधर होंडुरास की टीम मैच के अधिकतर समय बचाव की मुद्रा में नजर आई. होंडुरास पहले ग्रुप मुकाबले में भी चिली से 0 - 1 से हार गया था |

: न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क

Saturday, June 19, 2010

इंग्लैण्ड अल्जीरिया मैच गोलरहित ड्रा


केपटाउन: ग्रुप सी के चौथे लीग मुकाबले में इंग्लैण्ड और अल्जीरिया के बीच मुकाबला गोलरहित ड्रा रहा दोनों ही टीमें गोल कर पाने में नाकाम रहीं। दोनों के बीच मुकाबला कांटे का रहा। इस ड्रा से इंग्लैण्ड को नुकसान उठाना पड़ सकता है और वह विश्व कप से बाहर भी हो सकती है ।

इंग्लैण्ड ने वर्ल्ड कप के अपने दोनों मैच ड्रा खेले हैं जिससे ग्रुप में वह तीसरे स्थान पर आ गया है और उसकी नाकआउट दौर में पहुंचने की संभावनाएं बहुत ही कम रह गईं हैं |

: न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क

Friday, June 18, 2010

ग्रीस ने नाइजीरिया को 2-1 से हराया


ब्लोमफोंटेन/मैंगुआंग।। 2004 में यूरोपीयन चैंपियनशिप का ख़िताब जीतने वाले ग्रीस ने गुरुवार को खेले गए फ़ीफ़ा विश्व कप 2010 के ग्रुप-बी मुकाबले में 71वें मिनट में डिफेंडर वेलिसियस तोरोसिदिस द्वारा किए गए गोल की बदौलत नाइजीरिया को 2-1 से हरा दिया।

फ्री-स्टेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। ग्रीस ने मध्यांतर से ठीक पहले 44वें मिनट में बराबरी का गोल किया था। नाइजीरिया की ओर से मिडफील्डर कालू उचे ने 16वें मिनट मैच का पहला गोल 16वें मिनट में करके 1-0 की बढ़त बना ली थी।
उचे ने इस विश्व कप में फ्री-किक के माध्यम से पहला गोल किया। विश्व कप-2006में इंग्लैंड और एक्वाडोर के बीच खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले के बाद यह फ्री-किक के माध्यम से किया गया पहला गोल है। 2006 में डेविड बेकहम ने फ्री-किक के जरिए गोल करके इंग्लैंड को 1-0 की जीत दिलाई थी।

: न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York