Showing posts with label 26/11 Attack. Show all posts
Showing posts with label 26/11 Attack. Show all posts

Thursday, January 27, 2011

'हार्वर्ड' में 'ताज-कर्मचारियों' के साहस पर शोध


इन दिनों, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में 26/11/08 को मुंबई के ताज होटल पर हुए आतंकवादी हमले से जुडे कुछ सवालों पर अध्ययन किया जा रहा है। हार्वर्ड में इन बातों पर अध्ययन किया जा रहा है, जैसे आतंकवादी हमले के दौरान, होटल ताज के कर्मचारी, अधिकारी बाहर निकलने के सभी रास्तों की जानकारी होने के बावजूद अपनी जान बचाने के लिए क्यों नहीं भागे और क्यों उन्होंने अपनी जान दांव पर लगाकर होटल में ठहरे सैंकड़ों मेहमानों की जान बचाने का फैसला किया।

'प्रोफेसर रोहित देशपांडे के ताज मुंबई में आतंक: ग्राहक केंद्रित नेतृत्व' नामक इस मल्टीमीडिया केस अध्ययन में हमले के दौरान वहां के कर्मचारियों की ओर से प्रदर्शित वीरता एवं सूझबूझ का अध्ययन किया गया है।

यह अध्ययन मुख्यत: इस बात पर गौर करता है कि किस कारण ताज के कर्मचारियों ने होटल के अतिथियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी और कैसे इस तरह की निष्ठा एवं समर्पण को अन्यत्र भी दोहराया जा सकता है। ग़ौरतलब है कि, इस हमले के दौरान अतिथियों की जान बचाने के प्रयास में जुटे ताज होटल के एक दर्जन कर्मचारी मारे गए थे।

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में एचबीएस वर्किंग नॉलेज फोरम में यह कहते हुए उद्धृत किया गया है कि वरिष्ठ प्रबंधक तक भी कर्मचारियों के इस प्रकार के अदम्य साहस की व्याख्या कर पाने में सक्षम नहीं हैं। देशपांडे ने कहा कि कर्मचारियों को बाहर निकलने के पीछे के सभी रास्ते मालूम थे और वे होटल से आसानी से भाग सकते थे, लेकिन वे अतिथियों की मदद के लिए वहीं ठहर गए।

उन्होंने कहा, हालांकि मानव की सहज बुद्धि ऐसे मौकों पर भाग जाने को ही बाध्य करती है, लेकिन इन लोगों ने सही काम किया और साहस का परिचय दिया। अतिथियों की जान बचाने के दौरान उनमें से कई कर्मचारियों ने अपनी जान की क़ुरबानी दी थी। इस शोध में होटल के कर्मचारियों के साथ साक्षात्कार एवं हमले के फुटेज शामिल हैं।

Monday, January 17, 2011

कसाब की सज़ा के खिलाफ़ याचिका पर हाईकोर्ट का फ़ैसला सुरक्षित


26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले में शामिल आतंकी अजमल कसाब की मौत की सज़ा के ख़िलाफ़ याचिका पर मुंबई हाईकोर्ट ने अपना फ़ैसला सुरक्षित रखा है। तीन महीने तक बहस सुनने के बाद हाईकोर्ट ने आज पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब की सजा-ए-मौत के खिलाफ दाखिल की गई याचिका पर अपना फैसला सात फरवरी तक के लिए सुरक्षित रख लिया।

कसाब को 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले में उसकी भूमिका को लेकर मौत की सजा सुनायी गई है। न्यायाधीश रंजना देसाई और न्यायाधीश आर.वी. मोरे ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध फहीम अंसारी और सबाउद्दीन अहमद को बरी किए जाने को चुनौती देते हुए दायर की गई याचिका पर भी अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। उस पर आतंकवादियों को हमलों का निशाना बनाए जाने वाली जगहों के मानचित्र उपलब्ध कराने का आरोप है।

सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने यह कहते हुए कसाब को सुनायी गई मौत की सजा को न्यायोचित ठहराया कि उसने आतंकवादी हमले में भाग लेकर जघन्य अपराध किया है जिसमें 166 लोग मारे गए थे। कसाब को मौत की सज़ा की चुनौती देने वाली इस याचिका पर अब फ़ैसला सात फ़रवरी को आयेगा।

Sunday, September 12, 2010

बीजेपी और शिवसेना का निशाना बने सलमान

मुंबई हमले पर दिए अपने तीखे बयान के बाद राजनीतिक दलों की आलोचना के शिकार सलमान खान अब अपने बयान पर सफाई देते नज़र आये। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि आतंकवादी हमला चाहे कहीं भी हो, उसे माफ नहीं किया जा सकता। सलमान ने लिखा है कि वे जो कुछ बोलते हैं उस पर विवाद खड़ा कर दिया जाता है और आगे से वे किसी को भी इंटरव्यू नहीं देंगे और अगर देंगे तो खुद भी रिकॉर्ड रखेंगे। गौरतलब है कि सलमान खान ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में मुंबई हमले पर एक विवादास्पद बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 26/11 के मुंबई अटैक से पहले भी भारत में कई आतंकवादी हमले हुए हैं, लेकिन 26/11 के हमले में आतंकियों ने ताज और ओबरॉय जैसे होटलों को निशाना बनाया और इसमें अमीर लोग मरे। इसलिए ज्यादा हंगामा हुआ। सलमान के इस बयान को बीजेपी और शिवसेना ने उन्हे माफी मांगने को कहा था। बीजेपी नेता सैय्यद शाहनवाज़ हुसैन ने बयान की कड़ी निंदा की और कहा कि सलमान को देश से माफी मांगनी चाहिए

Thursday, June 10, 2010

मुंबई: 26/11 हमले में सबसे बड़ा खुलासा


मुंबई: 26/11 हमलों में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा। हमले के पीछे पाकिस्तान की खुफ़िया एजेंसी ISI का था हाथ। मुंबई हमले के बड़े आरोपी डेविड हेडली ने किया खुलासा। NIA से पूछताछ में किया राज़ फ़ाश। पाकिस्तानी सेना के 4 बड़े अफ़सर भी थे साज़िश में शामिल।
न्यूज़लाईन डेस्क!

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York