Showing posts with label Heavy Rain. Show all posts
Showing posts with label Heavy Rain. Show all posts

Thursday, September 30, 2010

बाढ़ का तांडव अब जर्मनी में

बाढ़ से हो रहा विनाश रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही बारिश से कभी कहीं तो कभी कहीं हालात बद्तर होते जा रहे है। इस बार जर्मनी और पोलैंड बाढ़ की चपेट में है।
जर्मनी में पहले खेतों को नष्ट करने के बाद, अब बाढ़ का पानी रिहाइशी इलाक़ों तक पहुंच गया है। साथ ही नदियों का जलस्तर बढ़ने से हालात और बद्तर होने की आशंका है। लोगों ने अपने घरों को बचाने के लिये घरों के बाहर रेत की बोरियां लगाई, जिससे बाढ़ का पानी उनके घरों में नहीं घुसे। बावजूद इसके पानी घरों में घुस आया है। वहीं दूसरी ओर बारिश की वजह से पोलैंड के पश्चिमी हिस्से में हालात बेहद ख़राब होते जा रहे हैं।

Tuesday, September 14, 2010

लगातार बरसात से बढ़े सब्ज़ियों के दाम


दिल्ली में लगातार हो रही बरसात ने अब लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है। इस बार लोगों की परेशानी बरसात का पानी नहीं बल्कि सब्ज़ियों पर पड़ी महंगाई की मार है। एक तो लोग पहले ही महंगाई की मार से परेशान थे और रही-सही कसर बरसात ने पूरी कर दी। हुआ यूं की दिल्ली में लगातार हो रही बरसात से सब्ज़ियों के रेट में बेतहाशा इज़ाफ़ा हुआ है। लगातार बरसात की वजह से पिछले दो दिनों से ओखला सब्जी मंडी में सब्ज़ियों की आवक पांच से सात फ़ीसदी कम हुई हैं। जिससे अब सब्ज़ियों की क़ीमत दोगुनी से तीन गुनी हो गई हैं। अब देखना यह है कि लगातार हो रही बरसात लोगों के लिये और कौन कौन सी मुसीबतें खड़ी करेगी।

Friday, July 9, 2010

बाढ़ से राहत नहीं, लोगों को मदद का इंतजार


पंजाब और हरियाणा में बाढ़ से लोगों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। इस आपदा में 11 से ज्यादा लोगों के मारे गए हैं। बाढ़ से पंजाब के पटियाला और संगरूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। वहां कई रेलवे स्टेशनों पर पानी जमा होने की वजह से रेल सेवाएं अभी तक बाधित हैं। जिसके चलते लोगों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है।
हरियाणा के अंबाला, कुरूक्षेत्र और कैथल में बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां पर कहीं गांव डूबे हुए है, और कई जगहों पर लोगों को अभी भी मदद का इंतजार है।
उधर, अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बाढ़ की आशंका जताई गई है जिसके चलते मेरठ और सहारनपुर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है

Wednesday, July 7, 2010

पंजाब-हरियाणा मे बारिश का कहर

पंजाब हरियाणा मे बारिश का कहर जारी है। दोनो राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने लोगो का जीना दुशवार कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से 22 प्रमुख ट्रेनों को रद कर दिया गया है। बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब के लुधियाना और पटियाला शहर है। यहां हो रही बारिश से सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लुधियाना में रेलवे ट्रेक पर पानी भर जाने से सभी ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पटियाला में अब भी लगातार बारिश हो रही है। सड़को पर चारो तरफ़ पानी ही पानी नज़र आ रहा है यही नही वहां के 12 गांव भी पूरी तरह जलमग्न हो गये है, और घग्घर नदी भी खतरें के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही है। बारिश से सबसे ज्यादा कहर हरियाणा के अंबाला और कुरुक्षेत्र पर टूटा है अंबाला में भारी बारिश से 5 लोगो की मौत की खबर है वहीं कुरुक्षेत्र में सतलुज यमुना लिंक नहर की दरार बढ़कर 100 फीट हो गई है हांलाकि सेना इस दरार को पाटने मे लगी है। लेकिन आज देर शाम तक इस दरार को पाटने का काम पूरा नहीं हो पाया है, वहीं कुरुक्षेत्र में स्कूल ओर कालेजों को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York