Showing posts with label 27-01-11. Show all posts
Showing posts with label 27-01-11. Show all posts

Thursday, January 27, 2011

'हार्वर्ड' में 'ताज-कर्मचारियों' के साहस पर शोध


इन दिनों, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में 26/11/08 को मुंबई के ताज होटल पर हुए आतंकवादी हमले से जुडे कुछ सवालों पर अध्ययन किया जा रहा है। हार्वर्ड में इन बातों पर अध्ययन किया जा रहा है, जैसे आतंकवादी हमले के दौरान, होटल ताज के कर्मचारी, अधिकारी बाहर निकलने के सभी रास्तों की जानकारी होने के बावजूद अपनी जान बचाने के लिए क्यों नहीं भागे और क्यों उन्होंने अपनी जान दांव पर लगाकर होटल में ठहरे सैंकड़ों मेहमानों की जान बचाने का फैसला किया।

'प्रोफेसर रोहित देशपांडे के ताज मुंबई में आतंक: ग्राहक केंद्रित नेतृत्व' नामक इस मल्टीमीडिया केस अध्ययन में हमले के दौरान वहां के कर्मचारियों की ओर से प्रदर्शित वीरता एवं सूझबूझ का अध्ययन किया गया है।

यह अध्ययन मुख्यत: इस बात पर गौर करता है कि किस कारण ताज के कर्मचारियों ने होटल के अतिथियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी और कैसे इस तरह की निष्ठा एवं समर्पण को अन्यत्र भी दोहराया जा सकता है। ग़ौरतलब है कि, इस हमले के दौरान अतिथियों की जान बचाने के प्रयास में जुटे ताज होटल के एक दर्जन कर्मचारी मारे गए थे।

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में एचबीएस वर्किंग नॉलेज फोरम में यह कहते हुए उद्धृत किया गया है कि वरिष्ठ प्रबंधक तक भी कर्मचारियों के इस प्रकार के अदम्य साहस की व्याख्या कर पाने में सक्षम नहीं हैं। देशपांडे ने कहा कि कर्मचारियों को बाहर निकलने के पीछे के सभी रास्ते मालूम थे और वे होटल से आसानी से भाग सकते थे, लेकिन वे अतिथियों की मदद के लिए वहीं ठहर गए।

उन्होंने कहा, हालांकि मानव की सहज बुद्धि ऐसे मौकों पर भाग जाने को ही बाध्य करती है, लेकिन इन लोगों ने सही काम किया और साहस का परिचय दिया। अतिथियों की जान बचाने के दौरान उनमें से कई कर्मचारियों ने अपनी जान की क़ुरबानी दी थी। इस शोध में होटल के कर्मचारियों के साथ साक्षात्कार एवं हमले के फुटेज शामिल हैं।

यौन उत्पीड़न से त्रस्त महिला प्रिंसिपल ने ख़ुद को आग लगाई


जौनपुर : जिले के एक निजी स्कूल के प्रबंधक की कथित यौन प्रताड़ना से त्रस्त होकर स्कूल की महिला प्रिंसिपल ने खुद को आग लगा ली। बुरी तरह से झुलसी प्रिंसिपल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रबंधक काफ़ी अरसे से उक्त महिला प्रिंसिपल के साथ शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।
जिले के शाहगंज कस्बे में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की 30 वर्षीया प्रिंसिपल ने बुधवार देर रात स्कूल के प्रबंधक के घर के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।

पुलिस के मुताबिक प्रिंसिपल के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने प्रबंधक पर जीवन समाप्त करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। जौनपुर के एसएसपी एसके भगत ने बताया कि अपने सुसाइड नोट में प्रिंसिपल ने प्रबंधक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय से यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

एसएसपी ने कहा कि प्रारम्भिक जांच से पता चलता है कि प्रधानाचार्य को जब यह पता चला कि प्रबंधक का मकसद केवल उससे अवैध संबंध बनाना था न की शादी करना, तो उसने अपनी जान देने का फैसला किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रबंधक घटना के बाद से फरार है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। प्रिंसिपल के शरीर का पचास फीसदी से ज्यादा भाग जल चुका है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York