Showing posts with label 21-06-2010. Show all posts
Showing posts with label 21-06-2010. Show all posts

Monday, June 21, 2010

उत्तर प्रदेश में लूट का बाज़ार गर्म


उत्तर प्रदेश के क्राइम ग्राफ़ में लगातार हो रही बढ़ोतरी,
पुलिस बेबस

1- सहारनपुर : थाना नागल के खजूरी में दिनदहाडे व्यापारी से 5 लाख 80 हज़ार की लूट. पुलिस मामले को दबाने में लगी | घटना को अंजाम देकर, बाइक सवार 6 लुटेरे फ़रार |

रिपोर्ट : न्यूज़लाइन ब्यूरो

2- हाथरस : मुरसान के सेइनपुर में सरेशाम लूट. २ हथियारबन्द बदमाशों ने कार में सवार परिवार को बनाया अपना शिकार | ज्वैलरी और 15 हज़ार रूपये लूटे ।

रिपोर्ट : प्रशान्त भारती न्यूज़लाइन हाथरस ब्यूरो

नेपाल में पैग़ंबर साहब के चित्र वाली किताब पर पाबंदी



काठमांडू - स्कूल की एक पाठ्य पुस्तक में पैगंबर मोहम्मद की एक विवादास्पद आकृति छापे जाने पर पूरे नेपाल में जमकर विरोध की आवाज़ें गूंजने लगी थीं ।

नेपाल सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उस पाठ्य पुस्तक पर पाबंदी लगा दी है । विवाद को तूल पकड़ता देख सरकार ने इसे सुलझाने के लिये अपनी ओर से पूर्ण प्रयास किया । यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसके खिलाफ कड़ा ऐतराज ज़ाहिर किया था।

नेपाल के शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी किया। इसमें नेपाल के स्कूलों को सख़्त निर्देश दिये गये है कि बच्चों को पढ़ाने के लिये इस विवादास्पद पुस्तक का इस्तेमाल ना किया जाए । इस पुस्तक का नाम 'ए मॉडर्न अप्रोच टु सोशल स्टडीज' है और इसका प्रकाशन न्यू नेपाल पब्लिकेशंस ने किया था। इसे आठवीं कक्षा में पढ़ाया जाना था।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस पुस्तक के बारे में उसकी मंजूरी नहीं ली गई थी जबकि हर स्कूली पुस्तक का प्रकाशन उसकी निगरानी में होता है। मंत्रालय का कहना है कि सरकार द्वारा अधिकृत सभी पुस्तकों में धार्मिक और सांस्कृति भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाता है।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

उत्तर प्रदेश में अभी-अभी


मेरठ : थाना ट्रांस्पोर्ट नगर के भोला रोड से पेपसी कम्पनी के डीलर बालाजी ट्रेडर्स के अकाउंटेन्ट से 6 लाख 70 हज़ार की लूट. पुलिस में हडकम्प, व्यापरियों में रोश |

रिपोर्ट : किशोर/मुकेश, न्यूज़लाइन मेरठ ब्यूरो



बदायूं : घटिया निर्माण सामग्री की भेंट चढ़ गया आंगनबाडी केन्द्र. कुवरगांव के ख़ासपुर में आंगनबाडी केन्द्र गिरने से 5 मज़दूर दबे, हालत गम्भीर.

रिपोर्ट : पंकज गुप्ता, न्यूज़लाइन बदायूं ब्यूरो

चीन:बारिश से भारी तबाही, 175 मरे


बीजिंग। चीन के दक्षिणी हिस्से में पिछले एक सप्ताह से हो रही भारी बारिश में अब तक कम से कम 175 लोग मारे जा चुके हैं और करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। तूफान से डेढ़ करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जिसमें नौ प्रांतों से करीब 93 व्यक्ति 13 जून से लापता हैं। बाढ़ के कारण जहां एक और लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं वहीं बिजली आपूर्ति और परिवहन की सुविधाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। । 784,200 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी फसल नष्ट हो गई है और विभिन्न कस्बों में हजारों नागरिक बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं।

ऑनर किलिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त



देश में निरंतर बढ़ रही ऑनर किलिंग की घटनाओं को लेकर कठोर क़दम उठाते हुए, उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार और कुछ राज्यों की सरकारों को नोटिस जारी किये हैं । ग़ैर-सरकारी संगठन ‘शक्ति वाहिनी’ की याचिका पर ग़ौर फ़रमाते हुए न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा और न्यायमूर्ति एके पटनायक की पीठ ने, संबंधित सरकारों से जवाब मांगा हैं | और हाल के वक़्त में खाप पंचायतों की शह पर जो ऑनर किलिंग की हत्याओं में वृद्धि हो रही है, इस पर अपनी चिंता भी जताई।

ग़ैर-सरकारी संगठन ‘शक्ति वाहिनी’ ने अपनी याचिका में शिकायत की थी कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हरियाणा में ऐसी हत्याओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है | और इन घटनाओं को रोकने के लिये ठोस क़दम उठाए जाएं |

ग़ौरतलब है कि समाज को लगातार खोखला कर रही इन घटनाओं को रोक पाने में, हमारी केंद्र और राज्यों की सरकारें पूरी तरह से विफल व बेबस नज़र आ रही हैं |

: न्यूज़लाइन ब्यूरो

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York